Crypto मार्केट के हाल हो सकते हैं और भी बुरे- IMF

Tobias Adrian ने एक इंटरव्यू में कहा है कि क्रिप्टोकरेंसी सेक्टर के हाल आने वाले समय में और बुरे हो सकते हैं

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 28 जुलाई 2022 10:49 IST
ख़ास बातें
  • अमेरिकी अर्थव्यवस्था में मंदी का दौर
  • आने वाले समय में तेज हो सकती है बिकवाली
  • फिएट मनी के सहारे से चल रहे स्टेबल कॉइन्स के लिए है खतरा

IMF ने कहा है कि आने वाले समय में कुछ और क्रिप्टो प्रोजेक्ट्स क्रैश होने की संभावना है।

क्रिप्टोकरेंसी मार्केट की मुश्किलें पिछले कुछ दिनों से कम होना शुरू हुईं ही थी कि इंटरनेशनल मॉनिटरी फंड (IMF) की ओर से एक निराश कर देने वाला बयान आ गया है। इंटरनेशनल मॉनिटरी फंड में मॉनिटरी और कैपिटल मार्केट के डायरेक्टर टोबिआस एड्रियन (Tobias Adrian) ने कहा है कि क्रिप्टो के हाल अभी और भी बुरे हो सकते हैं। उन्होंने एक बयान में यह बात कही है कि आने वाले समय में कुछ क्रिप्टो प्रोजेक्ट्स पर बड़ी गाज गिर सकती है और कई प्रोजेक्ट्स फेल भी हो सकते हैं। 

Tobias Adrian ने Yahoo! Finance को दिए एक इंटरव्यू में कहा है कि क्रिप्टोकरेंसी सेक्टर के हाल आने वाले समय में और बुरे हो सकते हैं। पिछले दिनों TerraUSD के क्रैश होने के बाद से ही क्रिप्टोकरेंसी मार्केट को जैसे नजर लग गई। उसके बाद से मार्केट में गिरावट आनी शुरू हो गई और यह सिलसिला अभी तक जारी है। हालांकि, पिछले कुछ दिनों में निवेशकों को राहत की सांस मिली है क्योंकि कीमतों में कुछ सुधार आना शुरू हुआ है। लेकिन IMF के डायरेक्टर ने निवेशकों की इस उम्मीद पर फिर से चोट कर दी है। 
Advertisement

एड्रिआन कहते हैं कि आने वाले समय में कुछ और क्रिप्टो प्रोजेक्ट्स क्रैश होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि फिएट मनी के सहारे से चल रहे स्टेबल कॉइन्स के लिए आने वाला समय ठीक नहीं है। उन्होंने खास तौर पर इसमें Tether का जिक्र किया। Tether अग्रणी स्टेबल कॉइन जारीकर्ता है। हालांकि, एड्रिआन ने ये भी कहा कि कुछ स्टेबल कॉइन ऐसे भी हैं जिनके लिए ऐसा कोई खतरा पैदा होने की संभावना नहीं है। 

इसके आगे IMF के डायरेक्टर ने कहा कि अमेरिकी अर्थव्यवस्था में मंदी का दौर छाया हुआ है। ऐसे में बिकवाली अधिक तीव्रता पकड़ सकती है और आने वाले समय में क्रिप्टो मार्केट में तेज बिकवाली भी देखी जा सकती है। इनफ्लेशन को रोकने के लिए सेंट्रल बैंक फिर से दरों में बढ़ोत्तरी की घोषणा कर सकता है, ऐसी संभावना बनी हुई है। Massachusetts की सिनेटर एलीजबेथ वॉरेन (Elizbeth Warren) ने हाल ही में अमेरिकी फेडरल रिजर्व की एग्रेसिव मॉनिटरी पॉलिसी के बारे में कटाक्ष कर कहा था कि यह पॉलिसी एक भयानक मंदी का कारण बन सकती है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Tobias Adrian, IMF, Crypto crash 2022, Stable Coins, Tether, TerraUSD

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  2. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  3. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  4. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  5. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  6. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  7. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
  8. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  9. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.