Dogecoin इन्वेस्टर्स को Elon Musk की सलाह, क्रिप्टो एसेट्स की कस्टडी रखें अपने पास

मस्क ने अपने दृष्टिकोण के बारे में डिटेल में नहीं बताया, लेकिन इसमें आश्‍चर्य नहीं होना चाहिए कि डॉजकॉइन के सपोर्टर मस्‍क, लोगों को उनके असेट्स, सेंट्रलाइज्‍ड एक्सचेंजों में रखने के बजाए अपने पास रखने के आइडिया का समर्थन कर रहे हैं।

विज्ञापन
राधिका पाराशर, अपडेटेड: 25 नवंबर 2021 13:59 IST
ख़ास बातें
  • एक इन्‍वेस्‍टर के ट्वीट का रिप्‍लाई करते हुए मस्‍क ने अपनी राय दी है
  • दुनियाभर में क्रिप्टो कल्चर की धूम है, पर ये स्‍कैमर्स के टारगेट पर हैं
  • प्राइवेट क्रिप्टो वॉलेट इस्‍तेमाल करने से हैकि‍ंग के खतरे तो कम होते हैं

प्राइवेट क्रिप्टो वॉलेट इस्‍तेमाल करने से हैकि‍ंग के खतरे तो कम होते ही हैं, इन्‍वेस्‍टर्स को अपने असेट्स पर होल्डिंग की इजाजत भी मिलती है।

टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने बिनेंस और रॉबिनहुड जैसे सेंट्रलाइज्‍ड एक्सचेंजों पर भरोसा करने के बजाय, डॉजकॉइन जैसे क्रिप्टो एसेट्स की कस्टडी खुद रखने के इन्‍वेस्‍टर्स के आइडिया का समर्थन किया है। ये एक्सचेंज क्रिप्टोकरेंसी की बिक्री और खरीद को आसान तो बनाते हैं, लेकिन एसेट्स की कस्टडी भी रखते हैं। एलन इसे सपोर्ट नहीं करते। उन्होंने इस विषय पर एक अन्य पोस्ट का जवाब देते हुए ट्विटर पर अपनी राय व्यक्त की।

वेस्ट कोस्ट होल्डिंग्स के फाउंडिंग पार्टनर और मस्क की कंपनियों में एक इन्‍वेस्‍टर, बिल ली ने ट्वीट किया था कि जब तक वॉलेट keys नहीं मिल जातीं, लोगों को उन्हें अपनी क्रिप्टो-होल्डिंग नहीं मानना चाहिए।

अपने एक वर्ड के जवाब में मस्क ने इसका समर्थन किया और लिखा, "बिल्कुल सही"।
मस्क ने अपने दृष्टिकोण के बारे में डिटेल में नहीं बताया, लेकिन इसमें आश्‍चर्य नहीं होना चाहिए कि डॉजकॉइन के सपोर्टर मस्‍क, लोगों को उनके एसेट्स, सेंट्रलाइज्‍ड एक्सचेंजों में रखने के बजाए अपने पास रखने के आइडिया का समर्थन कर रहे हैं।
Advertisement

गौरतलब है कि सेंट्रलाइज्‍ड एक्सचेंज स्‍कैमर्स के टारगेट पर रहते हैं। हैकर्स इन एक्सचेंजों के सर्वरों में सेंध लगाने और वहां स्‍टोर क्रिप्टोकरेंसी को चुराने की कोशिश करते रहते हैं।

प्राइवेट क्रिप्टो वॉलेट इस्‍तेमाल करने से हैकि‍ंग के खतरे तो कम होते ही हैं, इन्‍वेस्‍टर्स को अपने एसेट्स पर होल्डिंग की इजाजत भी मिलती है।
Advertisement

दुनियाभर में क्रिप्टो कल्चर की धूम मची हुई है, लेकिन इसके साथ ही हर तरफ स्कैमर्स, इन्‍वेस्‍टर्स को निशाना बना रहे हैं। याद रहे कि हाल ही में अमेरिकी फाइनैंस सर्विस कंपनी रॉबिनहुड ने उनके सर्वर में हैकर्स के दाखिल होने और सेंध लगाने की कोशिश का खुलासा किया था। 
Advertisement

इस हफ्ते की शुरुआत में शीबा इनु के ऑफ‍िशियल ट्विटर अकाउंट ने भी इन्‍वेस्‍टर्स को अलर्ट किया था कि साइबर क्रिमि‍नल्‍स लोगों को अपने जाल में फंसाने के लिए कोशिश कर रहे हैं। अपने 20 लाख फॉलोअर्स के लिए ट्वीट किए गए 50 सेकंड के वीडियो में SHIB टीम ने इस घोटाले के बारे में बताया था कि एक नकली शीबा टेलि‍ग्राम ग्रुप, सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है। वे यूजर्स के हैशटैग #shib, #shibarmy, #leash, #shibaswap, #bone को टारगेट करते हैं। 

अप्रैल की शुरुआत में आई एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ था कि साल 2020 में लगभग 79,194 करोड़ रुपये के क्रिप्‍टो क्राइम हुए थे।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Cryptocurrecny, Elan Musk, dogecoin, custody, Tesla, Support
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  3. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  4. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  5. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  6. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  2. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  3. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  4. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  5. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  6. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  7. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  8. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  9. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  10. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.