हैदराबाद पुलिस ने Crypto इनवेस्टर्स को कहा- 'सावधान'!

हैदराबाद में Crime और SIT की एडिशनल कमिश्नर ऑफ पुलिस शिखा गोयल ने भारत के क्रिप्टो इनवेस्टर्स को सचेत किया है

विज्ञापन
राधिका पाराशर, अपडेटेड: 27 दिसंबर 2021 18:06 IST
ख़ास बातें
  • भारत में क्रिप्टो स्पेस काफी तेजी से फैल रहा है।
  • भारत में साइबर क्राइम के मामले लगातार बढ़ रहे हैं।
  • हाल ही में 16 क्रिप्टो इन्वेस्टर्स के साथ हुई थी 3.45 करोड़ की धोखाधड़ी।

हाल ही की रिपोर्ट बताती है कि चाइनीज और नाइजीरियन स्कैमर भारत के क्रिप्टो इन्वेस्टर्स को टारगेट कर रहे हैं।

हैदराबाद में Crime और SIT की एडिशनल कमिश्नर ऑफ पुलिस शिखा गोयल ने भारत के क्रिप्टो इनवेस्टर्स को सचेत किया है। उन्होंने कहा है कि इनवेस्टर्स अनजान और अनॉथराइज्ड वॉलेट्स में अपने एसेट्स को ट्रांसफर नहीं करें। उन्होंने एक जागरुकता कार्यक्रम में कहा कि Statista की रिसर्च के अनुसार भारत में 74 करोड़ इंटरनेट यूजर्स हैं और यहां पर साइबर क्राइम लगातार बढ़ रहा है। रिसर्च के अनुसार भारत में 10 करोड़ क्रिप्टो इनवेस्टर्स हैं। गोयल ने यह भी कहा कि देश में क्रिप्टो सेगमेंट तेजी से फैला है। इसने यहां पर साइबर अपराधियों का ध्यान भी खींचा है जो इंडस्ट्री से जुड़े लोगों को अपना निशाना बनाते हैं। 

उन्होंने कहा, "साइबर क्रिमिनल आपसे क्रिप्टोकरेंसी की डिटेल्स बताने के लिए कहते हैं और जैसे ही आप वॉलेट में डिजिटल मनी ट्रांसफर करते हैं, वे उसे निकाल लेते हैं। अगर आप क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल करते हैं या इसमें इनवेस्ट करने जा रहे हैं तो प्रतिष्ठित फर्मों के साथ ही डील करें।"

अपने ट्विटर हैंडल पर उन्होंने वीडियो पोस्ट कर इस सलाह को शेयर किया। इस महीने की शुरुआत में कई ऐसी रिपोर्ट आईं थीं जिनमें पता चलता है कि चाइनीज और नाइजीरियन स्कैमर भारत के क्रिप्टो इनवेस्टर्स को टारगेट कर रहे हैं। 

 गोयल ने कथित तौर पर कहा कि हाल ही में 16 क्रिप्टो इनवेस्टर्स के साथ धोखाधड़ी के मामले हुए हैं जिनमें उन्होंने कुल 3.45 करोड़ रुपये गंवा दिए। उनका कहना था, "क्रिप्टोकरंसी में निवेश कर ज्यादा पाने के लालच में लोग अपने करोड़ों गंवा रहे हैं।" गोयल ने कहा कि एक बार खो जाने के बाद वर्चुअल करेंसी इसके असली मालिक तक वापस नहीं लाई जा सकती है। 
Advertisement

दिसंबर की शुरुआत में तेलंगाना सरकार ने क्रिप्टो एक्सचेंज CoinSwitch Kuber और इनोवेशन मैनेजमेंट फर्म Lomos Labs के साथ डील साइन की थी। यह डील एक ब्लॉकचेन एक्सीलरेटर प्रोग्राम को चलाने के लिए की गई थी। ऐसे आंत्रप्रेन्योर जो ब्लॉकचेन सेगमेंट में उतरना चाहते हैं इस प्रोग्राम के माध्यम से अवसरों, मेंटॉरशिप, टेक सपोर्ट और फंडिंग हासिल कर सकते हैं।  

भारत में अभी इस मुद्दे पर बहस चल रही है कि क्रिप्टोकरेंसी पर कौन से रेगुलेशन लगाए जाने चाहिएं। सरकार ने क्रिप्टोकरेंसी को लेकर चिंता जताई है। सरकार का कहना है कि क्रिप्टोकरेंसी के इस्तेमाल से इनवेस्टर्स के साथ धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग भी की जा सकती है। 
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  2. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  3. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  4. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  5. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  6. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  7. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  8. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  2. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  3. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  4. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  5. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  6. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  7. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  8. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  9. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  10. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.