क्रिप्टो ट्रेडिंग में लगातार तीसरे वर्ष भारत को मिली टॉप पोजिशन

देश में इस सेगमेंट के लिए टैक्स के सख्त नियमों के बावजूद क्रिप्टो एक्सचेंजों और डीसेंट्रलाइज्ड प्लेटफॉर्म्स पर यूजर्स की एक्टिविटी बढ़ी है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 3 सितंबर 2025 21:10 IST
ख़ास बातें
  • क्रिप्टो एडॉप्शन इंडेक्स में देश का लगातार तीसरे वर्ष पहला स्थान है
  • इस रिपोर्ट में 151 देशों में क्रिप्टो के इस्तेमाल का विश्लेषण हुआ है
  • क्रिप्टो के इस्तेमाल में अमेरिका का दूसरा और पाकिस्तान का तीसरा रैंक है

देश में क्रिप्टो से जुड़ी ट्रांजैक्शंस पर 30 प्रतिशत का टैक्स डिडक्टेड ऐट सोर्स (TDS) लगता है

देश में पिछले कुछ वर्षों में क्रिप्टो का सेगमेंट तेजी से बढ़ा है। इंटरनेशनल लेवल पर भारत ने क्रिप्टो के इस्तेमाल के लिहाज से लगातार तीसरे वर्ष पहला स्थान हासिल किया है। हालांकि, क्रिप्टो से जुड़ी ट्रेडिंग को लेकर रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) सहित रेगुलेटर्स की ओर से आशंकाएं जताई गई हैं। 

ब्लॉकचेन डेटा फर्म Chainalysis के इस वर्ष के ग्लोबल क्रिप्टो एडॉप्शन इंडेक्स में भारत का लगातार तीसरे वर्ष पहला स्थान है। इस रिपोर्ट में 151 देशों में क्रिप्टो के इस्तेमाल का विश्लेषण किया गया है। क्रिप्टो के इस्तेमाल में अमेरिका का दूसरा और पाकिस्तान का तीसरा रैंक है। इस रिपोर्ट में इन देशों को प्राप्त हुई ऑन-चेन वैल्यू, रिटेल ट्रांजैक्शंस, ट्रेडिंग वॉल्यूम और विभिन्न आमदनी समूहों में क्रिप्टो के इस्तेमाल जैसे तथ्यों के आधार पर रैंकिंग दी जाती है। Chainalysis का कहना है कि रिटेल और इंस्टीट्यूशनल सेगमेंट की ओर से इस सेगमेंट में ट्रेडिंग बढ़ने से भारत की मजबूत पोजिशन बरकरार है। 

Advertisement

देश में इस सेगमेंट के लिए टैक्स के सख्त नियमों के बावजूद क्रिप्टो एक्सचेंजों और डीसेंट्रलाइज्ड प्लेटफॉर्म्स पर यूजर्स की एक्टिविटी बढ़ी है। क्रिप्टो से जुड़ी ट्रांजैक्शंस पर 30 प्रतिशत का टैक्स डिडक्टेड ऐट सोर्स (TDS) लगता है। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि साउथ और साउथ-ईस्ट एशियन देशों में वियतनाम और फिलिपींस की इस सेगमेंट में बड़ी हिस्सेदारी है। हालांकि, भारत में रेगुलेटर्स की क्रिप्टो सेगमेंट को लेकर सख्ती बढ़ रही है। RBI की ओर से क्रिप्टो ट्रेडिंग पर बैन लगाने की भी मांग की गई है। पिछले वर्ष RBI ने क्रिप्टोकरेंसीज को लेकर दोबारा चेतावनी दी थी। इसके साथ ही क्रिप्टोकरेंसीज को वित्तीय और मॉनेटरी स्थिरता के लिए बड़ा जोखिम बताया था। 

इस सप्ताह की शुरुआत में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने बताया था कि टीम इंडिया के लीड स्पॉन्सरशिप राइट्स के लिए क्रिप्टो और रियल मनी गेमिंग से जुड़ी कंपनियों को बिड करने की अनुमति नहीं होगी। BCCI की ओर से दिए गए दिशानिर्देशों के अनुसार, इन स्पॉन्सरशिप राइट्स के लिए क्रिप्टो ट्रेडिंग, क्रिप्टो एक्सचेंज, क्रिप्टो टोकन, ऑनलाइन मनी गेमिंग, बेटिंग, गैंबलिंग या इस तरह की सर्विसेज से जुड़ी कंपनियों के बिड देने पर रोक है। इसमें कोई छूट नहीं दी जाएगी क्योंकि यह रोक प्रॉक्सी ब्रांडिंग और क्रिप्टो से जुड़ी कंपनियों के साथ अप्रत्यक्ष टाई-अप पर भी लागू है। इस रोक से क्रिप्टो से जुड़ी कंपनियों पर सख्ती बढ़ने का भी संकेत मिल रहा है। 
  
 

 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  2. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  3. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  4. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  5. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  6. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  7. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  8. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  9. X पर वीडियो पोस्ट करके जीतें 2.83 लाख रुपये, किकस्टार्ट बोनस शुरू, जानें सबकुछ
  10. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  11. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  2. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  5. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  6. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  7. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  8. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  9. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.