क्रिप्टो विंटर को लेकर Ethereum के फाउंडर Buterin की ओर से आया यह पॉजिटिव बयान

CoinGecko 12,588 विभिन्न टोकन को ट्रैक कर रहा है और निवेशकों को याद दिलाता है कि बुल मार्केट हर मौजूदा क्रिप्टो एसेट के लिए नहीं है।

क्रिप्टो विंटर को लेकर Ethereum के फाउंडर Buterin की ओर से आया यह पॉजिटिव बयान

नवंबर के बाद से Ether की कीमत लगभग आधी हो गई है

ख़ास बातें
  • Bloomberg को दिए एक इंटरव्यू में Buterin ने क्रिप्टो विंटर पर चर्चा की
  • इन्वेस्टर के लिए "क्रिप्टोकरेंसी विंटर" का अनुभव करना नहीं है बुरी खबर
  • नवंबर के बाद से Ether की कीमत लगभग आधी हो गई है
विज्ञापन
इथेरियम (Ethereum) ब्लॉकचेन के को-फाउंडर विटालिक ब्यूटिरिन (Vitalik Buterin) का मानना ​​​​है कि इन्वेस्टर "क्रिप्टोकरेंसी विंटर" का अनुभव कर सकते हैं, लेकिन यह उनके लिए बुरी खबर नहीं है, क्योंकि यह क्रिप्टो में बड़े पुलबैक के लॉन्ग टर्म बेनिफिट्स की ओर इशारा करता है। हाल ही में एक इंटरव्यू में, कनाडाई-रूसी प्रोग्रामर ने कहा कि इंडस्ट्री के प्लेयर्स तेज़ी से गिरते बाजार (bear market) का "स्वागत" करेंगे, क्योंकि कीमतों में गिरावट से व्यापक क्रिप्टो स्पेस में अतिरिक्त इन्वेस्टर को खत्म करने में मदद मिलेगी।

Bloomberg द्वारा पब्लिश एक इंटरव्यू में, Buterin ने कहा कि क्रिप्टो मार्केट में चल रही गिरावट एक और डिज़िटल एसेट यूनिवर्स में ले जा सकते हैं, क्योंकि कीमतें वर्तमान में काफी कम हैं, और जब चीजें पहले की तरह सुधरेंगी, तो बड़े प्लेयर्स को अच्छ लाभ मिल सकता है।

नवंबर के बाद से Ether की कीमत लगभग आधी हो गई है, और ब्यूटिरिन का कहना है कि "सर्दियां वह समय है जब उनमें से बहुत सारे एप्लिकेशन गिर जाते हैं और आप देख सकते हैं कि कौन से प्रोजेक्ट वास्तव में लॉन्ग-टर्म तक टिकाऊ हैं।"

इस उभरते बाज़ार के लिए क्रिप्टोकरेंसी विंटर शायद सिर्फ एक मौसमी ठंड हो, लेकिन इथेरियम के संस्थापक ने ब्लूमबर्ग को बताया कि वह पिछले साल बाजार की चाल से "आश्चर्यचकित" थे। हालांकि, वह अनिश्चित है कि क्या सभी क्रिप्टोकरेंसी अपनी दूसरी विंटर में भी बनी रहेगी या यह केवल व्यापक अर्थव्यवस्थाओं में पाई जाने वाली अस्थिरता को दर्शाती है।

कीमतों में हालिया बढ़ोतरी के साथ, कई लोगों ने अपनी एसेट में तेजी से वृद्धि देखी है। CoinGecko 12,588 विभिन्न टोकन को ट्रैक कर रहा है और निवेशकों को याद दिलाता है कि बुल मार्केट हर मौजूदा क्रिप्टो एसेट के लिए नहीं है। यदि इसे गलत तरीके से इस्तेमाल किया जाता है या भेड़ चाल के जरिए लीडर्स को फॉलो किया जाता है, तो मार्केट में धोखाधड़ी और हेरफेर के जरिए निवेशकों को नुकसान पहुंच सकता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  2. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
  3. कौन सा स्मार्टफोन यूज करते हैं राहुल गांधी? वीडियो में दिखा फोन, Samsung यूजर्स को लग सकता है बुरा!
  4. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  5. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  6. Amazon Great Indian Festival Sale: Samsung के 20 हजार से लेकर 1 लाख वाले फोन पर बंपर डील
  7. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
  8. ₹30 हजार में Samsung का प्रीमियम फोन चाहिए? Amazon Sale में चेक करें Galaxy M56 5G की ये डील
  9. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  10. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »