Gucci के कस्टमर अब ApeCoin से भी कर सकते हैं पेमेंट

ApeCoin को मार्च में लॉन्च किया गया था, यह Bored Ape Yacht Club NFT ईकोसिस्टम की अधिकारिक क्रिप्टोकरेंसी है

Gucci के कस्टमर अब ApeCoin से भी कर सकते हैं पेमेंट

Bitcoin और Ethereum के अलावा Gucci कस्टमर अब ApeCoin से भी कर सकते हैं पेमेंट

ख़ास बातें
  • ApeCoin को इस साल मार्च में लॉन्च किया गया था
  • यह Bored Ape Yacht Club NFT ईकोसिस्टम की अधिकारिक क्रिप्टोकरेंसी है
  • मार्केट कैप के हिसाब से यह अभी 31वें स्थान पर है
विज्ञापन
Crypto को अपनाने की होड़ दुनिया की लगभग हरेक इंडस्ट्री में लगी हुई है। चाहे वह सिनेमा हो, रेस्तरां हों, स्पोर्ट्स हो या फिर फूड इंडस्ट्री, दुनिया की नामी ब्रैंड्स और कंपनियां क्रिप्टोकरेंसी को अपने पोर्टफोलियो में जगह दे रही हैं। इटली की लग्जरी फैशन ब्रैंड Gucci भी क्रिप्टो एडॉप्शन में तेजी से आगे बढ़ रही है। अब कंपनी ने घोषणा की है कि इसके कस्टमर्स अब ApeCoin (APE) में प्रोडक्ट्स के लिए पेमेंट कर सकते हैं। 

Gucci ने एक ट्वीट के माध्यम से घोषणा कर बताया कि ApeCoin (APE) को ब्रैंड अब पेमेंट्स के लिए स्वीकार कर रही है और कस्टमर्स अमेरिका में Gucci स्टोर्स पर इस क्रिप्टोकरेंसी में पेमेंट कर सकते हैं। हालांकि पेमेंट सर्विस केवल इन-स्टोर पर्चेज के लिए ही मान्य होगी। साथ ही अमेरिका के कुछ चुनिंदा स्टोर्स में ही यह सुविधा उपलब्ध होगी। कंपनी ने मई में इससे पहले दो और क्रिप्टोकरेंसी को पेमेंट के लिए स्वीकार करने की घोषणा की थी। 

Bitcoin और Ethereum के अलावा Gucci छोटी क्रिप्टोकरेंसी जैसे Dogecoin और Shiba Inu में भी पेमेंट स्वीकार करती है। Gucci ने कस्टमर्स को सुविधा दी है कि वे क्यूआर कोड के माध्यम से पेमेंट कर सकते हैं जो उनके पास ईमेल के जरिए भेजा जाता है। पिछले महीने कंपनी ने नॉन फंजीबल टोकन मार्केटप्लेस SuperRare के डीसेंट्रलाइज्ड ऑटोनॉमस ऑर्गेनाइजेशन (DAO) में 25 हजार डॉलर का निवेश किया था। 

फरवरी में इस लग्जरी ब्रैंड ने खिलौनों की ब्रैंड Superplastic के साथ पार्टनरशिप कर एनएफटी की एक सीरीज लॉन्च की थी। इसके अलावा दूसरे फैशन ब्रैंड्स भी इसमें शामिल हो चुके हैं जिनमें Dolce & Gabbana का नाम भी शामिल है, जिसने पिछले साल सितंबर में अपना एनएफटी कलेक्शन रिलीज किया था। 

ApeCoin को मार्च में लॉन्च किया गया था। यह Bored Ape Yacht Club NFT ईकोसिस्टम की अधिकारिक क्रिप्टोकरेंसी है। लॉन्च के समय में टोकन ने सुर्खियां तो खूब बटोरीं थीं लेकिन उसी तरह की ग्रोथ इसमें दिखाई नहीं दे रही है। मार्केट कैप के हिसाब से यह अभी 31वें स्थान पर है। 


 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Gucci, ApeCoin, APE, Bored Ape Yacht Club
हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  2. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  3. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  4. Vivo ने भारत में पेश किया Vision Discovery Edition मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट
  5. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  7. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  8. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  9. Google ने Pixel 10a की कीमत बढ़ाई, ₹6 हजार महंगा हुआ फोन; अब इतना हुआ नया दाम
  10. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »