क्रिप्टो मार्केट पर इजरायल-ईरान के तनाव की मार, बिटकॉइन का प्राइस 3 प्रतिशत गिरा

मार्केट एनालिस्ट्स का कहना है कि मिडल-ईस्ट में इजरायल और ईरान के बीच तनाव बढ़ गया है। भू-राजनीतिक स्थिति के खराब होने से क्रूड ऑयल के प्राइसेज में भी तेजी आई है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 13 जून 2025 15:23 IST
ख़ास बातें
  • दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether में लगभग नौ प्रतिशत का नुकसान था
  • Ether का प्राइस लगभग 2,510 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था
  • Solana, Polkadot, Cardano, Monero के प्राइस भी घटे हैं

मिडल ईस्ट में तनाव बढ़ने से क्रिप्टो मार्केट में 1.4 अरब डॉलर से अधिक के लिक्विडेशंस हुए हैं

इजरायल के ईरान में हवाई हमले करने से दुनिया भर के मार्केट्स पर असर पड़ा है। क्रिप्टो मार्केट में भी शुक्रवार को इससे भारी गिरावट हुई है। इससे मार्केट वैल्यू के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin में लगभग तीन प्रतिशत की गिरावट थी। इसके अलावा बहुत सी अन्य क्रिप्टोकरेंसीज के प्राइस भी घटे हैं। 

इस रिपोर्ट को पब्लिश किए जाने पर इंटरनेशनल क्रिप्टो एक्सचेंज Binance पर बिटकॉइन का प्राइस 2.70 प्रतिशत से अधिक गिरकर लगभग 1,04,670 डॉलर पर था। इस सप्ताह की शुरुआत में बिटकॉइन ने 1,10,000 डॉलर का लेवल पार किया था। दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether में लगभग नौ प्रतिशत का नुकसान था। Ether का प्राइस लगभग 2,510 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था। इसके अलावा  Solana, Polkadot, Cardano, Monero, Stellar और XRP के प्राइस गिरे हैं। पिछले एक दिन में क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन चार प्रतिशत से अधिक घटकर लगभग 3.26 लाख करोड़ डॉलर पर था। 

मार्केट एनालिस्ट्स का कहना है कि मिडल-ईस्ट में इजरायल और ईरान के बीच तनाव बढ़ गया है। भू-राजनीतिक स्थिति के खराब होने से क्रूड ऑयल के प्राइसेज में भी तेजी आई है। इससे इनफ्लेशन बढ़ने की आशंका है। अमेरिका का फेडरल रिजर्व ऐसी स्थिति के मद्देनजर इंटरेस्ट रेट में कटौती को लेकर अधिक सतर्कता बरत सकता है। इसका असर क्रिप्टो मार्केट पर पड़ने की आशंका है क्योंकि इनवेस्टर्स अधिक रिस्क वाले एसेट्स से दूरी बना सकते हैं। मिडल ईस्ट में तनाव बढ़ने की वजह से 1.4 अरब डॉलर से अधिक के लिक्विडेशंस हुए हैं। हालांकि, एक्सचेंज ट्रेडेड फंड्स (ETF) में इनवेस्टमेंट किया जा रहा है। 

क्रिप्टो सेगमेंट से जुड़े स्कैम के मामलों में बढ़ोतरी हुई है। स्कैमर्स के इनवेस्टर्स को ठगने के तरीकों में भी बदलाव हो रहा है। इनवेस्टर्स को धोखा देने के लिए स्कैमर्स आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ( AI) का भी इस्तेमाल कर रहे हैं। क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget ने अपनी एंटी-स्कैम रिपोर्ट में बताया है कि पिछले वर्ष इंटरनेशनल क्रिप्टो स्कैम्स में लगभग 4.6 अरब डॉलर का नुकसान हुआ है। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि स्कैमर्स के ठगी के तरीकों में भी बदलाव हो रहा है और ये सोशल इंजीनियरिंग स्कैम्स के साथ डीपफेक टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल भी कर रहे हैं। इस रिपोर्ट को ब्लॉकचेन सिक्योरिटी फर्म्स SlowMist और Elliptic से मिलने इनपुट्स के साथ तैयार किया गया है। 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Z11xa 5G लॉन्च हुआ 50MP डुअल कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69 रेटिंग
  2. Infinix Hot 70 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹2000 डिस्काउंट के साथ खरीदें 6000mAh बैटरी वाला फोन
  3. iQOO 16 का लॉन्च टाइम लीक, 8400mAh बैटरी के साथ मिलेगी IP68, IP69 रेटिंग!
  4. POCO X8 Power 5G vs Realme P4 Power 5G: 10,000mAh बैटरी वाले दोनों फोन में कौन है ज्यादा दमदार?
  5. ₹30 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 60 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी!
  6. Samsung ने महंगे कर दिए Galaxy A57, Galaxy A37, ₹6 हजार तक बढ़ी कीमत!
  7. Tecno Camon Slim 5G हुआ 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  8. Harry Potter फैंस के लिए भारत में लॉन्च हो रहा है Realme 16 Pro का स्पेशल एडिशन, डिजाइन हुआ लीक
#ताज़ा ख़बरें
  1. दिपेंद्र गोयल का Temple हुआ 23 लोगों पर टेस्ट, दिखाता है ऐसा हेल्थ डाटा जो Apple Watch के बस की बात नहीं
  2. Samsung ने महंगे कर दिए Galaxy A57, Galaxy A37, ₹6 हजार तक बढ़ी कीमत!
  3. Apple के 9 सितंबर लॉन्च इवेंट में क्या होगा खास, iPhone 18 Pro Max ही नहीं, फोल्डेबल आईफोन के साथ बहुत कुछ!
  4. Huawei ने तीन बार फोल्ड होने वाला Huawei Mate XT 2 Ultimate Design किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  5. Tecno Camon Slim 5G हुआ 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  6. 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Huawei Pura X View स्मार्टफोन, जानें कीमत
  7. Harry Potter फैंस के लिए भारत में लॉन्च हो रहा है Realme 16 Pro का स्पेशल एडिशन, डिजाइन हुआ लीक
  8. फोन के स्पीकर पर जमी धूल आवाज कर सकती है कम, ऐसे करें खुद साफ
  9. Samsung का 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन मिल रहा ₹23000 सस्ता, जल्द करें खरीदारी
  10. जल्द लॉन्च होगा Samsung का बजट Galaxy A18 4G! डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.