Twitter के फाउंडर से जुड़े NFT की वैल्यू में भारी गिरावट

Dorsey की ओर से किए गए पहले ट्वीट को पिछले वर्ष NFT के तौर पर 29 लाख डॉलर में बेचा गया था

विज्ञापन
राधिका पाराशर, अपडेटेड: 14 अप्रैल 2022 18:48 IST
ख़ास बातें
  • इसके लिए केवल सात लोगों ने बिड दी थी
  • क्रिप्टो मार्केट में Estavi की साख कमजोर है
  • क्रिप्टोकरेंसी से जुड़े उनके दो कारोबार नाकाम हो चुके हैं

इससे NFT सेगमेंट से जुड़े लोगों को झटका लगा है

माइक्रो ब्लॉगिंग सर्विस Twitter के फाउंडर Jack Dorsey से जुड़े एक नॉन-फंजिबल टोकन (NFT) की वैल्यू काफी घट गई है। Dorsey की ओर से किए गए पहले ट्वीट को पिछले वर्ष NFT के तौर पर 29 लाख डॉलर में बेचा गया था। इसके होल्डर Sina Estavi ने इस सप्ताह की शुरुआत में इसे दोबारा बेचने की कोशिश की थी लेकिन इसके लिए उन्हें केवल 280 डॉलर की सबसे अधिक बिड मिली है। इससे NFT सेगमेंट से जुड़े लोगों को झटका लगा है। 

इस NFT को बेचने के लिए Estavi ने पिछले सप्ताह OpenSea NFT मार्केटप्लेस पर 4.8 करोड़ डॉलर का प्राइस दिया था। उन्होंने यह भी बताया था कि वह इससे मिलने वाली रकम का आधा हिस्सा चैरिटी ऑर्गनाइजेशन Give Directly को देंगे। हालांकि, उन्हें यह देखकर हैरानी हुई कि इसके लिए केवल सात लोगों ने बिड दी और उनमें से सबसे अधिक 280 डॉलर की थी। इससे NFT सेगमेंट को लेकर सवाल उठने लगे हैं। CoinDesk ने Estavi के हवाले से बताया, "मेरी ओर से तय की गई समयसीमा समाप्त हो गई है। मैं शायद इसे कभी नहीं बेचता।" 

क्रिप्टो मार्केट में Estavi की साख कमजोर है। क्रिप्टोकरेंसी से जुड़े उनके दो कारोबार नाकाम हो चुके हैं और उन्हें नौ महीने की जेल भी हुई थी। उन्हें पिछले वर्ष ईरान में इकोनॉमी को नुकसान पहुंचाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। हाल के महीनों में NFT की लोकप्रियता बढ़ी है। स्पोर्ट्स क्लब, ऑटोमोबाइल कंपनियां और पॉप स्टार्स भी इस कारोबार में उतर रहे हैं।

NFT में ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल से यूनीक आइटम्स के टोकन्स को ऑथेंटिकेट किया जाता है जो दोबारा प्रोड्यूस किए जा सकने वाले डिजिटल एसेट्स से जुड़े होते हैं। इनमें आर्ट, म्यूजिक, इन-गेम आइटम्स और वीडियो शामिल हो सकते हैं। इनकी ऑनलाइन ट्रेडिंग की जा सकती है लेकिन इन्हें डुप्लिकेट नहीं किया जा सकता। NFT का कारोबार बढ़ने के साथ ही इनसे जुड़े स्कैम के मामलों में भी तेजी आई है। ऐसे कुछ मामलों में NFT खरीदने वालों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। अमेरिका में इस सेगमेंट से जुड़े धोखाधड़ी के कुछ बड़े मामलों का खुलासा हुआ है। इनमें कुछ आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया है। इन मामलों से इस सेगमेंट में ट्रेडिंग को लेकर आशंका बढ़ी है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Twitter, NFT, Jack Dorsey, Tweet, Bid, Value, Iran
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Google Pixel 11 Pro XL vs Vivo X300 Ultra vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  2. iQOO Neo 11 Ultra में मिलेगा कस्टम MediaTek Dimensity चिपसेट, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. Flipkart Freedom Sale: ₹10 हजार सस्ता मिल रहा Google का 48MP कैमरा वाला फ्लैगशिप फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Chandra Grahan 2026: सूर्य ग्रहण के बाद अब रक्षाबंधन पर लगने जा रहा चंद्र ग्रहण! किन देशों में दिखेगा नजारा, जानें
  2. Solar Power Yacht: सूरज की रोशनी से बोट ने पूरी की 5500 किमी की समुद्री यात्रा, नहीं पड़ी डीजल की जरूरत
  3. Flipkart Freedom Sale: ₹2 हजार से ज्यादा सस्ती कीमत में खरीदें Samsung का 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन
  4. Google Pixel 11 Pro XL vs Vivo X300 Ultra vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  5. 21 हजार की छंटनी के बाद Oracle से फिर जाएंगी नौकरियां! AI में निवेश बना वजह
  6. Tecno Pova 8 Pro 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ रियर में भी डिस्प्ले, 6500mAh बैटरी!
  7. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G नेटवर्क, 2 लाख 4G साइट्स इंस्टॉल करने की भी तैयारी
  8. भारत में स्मार्टफोन्स की शिपमेंट में गिरावट, चाइनीज ब्रांड्स को लगा बड़ा झटका
  9. iQOO Neo 11 Ultra में मिलेगा कस्टम MediaTek Dimensity चिपसेट, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  10. BSNL मात्र ₹2399 में दे रहा 365 दिनों की वैधता के साथ डेली 2GB डाटा, अनलिमिटेड कॉल, Airtel-Jio को कड़ी टक्कर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.