Bitcoin, Ethereum के बाद अब चलेगा Cardano का 'सिक्का'!

कार्डानो में होने वाला हार्ड फॉर्क अपडेट तीन हिस्सों में बंटा है जिसे Alonzo अपडेट भी कहा जाता है, यह Alonzo Blue, Alonzo White, और Alonzo Purple में बंटा हुआ है

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 8 जुलाई 2022 18:39 IST
ख़ास बातें
  • अपग्रेड के बाद कार्डानो का मुकाबला इथेरियम के साथ सीधा हो जाएगा
  • कार्डानो इथेरियम के खिलाफ ज्यादा ऊंचाई हासिल करेगा
  • अपग्रेड कार्डानो के डेवलपमेंट का जरूरी हिस्सा है

कार्डानो में होने वाला हार्ड फॉर्क अपडेट तीन हिस्सों में बंटा है जिसे Alonzo अपडेट भी कहा जाता है

Bitcoin और Ethereum के बाद अब क्रिप्टो मार्केट में Cardano अगली बड़ी क्रिप्टोकरेंसी हो सकती है जो अपनी पहचान को और बड़ा करने जा रही है। Cardano नेटवर्क में इस महीने एक महत्वपूर्ण अपग्रेड होने वाला है। इसी अपग्रेड को आधार मानकर Input Output के सीईओ चार्ल्स हॉकिंसन (Charles Hoskinson) ने ट्विटर पर एक पोस्ट में कहा है कि इस महीने कार्डानो की अगली लहर आने वाली है। 

Cardano को इथेरियम का सबसे बड़ा प्रतिद्वंदी माना जाने लगा है। इस महीने के अंत में कार्डानो नेटवर्क में वासिल हार्ड फॉर्क (Vasil hard fork) अपग्रेड होना है जिसके बाद नए टोकनों को इथेरियम ब्लॉकचेन से कार्डानो में ला पाना संभव हो जाएगा। Charles Hoskinson के इस ट्वीट को लेकर प्रोडक्ट आधारित ब्लॉकचेन कंपनी dcSpark के को-फाउंडर सिबेशियन गुल्लेमॉट (Sebastien Guillemot) ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। 

dcSpark के को-फाउंडर सिबेशियन गुल्लेमॉट (Sebastien Guillemot) ने चार्ल्स के ट्वीट के रिप्लाई में Cardano में होने वाले अपग्रेड के बारे में भी लिखा है। Sebastien Guillemot ने लिखा, (हिंदी में अनुवादित) "क्या आप जानते हैं कि अब तक बहुत सारे ERC20 टोकनों को तकनीकी रूप से कार्डानो में पोर्ट नहीं किया जा सकता था, इसकी मिसिंग फंक्शनलटी के कारण। Vasil अपडेट के बाद टोकनों की एक नई क्लास को पोर्ट किया जा सकेगा जिसमें नॉन कस्टिडियल टोकन, स्टेबल कॉइन और स्टेटफुल टोकन शामिल होंगे।"

कार्डानो में होने वाला हार्ड फॉर्क अपडेट तीन हिस्सों में बंटा है जिसे Alonzo अपडेट भी कहा जाता है। यह Alonzo Blue, Alonzo White, और Alonzo Purple में बंटा हुआ है। चूंकि कार्डानो अब गोजेन ईरा में प्रवेश करने जा रहा है इसलिए डेवलपर इसके पहले हर तरह के टेस्ट से इसे गुजारेंगे और नेटवर्क में मिलने वाले बग्स आदि को खत्म करेंगे। Alonzo Blue, Alonzo White, और Alonzo Purple नामक इसके तीन लेवल हैं। हर एक लेवल पर स्मार्ट कॉन्ट्रैक्ट्स के लिए टेस्ट किया जाएगा और ब्लॉकचेन में मिलने वाले बग्स को हटाया जाएगा। 
Advertisement

अपग्रेड के बाद कार्डानो का मुकाबला इथेरियम के साथ सीधा हो जाएगा और कार्डानो इथेरियम के खिलाफ ज्यादा ऊंचाई हासिल करेगा। यह अपग्रेड कार्डानो के डेवलपमेंट का जरूरी हिस्सा है जो पांच हिस्सों में बंटा है। ये हैं- ब्रयॉन, शैले, गोजेन, बैशो और वॉल्टेअर (Byron, Shelley, Goguen, Basho, Voltaire)। वर्तमान में कार्डानो शैले वाले पार्ट को खत्म करने के करीब है। उसके बाद यह गोजेन में एंट्री करेगा। गोजेन में एंट्री के साथ कार्डानो के स्मार्ट कॉन्ट्रेक्ट्स की भी शुरुआत होगी। 

गोजेन ईरा में दाखिल होने के बाद कार्डानो नेटवर्क की क्षमता काफी बढ़ जाएगी। इसे ऐसे समझें कि शैले ईरा में कोर सिस्टम को डीसेंट्रलाइज किया गया था। जबकि गोजेन ईरा में डीसेंट्रलाइज्ड एप्लीकेशन (DApps)बनाने की क्षमता भी कार्डानो नेटवर्क में आ जाएगी। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  2. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  3. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  3. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  4. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  5. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  6. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  7. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  8. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  9. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.