क्रेडिट कार्ड के जरिए क्रिप्टोकरेंसी की खरीद पर ये देश लगा सकता है बैन

इसका उद्देश्य मनी लॉन्ड्रिंग और आतंकी फंडिंग जैसी अवैध गतिविधियों के लिए क्रिप्टो एसेट्स का दुरुपयोग करने के लिए मशहूर एलिमेंट्स के मार्जिन को कम करना है।

क्रेडिट कार्ड के जरिए क्रिप्टोकरेंसी की खरीद पर ये देश लगा सकता है बैन

Photo Credit: Pixabay

ख़ास बातें
  • क्रिप्टो के जरिए लेनदेन अत्यधिक निजी और बड़े पैमाने पर अनट्रेसेबल हैं
  • ऐसे में दक्षिण कोरिया क्रेडिट कार्ड से क्रिप्टो की खरीद को बंद कर सकता है
  • देश में अभी तक इंटरनेशनल क्रिप्टो एक्सचेंज रेगुलेशन से बचे हुए हैं
विज्ञापन
दक्षिण कोरिया क्रिप्टोकरेंसी को लेकर लंबे समय से सकारात्मक विचार लेकर चला है, लेकिन इसके बावजूद, अपने लोगों के वर्चुअल करेंसी के साथ जुड़ाव के तरीकों को रेगुलेट करने की कोशिश कर रहा है। दक्षिण कोरिया का वित्तीय सेवा आयोग (FSC) क्रेडिट कार्ड के जरिए क्रिप्टोकरेंसी की खरीद पर प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव कर रहा है। इसका उद्देश्य मनी लॉन्ड्रिंग और आतंकी फंडिंग जैसी अवैध गतिविधियों के लिए क्रिप्टो एसेट्स का दुरुपयोग करने के लिए मशहूर एलिमेंट्स के मार्जिन को कम करना है। क्योंकि क्रिप्टो के जरिए लेनदेन अत्यधिक निजी और बड़े पैमाने पर अनट्रेसेबल हैं, इसलिए इन वर्चुअल करेंसी का अपराधियों द्वारा आसानी से गलत फायदा उठाए जाने की संभावना है - जो दक्षिण कोरिया सहित कई देशों के लिए चिंता का विषय है।

FSC ने एक आधिकारिक पोस्ट में कहा, "विदेशी वर्चुअल एसेट एक्सचेंजों पर कार्ड से भुगतान, मनी लॉन्ड्रिंग, सट्टेबाजी और सट्टा गतिविधियों को बढ़ावा देने के कारण विदेशों में घरेलू फंड के अवैध ओवरफ्लो के बारे में चिंताएं जताई गई हैं।"

दक्षिण कोरिया के मौजूदा कानूनों के अनुसार, देश के सभी स्थानीय क्रिप्टो एक्सचेंजों को वैरिफिकेशन उद्देश्यों के लिए अपने यूजर्स की पहचान इकट्ठा करना और स्टोर करना अनिवार्य है। अभी तक इन नियमों को अंतरराष्ट्रीय क्रिप्टो एक्सचेंजों के लिए अनिवार्य नहीं किया गया है, जिसके जरिए कुछ लोग गैरकानूनी गतिविधियों को बढ़ावा दे सकते हैं, क्रिप्टो का दुरुपयोग कर सकते हैं और उन्हें क्रेडिट कार्ड प्रदान करने वाले बैंकों को धोखा दे सकते हैं।

एफएससी ने कहा, "भविष्य में, यह उम्मीद की जाती है कि अंतरराष्ट्रीय ब्रांडों के साथ सहयोग का आधार स्थापित किया जाएगा और विदेशी करेंसी आउटफ्लो और मनी लॉन्ड्रिंग की रोकथाम को मजबूत किया जाएगा।"

अभी के लिए, रेगुलेटर ने इस विषय को 13 फरवरी तक सार्वजनिक प्रतिक्रिया के लिए खोल दिया है। इस प्रतिक्रिया की समीक्षा के बाद, 2024 की पहली छमाही में इस विषय पर एक ठोस निर्णय को अंतिम रूप दिए जाने की संभावना है। एफएससी के एक अध्ययन में कहा गया था कि दक्षिण कोरिया में क्रिप्टो बाजार ने 2021 के अंत तक $46 बिलियन (लगभग 3,66,318 करोड़ रुपये) की वैल्यूएशन को छू लिया था, जिसमें यूजर्स की संख्या लगभग 5.58 मिलियन या देश की आबादी का लगभग 10 प्रतिशत तक पहुंच गई थी।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »