Bitcoin के सपोर्ट में JPMorgan का बड़ा बयान, वैकल्पिक ऐसेट्स में क्रिप्टोकरेंसी को दी जगह

परफॉर्मेंस की बात करें तो इस साल बिटकॉइन की कीमत में अब तक 37% की गिरावट आ चुकी है

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 27 मई 2022 17:46 IST
ख़ास बातें
  • बैंक ने कहा कि क्रिप्टो में वेंचर कैपिटल फंडिंग की कमी नहीं हुई है
  • इस साल बिटकॉइन की कीमत में अब तक 37% की गिरावट आ चुकी है
  • बैंक ने कहा कि जल्द ही मार्केट में सुधार देखने को मिल सकता है

JPMorgan ने कहा है कि बिटकॉइन को वर्तमान मूल्य से 28 प्रतिशत अधिक होना चाहिए

अमेरिका के दिग्गज बैंक JPMorgan ने Bitcoin को लेकर आशा भरा बयान दिया है। पिछले कुछ दिनों से क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में मंदी चल रही है जिससे बिटकॉइन भी अछूता नहीं है। इसकी कीमत में लगातार गिरावट आ रही है। ऐसे में निवेशकों के लिए जेपी मॉर्गन का बयान उम्मीद बंधाता है। इस अमेरिकी वित्तीय संस्था ने कहा है कि क्रिप्टोकरेंसी ने पिछले कुछ समय में रियल एस्टेट जैसे निवेश ऐसेट्स की जगह ले ली है। इसलिए हम अब क्रिप्टोकरेंसी को वैकल्पिक ऐसेट्स की जगह दे रहे हैं। लेकिन, साथ ही बैंक ने बिटकॉइन की उचित कीमत 28% अधिक बताई है। 

JPMorgan ने कहा है कि बिटकॉइन को वर्तमान मूल्य से 28 प्रतिशत अधिक होना चाहिए। इसका अर्थ है कि बैंक बिटकॉइन को $38,000 (लगभग 29.49 लाख रुपये) पर देखना चाहता है कि जो इसका उचित प्राइस लेवल है। इस हफ्ते की बात करें तो बिटकॉइन की कीमत में अच्छी खासी गिरावट आई है। दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी क्रिप्टो प्राइस ट्रैकर पर आज भी लाल रंग में दिखाई दे रही है। बिटकॉइन का ग्लोबल प्राइस $29,000 (लगभग 22.5 लाख रुपये) पर चल रहा है जबकि भारतीय एक्सचेंज कॉइनस्विच कुबेर पर इसकी कीमत $30,736 (लगभग 24 लाख रुपये) पर ट्रेड कर रही है जो कि पिछले 24 घंटों में 1.24 प्रतिशत की गिरावट है। CoinGecko के डेटा के अनुसार, बिटकॉइन वीक टू डे परफॉर्मेंस में 5.1 प्रतिशत कमजोर हुआ है।
Advertisement

अमेरिकी बैंक ने कहा कि पिछले कुछ समय में क्रिप्टोकरेंसी ने तेजी से ग्रोथ की है और इन्होंने रियल एस्टेट जैसे एसेट्स की जगह ले ली है। आने वाले दिनों में बैंक ने बिटकॉइन के लिए सुधार की उम्मीद बताई है। बैंक का कहना है कि क्रिप्टोकरेंसी मार्केट एक बार फिर से बढ़त की ओर चलेगी और बिटकॉइन की कीमत में आने वाले दिनों काफी सुधार देखा जा सकता है। रूस और यूक्रेन युद्ध के बीच क्रिप्टोकरेंसी 2022 की शुरुआत से ही नीचे आने लगी थी। अभी भी गिरावट का यह सिलसिला जारी है। इसका कारण इन्फ्लेशन और ब्याज दरों में वृद्धि भी बताया जा रहा है। इसके अलावा चीन में आई मंदी के कारण भी इनवेस्टर क्रिप्टोकरेंसी जैसे जोखिम भरे ऐसेट्स से पीछे होने लगे। 

क्रिप्टोकरेंसी की परफॉर्मेंस की बात करें तो इस साल बिटकॉइन की कीमत में अब तक 37% की गिरावट आ चुकी है। क्रिप्टोकरेंसी मार्केट की कुल वैल्यू में भी बड़ी गिरावट दर्ज की जा चुकी है। पिछले साल नवंबर में जहां यह 232 खरब डॉलर थी, मई 2022 में 108 खरब डॉलर पर आ चुकी है। 
Advertisement

JPMorgan ने कहा है कि क्रिप्टोकरेंसी को जितना नुकसान बिकवाली ने किया है, उतना दूसरे इनवेस्टमेंट ऐसेट्स जैसे प्राइवेट इक्विटी, प्राइवेट डेट और रियल एस्टेट आदि ने नहीं किया है। लेकिन, क्रिप्टोकरेंसी के लिए सुधार की अभी काफी उम्मीद है। बैंक ने एक बड़ा बयान देते हुए कहा कि रियल एस्टेट की बजाए हम डिजिटल ऐसेट्स को वैकल्पिक ऐसेट्स के तौर पर प्राथमिकता में रखते हैं। 
Advertisement

TerraUSD स्टेबलकॉइन और इससे जुड़ी LUNA क्रिप्टोकरेंसी में आई बड़ी गिरावट के कारण इनवेस्टर्स की भावनाओं को ठेस पहुंची है। लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि क्रिप्टो में वेंचर कैपिटल फंडिंग की कमी हो गई है।
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , JPMorgan, Cryptocurrency, Bitcoin

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  4. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
  5. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  6. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  7. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
  8. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.