Flipkart और Nothing की FireDrops पर पहले NFT ड्रॉप के लिए पार्टनरशिप

फ्लिपकार्ट पर Nothing के Phone (1) की प्री-बुकिंग कराने वाले लोगों को 'Nothing Community Dots' एयरड्रॉप किए जाएंगे

Flipkart और Nothing की FireDrops पर पहले NFT ड्रॉप के लिए पार्टनरशिप

इस NFT ड्रॉप के लिए NFT इकोसिस्टम से जुड़ी फर्म GuardianLink सपोर्ट कर रही है

ख़ास बातें
  • इससे फोन खरीदने वालों को विशेष बेनेफिट मिलेंगे
  • फ्लिपकार्ट की FireDrops के साथ वर्चुअल एसेट्स में एक्सपैंशन की योजना है
  • इस एयरड्रॉप को Polygon ब्लॉकचेन पर होस्ट किया जाएगा
विज्ञापन
स्मार्टफोन मेकर Nothing और ई-कॉमर्स कंपनी Flipkart ने FireDrops पर पहले NFT ड्रॉप के लिए पार्टनरशिप की है। FireDrops एक Web3 से जुड़ा फीचर है जो 22 जुलाई से फ्लिपकार्ट पर शुरू होगा। फ्लिपकार्ट पर Nothing के Phone (1) की प्री-बुकिंग कराने वाले लोगों को 'Nothing Community Dots' एयरड्रॉप किए जाएंगे, जिससे फोन खरीदने वालों को विशेष बेनेफिट मिलेंगे। इन बेनेफिट्स में नए प्रोडक्ट्स का जल्द एक्सेस और ऑफलाइन इवेंट्स शामिल होंगे। इस NFT ड्रॉप के लिए NFT इकोसिस्टम से जुड़ी फर्म GuardianLink सपोर्ट कर रही है।

फ्लिपकार्ट ने अपने FireDrops प्लेटफॉर्म के साथ वर्चुअल एसेट्स में एक्सपैंशन करने की योजना बनाई है। कंपनी ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया, "इनोवेशन और Web3 सेगमेंट में एंट्री के जरिए ब्रांड्स, एंटरप्राइसेज और उनकी कम्युनिटीज के साथ जुड़ने की कोशिश की जाएगी। हमें फ्लिपकार्ट FireDrops पर पहले NFT ड्रॉप के लिए Nothing के साथ जुड़ने से खुशी है।" Community Dots NFT को Nothing के Phone (1) की 12 से 18 जुलाई के बीच फ्लिपकार्ट पर प्री-बुकिंग कराने वाले कस्टमर्स रिडीम कर सकेंगे। 

इस बारे में Nothing ने कहा कि फर्म की योजना फोन के साथ ही अन्य कैटेगरी में Web3 के सुरक्षित एक्सेस के लिए डिवाइसेज बनाने की है। इस एयरड्रॉप को Polygon ब्लॉकचेन पर होस्ट किया जाएगा। NFT में ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल से यूनीक आइटम्स के टोकन्स को ऑथेंटिकेट किया जाता है जो दोबारा प्रोड्यूस किए जा सकने वाले डिजिटल एसेट्स से जुड़े होते हैं। इनमें आर्ट, म्यूजिक, इन-गेम आइटम्स और वीडियो शामिल हो सकते हैं। इनकी ऑनलाइन ट्रेडिंग की जा सकती है लेकिन इन्हें डुप्लिकेट नहीं किया जा सकता।

NFT का कारोबार बढ़ने के साथ ही इनसे जुड़े स्कैम के मामलों में भी तेजी आई है। ऐसे कुछ मामलों में NFT खरीदने वालों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। अमेरिका में इस सेगमेंट से जुड़े धोखाधड़ी के कुछ बड़े मामलों का खुलासा हुआ है। इनमें कुछ आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया है। इन मामलों से इस सेगमेंट में ट्रेडिंग को लेकर आशंका बढ़ी है। हाल के महीनों में NFT की लोकप्रियता बढ़ी है। स्पोर्ट्स क्लब, ऑटोमोबाइल कंपनियां और पॉप स्टार्स भी इस कारोबार में उतर रहे हैं। हाल ही में Shopify ने छोटे कारोबारियों के लिए NFT गेटेड स्टोर्स शुरू किए हैं। Shopify पर कारोबारियों को उनकी जरूरत के अनुसार ई-कॉमर्स स्टोर्स बनाने की सुविधा मिलती है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Smartphone, NFT, Web3, Flipkart, Market, Blockchain, Customers

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  2. दीपिंद्र गोयल के Temple को बता दिया 'स्कैम', छिड़ी नई बहस
  3. Realme 17 Pro लॉन्च से पहले लीक, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  4. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
  5. Jio ने लॉन्च किया ₹10 हजार का मोबाइल रीचार्ज प्लान! 3 साल मिलेगा 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री JioHotstar
  6. Flipkart सेल में 26 हजार एमआरपी वाला Mivi One फोन ₹15 हजार से सस्ता! 6000mAh बैटरी
  7. ₹35 में 2 OTT का सब्सक्रिप्शन और 1GB डेली डेटा! Vi ने लॉन्च किया नया रिचार्ज पैक
  8. Sony MDR 3R: पुराने जमाने में पहुंचा सोनी, लॉन्च किया नया हेडफोन जो दिलाएगा बचपन की याद!
  9. Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  10. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »