भारत का एंटरटेनमेंट और स्‍पोर्ट्स NFT मार्केट एक अरब डॉलर तक पहुंचने की संभावना

रिपोर्ट के मुताबिक, ग्‍लोबल स्‍पोर्ट्स NFT सेक्‍टर में इस साल 2 अरब डॉलर से ज्‍यादा ट्रांजैक्‍शंस होंगे।

विज्ञापन
शॉमिक सेन भट्टाचार्जी, अपडेटेड: 3 मार्च 2022 14:10 IST
ख़ास बातें
  • नॉन फंजिबल टोकन्‍स (NFT) के लिए साल 2021 एक बेहतर वर्ष साबित हुआ
  • 2022 में इसके और बेहतर होने की उम्‍मीद जताई गई है
  • इंडिया के NFT मार्केट में भी अच्‍छी तेजी की उम्‍मीद है

लिमिटेड-एडिशन वीडियो क्लिप्‍स और प्‍लेयर कार्ड से अच्‍छी सेल होने की उम्‍मीद है।

नॉन फंजिबल टोकन्‍स (NFT) के लिए साल 2021 एक बेहतर वर्ष साबित हुआ। स्‍पोर्ट्स उन प्रमुख क्षेत्रों में से एक है, जहां इस साल NFT की पॉपुलैरिटी में बढ़ोतरी की उम्‍मीद की जा सकती है। ‘डेलॉइट टेक्‍नॉलजी एंड टेलिकम्‍युनिकेशंस TMT प्रीडिक्‍शन 2022' की रिपोर्ट में कहा गया है कि ग्‍लोबल स्‍पोर्ट्स NFT सेक्‍टर में इस साल 2 अरब डॉलर से ज्‍यादा ट्रांजैक्‍शंस होंगे। रिपोर्ट बताती है कि आने वाले वर्षों में इंडिया का स्‍पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट NFT सेक्‍टर बढ़कर एक अरब डॉलर का हो जाएगा। 

अपनी रिपोर्ट में डेलॉइट ने दावा किया है कि साल 2022 में NFT को सबसे बेहतर माहौल स्‍पोर्ट्स इंडस्‍ट्री से देखने को मिलेगा। लिमिटेड-एडिशन वीडियो क्लिप्‍स और प्‍लेयर कार्ड से अच्‍छी सेल होने की उम्‍मीद है। रिपोर्ट में कहा गया है, स्पोर्ट्स NFT में सीमित IPR के बावजूद इस साल अच्‍छी डिमांड देखने को मिल सकती है। 
Advertisement
बात करें, इंडिया के स्‍पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट NFT सेक्‍टर की, तो यहां कई फ‍िल्‍म और क्रिकेट पर्सनैलिटी ने भी डिजिटल कलेक्‍शंस का फायदा उठाने के लिए अपने कदम बढ़ाए हैं। बॉलीवुड स्टार अमिताभ बच्चन के NFT ने देश की पहली ऐसी नीलामी में लगभग 1 मिलियन डॉलर (लगभग 7.5 करोड़ रुपये) कमाए। यह इस बात को दर्शाता है कि भारत में ये सेक्‍टर अब तेजी से आगे बढ़ रहा है। 

डेलॉइट की रिपोर्ट कहती है कि 500 मिलियन से ज्‍यादा क्रिकेट फैंस, बॉलीवुड और रीजनल सिनेमा की आबादी वाले भारत में सिर्फ सिनेमा और स्‍पोर्ट्स के लिए NFT मार्केट की वैल्‍यू के 1 बिलियन डॉलर (लगभग 7,545 करोड़ रुपये) को पार करने की क्षमता है। हालांकि यह रिपोर्ट कहती है कि NFT मार्केट की क्षमता का पूरी तरह इस्‍तेमाल करने के लिए सहयोगी रेगुलेटरी पॉलिसीज की जरूरत है। अनुमान है कि आने वाले वक्‍त में फ‍िल्‍मों और स्‍पोर्ट्स के लिए आने वाले वक्‍त में NFT बेस्‍ड मार्केट एक हकीकत बन जाएगा। 
Advertisement

गौरतलब है कि क्रिप्‍टो असेट्स की जबरदस्‍त पॉपुलैरिटी की वजह से साल 2021 में नॉन-फंजिबल टोकन (NFT) की बिक्री दुनियाभर में 25 बिलियन डॉलर (लगभग 1,84,690 करोड़ रुपये) तक पहुंच गई। पिछले साल मार्च महीने में Christie's पर हुई एक सेल में एक NFT आर्टवर्क ने रिकॉर्ड 69.3 मिलियन डॉलर (लगभग 510 करोड़ रुपये) की कमाई की। कोका कोला (Coca Cola) गुच्ची (Gucci) सहित दुनिया के कुछ टॉप ब्रैंड्स ने भी NFT बेचे हैं।

NFT का सेल वॉल्‍यूम साल 2021 में कुल 24.9 बिलियन डॉलर (लगभग 1,83,960 करोड़ रुपये) रहा, जबकि 2020 में यह केवल 94.9 मिलियन डॉलर (लगभग 700 करोड़ रुपये) था। 2021 में लगभग 28.6 मिलियन वॉलेट ने NFT का कारोबार किया, जो 2020 में लगभग 545,000 वॉलेट था।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  2. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  3. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  4. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  5. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  6. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  7. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
  8. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  9. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.