अब इस रेस्टोरेंट में Bitcoin के जरिए खरीद सकते हैं फूड

इस साल की शुरुआत में बिटकॉइन की कीमत (Bitcoin price) में जबरदस्त उछाल देखने को मिला था, लेकिन पहली तिमाही के खत्म होने के साथ क्रिप्टोकरेंसी बज़ार क्रैश हो गया और लगभग सभी कॉइन्स की भाव औंधे मुंह गिर गए।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 5 अगस्त 2021 14:31 IST
ख़ास बातें
  • अमेरिका के Quiznos रेस्टोरेंट में अब Bitcoin के जरिए कर सकते हैं पेमेंट
  • कंपनी ने डिजिटल एसेट प्रोवाइडर Bakkt के साथ मिलाया हाथ
  • खबर लिखे जाने तक Bitcoin की भारत में कीमत लगभग 29 लाख रुपये थी

खबर लिखने तक Bitcoin की भारत में कीमत लगभग 29 लाख रुपये थी

अमेरिकी फास्ट-फूड दिग्गज Quiznos ने अपने सैंडविच और कुछ अन्य सामान के बदले भुगतान के रूप में बिटकॉइन (Bitcoin payment) स्वीकार करना शुरू कर दिया है। कंपनी ने एक प्रेस स्टेटमेंट जारी कर घोषणा करते हुए बताया कि ग्राहक अब फास्ट फूड आउटलेट्स में बिटकॉइन के जरिए पेमेंट्स कर सकते हैं। पेमेंट के लिए Quiznos ने अमेरिका में डिजिटल एसेट प्रोवाइडर Bakkt के साथ हाथ मिलाया है। ब्रांड इस महीने डेनवर शहर के आउटलेट्स में एक पायलट प्रोग्राम चलाएगा और देखेगा के लोग Bitcoin का इस्तेमाल खाना खरीदने के लिए करना चाहते हैं या नहीं।

इस साल की शुरुआत में बिटकॉइन की कीमत (Bitcoin price) में जबरदस्त उछाल देखने को मिला था, लेकिन पहली तिमाही के खत्म होने के साथ क्रिप्टोकरेंसी बज़ार क्रैश हो गया और लगभग सभी कॉइन्स की भाव औंधे मुंह गिर गए। हालांकि ऐसा नहीं है कि बाजार में अब क्षमता नहीं रही। 2020 की तुलना में बिटकॉइन की कीमत अभी भी काफी ऊपर बनी हुई है। Coindesk के अनुसार, इस रिपोर्ट को लिखे जाने तक बिटकॉइन की भारत में कीमत (Bitcoin price in India) $39,304 (लगभग 29 लाख रुपये) थी।
Advertisement

बिटकॉइन पर निवेशकों का यह भरोसा देखते हुए अधिक कंपनियां अब क्रिप्टोकरेंसी में भुगतान स्वीकार करना शुरू कर रही हैं। इस तरह कंपनियां अपने पोर्टफोलियो को और बढ़ाने की ओर अग्रसर होगी, क्योंकि अभी भी कई लोगों को लगता है कि क्रिप्टोकरेंसी आने वाले समय में और विकास करेगी।

Bakkt की एक अधिकारी का कहना है कि कंपनी पूरे अमेरिका में और अधिक स्थानों पर साझेदारी का विस्तार करने का निर्णय लेने से पहले इस पायलट प्रोग्राम को बारीकी से देखेगी। स्टेटमेंट में कहा गया है कि यदि ग्राहक Bakkt ऐप से बिटकॉइन खरीदते हैं और अपने Quiznos आइटम्स के लिए क्रिप्टोकरेंसी के जरिए भुगतान करते हैं, तो उन्हें इनाम के रूप में $15 (लगभग 1,100 रुपये) कीमत का बिटकॉइन मिलेगा।
Advertisement

Bakkt ऐप को 2019 में लॉन्च किया गया था और यह बिटकॉइन लेनदेन को आसान बनाने के लिए रिटेल चेन और अन्य बिजनेस के साथ साझेदारी कर रहा है। इसका टार्गेट डिजिटल संपत्ति को अमेरिकी डॉलर या भारतीय रुपये की तरह फिएट मुद्रा (fiat currency) के रूप में तरल बनाना है। ऐप iOS और Android दोनों पर उपलब्ध है।
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.