मेटावर्स, Web 3.0 को रेगुलेट नहीं करना चाहती सरकार

देश में टेक्नोलॉजी सेक्टर को रेगुलेट करने के लिए इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एक्ट मौजूद है और इस वजह से मेटावर्स जैसे नए सेगमेंट्स के लिए सरकार रेगुलेशंस नहीं लाना चाहती

मेटावर्स, Web 3.0 को रेगुलेट नहीं करना चाहती सरकार

देश में टेक्नोलॉजी सेक्टर को रेगुलेट करने के लिए इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एक्ट मौजूद है

ख़ास बातें
  • सरकार ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और ब्लॉकचेन को लेकर स्ट्रैटेजी बनाई है
  • Web 3.0 को इंटरनेट का अगला दौर माना जा रहा है
  • फेसबुक की कंपनी मेटा ने Web 3 सर्विसेज के लिए ट्रेडमार्क फाइल किए हैं
विज्ञापन
केंद्र सरकार ने कहा है कि उसकी मेटावर्स या Web 3.0 को रेगुलेट करने की कोई योजना नहीं है क्योंकि ये उभरती हुई टेक्नोलॉजीज हैं। वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने संसद में यह जानकारी दी है। देश में टेक्नोलॉजी सेक्टर को रेगुलेट करने के लिए इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एक्ट मौजूद है और इस वजह से मेटावर्स जैसे नए सेगमेंट्स के लिए सरकार रेगुलेशंस नहीं लाना चाहती। 

वित्त मंत्रालय के सूत्रों का कहना है कि उन्हें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, ब्लॉकचेन, ड्रोन, ऑग्मेंटेड रियलिटी, मेटावर्स और Web 3.0 जैसी नई टेक्नोलॉजीज के बारे में जानकारी है। सरकार ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और ब्लॉकचेन को लेकर स्ट्रैटेजी बनाई है। मेटावर्स एक प्रकार का वर्चुअल वर्ल्ड है। यह ऑग्मेंटेड रियलिटी (AR) एक्सपीरिएंस देने में सक्षम होगा। यह उन लोगों और ब्रांड्स के बीच लोकप्रिय हो रहा है जो विभिन्न कम्युनिटी को एक जगह पर जोड़ना चाहते हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि मेटावर्स से इंटरनेट के लिहाज से समानता एक नए स्तर पर पहुंच जाएगी। मेटावर्स को आगे बढ़ाने में गेमिंग इंडस्ट्री जैसे क्रिएटर्स का बड़ा योगदान होने की उम्मीद है। ग्लोबल बैंकों में से एक जेपी मॉर्गन ने ब्लॉकचेन-बेस्‍ड वर्चुअल वर्ल्ड ‘डीसेंट्रालैंड' में एक लाउंज लॉन्च किया है। इसके साथ ही यह मेटावर्स में पहला प्रमुख बैंक बन गया है। 

Web 3.0 को इंटरनेट का अगला दौर माना जा रहा है।  फेसबुक की कंपनी मेटा ने  Web 3 सर्विसेज देने के लिए आठ ट्रेडमार्क एप्लिकेशंस दाखिल की हैं। इनमें क्रिप्टो इनवेस्टर्स के लिए विशेषतौर पर डिजाइन किया जाने वाला एक डेटिंग ऐप भी शामिल है। यह क्रिप्टो और मेटावर्क सेगमेंट्स में अपनी स्थिति मजबूत करने की मेटा की कोशिशों का हिस्सा है। 

मेटा की योजना Web 3 इंडस्ट्री के लिए काम करने वाली ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी पर नए प्रोडक्ट्स और सर्विसेज लाने की है। कंपनी डिजिटल एसेट होल्डर्स के लिए नए सोशल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म, कंप्यूटर सॉफ्टवेयर, ई-कॉमर्स सर्विस, टेलीकॉम सर्विसेज लॉन्च करने के साथ ही मेटा से जुड़े एडवर्टाइजिंग प्लेटफॉर्म भी पेश कर सकती है। ग्लोबल फाइनेंशियल सर्विसेज कंपनी अमेरिकन एक्सप्रेस ने भी मेटावर्स सेगमेंट में उतरने की तैयारी की है। इसके लिए कंपनी ने सात ट्रेडमार्क का आवेदन किया है। आवेदन में अमेरिकन एक्सप्रेस का लोगो शामिल है जिससे संकेत मिल रहा है कि इसे भी वर्चुअल तरीके से प्रस्तुत किया जा सकता है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Metaverse, Blockchain, Government, Technology, Regulate, Gaming, Minstry
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  2. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  3. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  4. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  5. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  6. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  7. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  8. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  9. X पर वीडियो पोस्ट करके जीतें 2.83 लाख रुपये, किकस्टार्ट बोनस शुरू, जानें सबकुछ
  10. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  11. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  2. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  5. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  6. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  7. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  8. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  9. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »