फैशन ब्रांड Gucci लेगी Bitcoin, Dogecoin समेत 12 टोकनों में पेमेंट, जानें किन स्टोर्स में हो रही शुरुआत

शुरुआत में यह 12 क्रिप्टोकरेंसी को पेमेंट ऑप्शन में शामिल करेगी जिनमें Bitcoin, Bitcoin Cash, Ethereum, Wrapped Bitcoin, Litecoin, Dogecoin, Shiba Inu समेत अमेरिकी डॉलर से जुड़े 5 स्टेबल कॉइन्स भी शामिल हैं

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 6 मई 2022 10:06 IST
ख़ास बातें
  • इस महीने के अंत तक ब्रांड शुरू कर देगी क्रिप्टो में पेमेंट
  • नॉर्थ अमेरिका के लगभग सभी स्टोर्स में सर्विस शुरू करने की योजना
  • इससे पहले कई बड़े ब्रांड्स इसकी पहल कर चुके हैं

क्रिप्टो पेमेंट्स के लिए कस्टमर के पास ईमेल के माध्यम से एक लिंक भेजा जाएगा

इटली की लग्ज़री फैशन ब्रांड Gucci क्रिप्टोकरेंसी में पेमेंट स्वीकार करने जा रही है। कंपनी अपने 5 अमेरिकी स्टोर्स से इसकी शुरुआत करेगी। इस महीने के अंत तक यह क्रिप्टोकरेंसी को पेमेंट के रूप में स्वीकार करना शुरू कर देगी। Web 3 को एक्सप्लोर करने के लिहाज से कंपनी का यह अगला कदम माना जा रहा है। 

Vogue की एक रिपोर्ट के अनुसार, Gucci नॉर्थ अमेरिका के लगभग सभी स्टोर्स में इस सुविधा को शुरू करने की तैयारी कर रही है, जिनकों कंपनी सीधे तौर पर खुद ही ऑपरेट करती है। इन गर्मियों में कंपनी इस प्रोजेक्ट को अमलीजामा पहना सकती है। शुरुआत में यह 12 क्रिप्टोकरेंसी को पेमेंट ऑप्शन में शामिल करेगी जिनमें Bitcoin, Bitcoin Cash, Ethereum, Wrapped Bitcoin, Litecoin, Dogecoin, Shiba Inu समेत अमेरिकी डॉलर से जुड़े 5 स्टेबल कॉइन्स भी शामिल हैं। 

शुरू में जिन पांच स्टोर्स में यह पेमेंट सुविधा चालू होगी उनमें Wooster Street (न्यू यॉर्क), Rodeo Drive (लॉस एंजिलिस), Miami Design District, Phipps Plaza (अटलांटा), और The Shops at Crystals (लास वेगास) शामिल हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि इन-स्टोर क्रिप्टो पेमेंट्स के लिए कस्टमर के पास ईमेल के माध्यम से एक लिंक भेजा जाएगा। इसमें एक क्यू आर कोड (QR code) होगा। इस कोड के माध्यम से कस्टमर अपने क्रिप्टो वॉलेट से पेमेंट कर सकेंगे। उसके बाद कंपनी डिजिटल करेंसी को फिएट मनी में कन्वर्ट कर देगी। 

यह पहली बार नहीं है जब किसी नामी फैशन ब्रांड ने क्रिप्टोकरेंसी पेमेंट्स की शुरुआत की है। इससे पहले कई बड़े ब्रांड्स इसकी पहल कर चुके हैं। इनमें Off-White का नाम भी आता है जो इस हफ्ते की शुरुआत में 6 क्रिप्टोकरेंसी में पेमेंट लेने की पहल कर चुकी है। कंपनी अपने पेरिस, मिलान और लंदन के फ्लैगशिप स्टोर्स में ये पेमेंट सर्विस शुरू कर चुकी है। इसके अलावा, अमेरिका की लग्जरी फिटनेस कंपनी Equinox Group ने भी क्रिप्टोकरेंसी में पेमेंट स्वीकार करने की घोषणा की है। जिसमें यह अपने न्यू यॉर्क शहर के क्लब में इस सर्विस की शुरुआत करेगी।  
Advertisement

Gucci ने अपने दो एनएफटी (NFT) कलेक्शन- SuperGucci और Gucci Grail को भी इसी साल शुरू किया है। इसके अलावा Web 3 को भविष्य के प्लेटफॉर्म के रूप में पहचानते हुए कंपनी ने Animoca Brand के डी-सेंट्रलाइज्ड ब्लॉकचेन गेम The Sandbox में वर्चुल जमीन भी खरीदी है। हालांकि, कंपनी ने इसकी कीमत का खुलासा नहीं किया। कंपनी अपना वर्चुअल कॉन्सेप्ट स्टोर भी डेवलेप करने जा रही है जिसे Gucci Vault का नाम दिया गया है। 
Advertisement
 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Gucci, NFT, Bitcoin, crypto payments, Gucci America

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 50MP Selfie Camera Phones: सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ये हैं मार्केट में 8 शानदार ऑप्शन
  2. Starlink का सैटेलाइट इंटरनेट, भारत में काम शुरू, बेंगलुरु में बनने लगी टीम
  3. 7050mAh बैटरी वाले iQOO Z11 की आज से सेल शुरू, लिमिटेड समय के लिए मिल रही है ₹4 हजार की छूट
#ताज़ा ख़बरें
  1. चीन में वजन उठाते-उठाते ‘मर गया’ रोबोट! जजों की टेबल पर जा गिरा, VIDEO वायरल
  2. Starlink का सैटेलाइट इंटरनेट, भारत में काम शुरू, बेंगलुरु में बनने लगी टीम
  3. 7050mAh बैटरी वाले iQOO Z11 की आज से सेल शुरू, लिमिटेड समय के लिए मिल रही है ₹4 हजार की छूट
  4. AI से ड्राइवरों के अकाउंट किए बंद, अब ₹9,000 करोड़ का जुर्माना झेलेगा Uber!
  5. Xperia 10 VIII ने दी 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ दस्तक, जानें कितनी है कीमत
  6. Honor Play 20A हुआ 6000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें और क्या है खास
  7. ₹17000 सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro Max, यहां से खरीदने पर फायदा
  8. Vivo S2 vs Infinix Note 60 Pro vs Realme 16 5G: तीनों में से कौन सा है बेस्ट, जानें
  9. 50MP Selfie Camera Phones: सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ये हैं मार्केट में 8 शानदार ऑप्शन
  10. हवाई जहाज में अचानक धू-धू कर जलने लगा लैपटॉप, 133 लोग थे सवार; सफर से पहले आप भी जान लें ये जरूरी नियम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.