भारत में Bitcoin/ Cryptocurrency बैन, सरकार के बिल वाली खबरों से क्रिप्‍टो मार्केट धड़ाम!

सरकार पिछले साल भी सभी क्रिप्टोकरेंसी पर बैन लगाने की योजना बना रही थी। इस साल बजट सत्र के दौरान भी एक बिल पेश करने की उसकी योजना थी। हालांकि बिल को रद्द कर दिया गया था और स्‍टेकहोल्‍डर्स के साथ चर्चा करने के लिए एक कमिटी का गठन किया गया था।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 24 नवंबर 2021 11:16 IST
ख़ास बातें
  • सरकार संसद के शीतकालीन सत्र में क्रिप्‍टोकरेंसी को लेकर बिल ला रही है
  • कुछ अपवादों के साथ सभी प्राइवेट क्रिप्‍टोकरेंसीज पर बैन की तैयारी है
  • ऑफ‍िशियल डिजिटल करेंसी को बढ़ावा देने के लिए निर्णय लिया गया है

कहा गया है कि ऑफ‍िशियल डिजिटल करेंसी को बढ़ावा देने के लिए निर्णय लिया गया है, जिसे रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की ओर से जारी किया जाएगा।

क्रिप्‍टोकरेंसी में निवेश करने वाले लोगों के लिए यह खबर किसी झटके से कम नहीं है। भारत सरकार संसद के शीतकालीन सत्र में क्रिप्‍टोकरेंसी को लेकर बिल लाने जा रही है, जिसमें कुछ अपवादों के साथ सभी प्राइवेट क्रिप्‍टोकरेंसीज पर बैन लगाने की तैयारी है। ‘क्रिप्‍टोकरेंसी एंड रेग्‍युलेशन ऑफ ऑफ‍िशियल डि‍जिटल करेंसी बिल 2021' नाम के इस विधेयक को आगामी संसद सत्र में पेश किए जाने की तैयारी है। बिल को लेकर सामने आए ऑफ‍िशियल डॉक्‍युमेंट में कहा गया है कि यह बिल 'कुछ अपवादों' के साथ सभी प्राइवेट क्रिप्टोकरेंसी पर बैन लगाने की बात करता है। हालांकि डॉक्‍युमेंट में इस बात पर कोई स्‍पष्‍टता नहीं है कि सरकार किन अपवादों की बात कर रही है। कहा गया है कि ऑफ‍िशियल डिजिटल करेंसी को बढ़ावा देने के लिए निर्णय लिया गया है, जिसे रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की ओर से जारी किया जाएगा। कुछ दिन पहले ही यह खबर आई थी कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की डिजिटल करेंसी का अगले वित्‍त वर्ष की पहली तिमाही में पायलट लॉन्च किया जा सकता है। 
 
क्रिप्टो बिल उन 26 बिलों में से एक है, जिन्हें सरकार संसद के शीतकालीन सत्र में पेश करने की योजना बना रही है। प्राइवेट क्रिप्‍टोकरेंसी को आने वाले वक्‍त में देश में बैन किए जाने की खबर सामने आने के बाद क्रिप्‍टोकरेंसी मार्केट धड़ाम हो गया। बिटकॉइन समेत सभी प्राइवेट क्रिप्‍टोकरेंसी की कीमतों में जबरदस्‍त गिरावट देखने को मिली है। बुधवार सुबह 10 बजकर 40 मिनट पर भारत में बिटकॉइन में 10.88 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई और यह 41 लाख 28 हजार 700 रुपये पर कारोबार कर रही थी। बाकी क्रिप्‍टोकरेंसीज में भी गिरावट देखने को मिली है। ईथर 8.13 फीसदी की गिरावट के साथ 3 लाख 12 हजार 410 रुपये पर कारोबार कर रही थी। XRP का भी यही हाल था, 10.14 फीसदी की गिरावट के साथ उसकी वैल्‍यू 77.13 रुपये पर आ गई।  

गौरतलब है कि सरकार पिछले साल भी सभी क्रिप्टोकरेंसी पर बैन लगाने की योजना बना रही थी। इस साल बजट सत्र के दौरान भी एक बिल पेश करने की उसकी योजना थी। हालांकि बिल को रद्द कर दिया गया था और स्‍टेकहोल्‍डर्स के साथ इस मामले पर आगे चर्चा करने के लिए एक कमिटी का गठन किया गया था। 

अभी कुछ दिन पहले ही यह खबर आई थी कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की डिजिटल करेंसी का अगले वित्‍त वर्ष की पहली तिमाही में पायलट लॉन्च किया जा सकता है। एक अखबार ने आरबीआई के डिपार्टमेंट ऑफ पेमेंट एंड सेटलमेंट के चीफ जनरल मैनेजर, पी. वासुदेवन को कोट करते हुए लिखा था, "मुझे लगता है कि कहीं न कहीं यह कहा गया था कि अगले साल की पहली तिमाही तक एक पायलट लॉन्च किया जा सकता है, इसलिए हम इस पर उत्साहित हैं।"  माना जा रहा है कि सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसीज (CBDCs) ही डिजिटल या वर्चुअल करेंसीज होंगी। ये मूल रूप से फिएट करेंसीज का डिजिटल वर्जन होंगी, जो भारत में रुपया है। यानी ये एक तरह से डिजिटल रुपया हो सकती हैं। इससे पहले केंद्रीय बैंक के गवर्नर ने कहा था कि दिसंबर तक सीबीडीसी के सॉफ्ट लॉन्च की उम्मीद की जा सकती है, लेकिन आरबीआई ने इसकी कोई आधिकारिक समयसीमा नहीं बताई है।
Advertisement

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी क्रिप्‍टोकरेंसी को लेकर अपनी चिंता जता चुके हैं। बीते दिनों सिडनी डायलॉग में वर्चुअली हिस्‍सा लेते हुए पीएम मोदी ने कहा था कि सभी लोकतांत्रिक देश इस पर एक साथ काम करें और सुनिश्चित करें कि यह गलत हाथों में न जाए, वरना हमारे युवाओं का नुकसान कर सकती है।
Advertisement

 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  2. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  9. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  10. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.