Bitcoin सपोर्टर Mike Alfred अपनी क्रिप्टो होल्डिंग के 1 करोड़ टोकन चाहते हैं बांटना!

माइक ने ये कहकर सबको चौंका दिया कि वो कार्डानो होल्डिंग को अब किसी को बांटना चाहते हैं

Bitcoin सपोर्टर Mike Alfred अपनी क्रिप्टो होल्डिंग के 1 करोड़ टोकन चाहते हैं बांटना!

वर्तमान में कार्डानो 37.20 रु. पर ट्रेड कर रहा है

ख़ास बातें
  • कार्डानो में होने वाला है बड़ा अपग्रेड
  • स्टेक ऑपरेटर्स ने नॉड्स को 1.35.3 वर्जन में अपडेट कर लिया है
  • Vasil लागू करने के लिए 75% नोड्स का लेटेस्ट वर्जन में होना जरूरी
विज्ञापन
Crypto निवेशक और BTC सपोर्टर माइक एल्फ्रेड एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए हैं। उनके सोशल मीडिया का एक पोस्ट क्रिप्टो जगत में चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल, माइक ने Cardano के संबंध में एक ट्वीट किया जिसने सबको चौंका दिया है। माइक ने अपने ट्विटर हैंडल से एक पोस्ट में लिखा है कि उन्होंने 2018 में 1 करोड़ ADA (Cardano) टोकन खरीदे थे। अब वो उन टोकनों को किसी को बांटना चाहते हैं। 

Mike Alfred ने अपनी ट्विटर पोस्ट में लिखा, "2018 में मैंने 10,000,000 Cardano टोकन खरीदे थे और बाद में मैं उनको पूरी तरह से भूल गया। आज मुझे अपनी क्रिप्टो होल्डिंग का ऑडिट करते हुए ये टोकन मिले हैं।" माइक ने ये कहकर सबको चौंका दिया कि वो इन टोकनों को अब किसी को बांटना चाहते हैं। हालांकि, ट्विटर के यूजर्स ने इस पोस्ट पर चुटकी भी ली। यूजर्स ने सवाल खड़े किए कि इतनी बड़ी होल्डिंग को कोई कैसे भूल सकता है। 

Bitcoin के चाहने वाले माइक अक्सर बिटकॉइन के बारे में बात करते हुए इथेरियम, सोलाना और यहां तक कि कार्डानो पर तंज कसने का असवर नहीं छोड़ते हैं। माइक शुरू से ही बिटकॉइन की तारीफ करते आए हैं। एनालिटिक प्लेटफॉर्म Pool Tool के मुताबिक 40% कार्डानो स्टेक पूल ऑपरेटर्स ने अपने नोड्स को अपडेट कर लिया है। 

पूल टूल के मुताबिक, स्टेक ऑपरेटर्स ने नॉड्स को 1.35.3 वर्जन में अपडेट कर लिया है। Vasil को लागू किया जा सके इसके लिए 75% नोड्स का लेटेस्ट वर्जन में होना जरूरी है। 23 अगस्त को वैसिल टेस्टिंग में एक और माइलस्टोन हासिल किया गया जब YoloNet पर हार्ड फॉर्क कॉम्बिनेटर इंवेट किया गया। Cardano YoloNet एक नया पब्लिक टेस्ट नेट है जो IOG द्वारा 19 अगस्त को चलाया गया। कार्डानो की कीमत वर्तमान में बढ़त की ओर है। खबर लिखे जाने के समय क्रिप्टो प्राइस चार्ट में यह हरे रंग में दिखाई दे रहा था और इसकी कीमत 37.20 रुपये पर बनी हुई थी। 
 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  2. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  4. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  5. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  6. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  7. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  8. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  9. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  10. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »