Twitter पर स्कैम पोस्ट करने वाले क्रिप्टो बॉट्स को हटाना चाहते हैं Elon Musk

मस्क ने हाल ही में माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Twitter को 43 अरब डॉलर में खरीदने का प्रपोजल दिया था

विज्ञापन
राधिका पाराशर, अपडेटेड: 15 अप्रैल 2022 17:57 IST
ख़ास बातें
  • मस्क की नेटवर्थ 300 अरब डॉलर से अधिक की है
  • ट्विटर में वह सबसे बड़े शेयरहोल्डर हैं
  • मस्क के ट्विटर को खरीदने के प्रपोजल पर अभी कोई फैसला नहीं हुआ है

मस्क का मानना है कि ट्विटर ब्लू की फीस स्थानीय करेंसी के अनुपात में होनी चाहिए

अमेरिकी इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला के फाउंडर Elon Musk ऐसे क्रिप्टो बॉट्स को हटाना चाहते हैं जो Twitter पर स्कैम पोस्ट करते हैं। मस्क ने हाल ही में माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Twitter को 43 अरब डॉलर में खरीदने का प्रपोजल दिया था। मस्क को आशंका है कि सायबर अपराधी ट्विटर का इस्तेमाल कम जानकारी रखने वाले इनवेस्टर्स को ठगने के लिए कर रहे हैं। मस्क की नेटवर्थ 300 अरब डॉलर से अधिक की है। उनके पास अभी ट्विटर में 9.2 प्रतिशत हिस्सेदारी है और ट्विटर में वह सबसे बड़े शेयरहोल्डर हैं। 

मस्क ने हाल ही में एक TED Talk में कहा, "मैं जितने क्रिप्टो स्कैम देखता हूं अगर उनमें से प्रत्येक के लिए मैं एक Dogecoin रखता तो मेरे पास लगभग 100 अरब Dogecoin हो जाते। मेरे लिए एक बड़ी प्रायरिटी ट्विटर पर स्पैम और स्कैम बॉट्स को हटाना होगी" मस्क के ट्विटर को खरीदने की पेशकश करने से ग्लोबल क्रिप्टो कम्युनिटी उत्साहित है। मोबाइल पेमेंट ऐप Strike के CEO Jack Mallers ने कहा कि मस्क के पास ट्विटर पर पेमेंट से जुड़े एक्सपीरिएंस में बिटकॉइन सहित क्रिप्टोकरेंसीज के साथ एक बड़ा बदलाव करने का मौका है। इस सप्ताह  की शुरुआत में मस्क ने ट्विटर को खरीदने का फैसला किया था। हालांकि, इसके साथ ही उन्होंने कहा था कि ट्विटर ब्लू सर्विसेज लेने के लिए पेमेंट के विकल्प के तौर पर Dogecoin हो सकता है। 

Twitter Blue को पिछले वर्ष पेश किया गया था। यह कि एक मंथली सर्विस है। यह अमेरिका, न्यूजीलैंड, कनाडा और ऑस्ट्रेलिया में उपलब्ध है। इस सर्विस के तौर पर ट्विटर ग्राहकों को उनकी टाइमलाइन से एड्रेस से निजात देता है, 20 सेकंड की समयसीमा के अंदर ट्वीट एडिट करने और एक ट्वीट को पूरी तरह से अनडू करने के अलावा कुछ अन्य ऑप्शन भी मिलते हैं। मस्क अपने लगभग 8.13 करोड़ फॉलोअर्स को ट्विटर पर अपडेट देखना चाहते हैं। मस्क ने ट्वीट कर कहा था कि ट्विटर ब्लू की स्पेशल सर्विस के लिए पेमेंट करने वाले यूजर्स को 'पब्लिक फिगर' और 'ऑफिशियल अकाउंट' चेकमार्क के जरिए साइड-लाइन बॉट्स से अलग ऑथेंटिकेशन चेकमार्क प्राप्त करना होगा।

इसके साथ ही मस्क का कहना था कि ट्विटर ब्लू की फीस स्थानीय करेंसी के अनुपात में होनी चाहिए और विकल्प के तौर पर Dogecoin का इस्तेमाल किया जा सकता है। मस्क इससे पहले भी Dogecoin को लोगों के क्रिप्टो के तौर पर बता चुके हैं। अमेरिका में क्रिप्टो करेंसी रखने वाले लगभग 33 प्रतिशत लोगों के पास Dogecoin होने का अनुमान है। 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Twitter, Elon Musk, Crypto, Bitcoin, Payment, Offer, Services
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Wobble Speed 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  2. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max की सेल शुरू, फ्लिपकार्ट पर सीधे ₹30 हजार का डिस्काउंट
  3. Maruti Suzuki की e-Vitara का एक्सपोर्ट 50,000 यूनिट्स से ज्यादा
  4. Infinix GT 50 Pro vs Vivo V80 vs OnePlus 15R: खरीदने से पहले देखें कंपेरिजन
  5. iQOO ने 9020mAh बैटरी वाला Pad Pro 8.8 किया लॉन्च, कॉम्पैक्ट साइज में फ्लैगशिप फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Maruti Suzuki की e-Vitara का एक्सपोर्ट 50,000 यूनिट्स से ज्यादा
  2. भारत में लॉन्च हुआ LG 115-Inch QNED Evo Mini LED TV, जानें प्राइस, फीचर्स
  3. ₹39,999 में खरीदें iPhone, ControlZ की सेल में iPhone 14 से 16 सीरीज तक पर बड़े डिस्काउंट!
  4. Wobble Speed 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज हुई लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Vi यूजर्स की मौज! एक साथ 4 लोग शेयर कर सकेंगे डेटा, रिचार्ज पर भी डिस्काउंट, ऐसे जोड़े सदस्य
  7. Honor X8e 4G Launch: 108MP कैमरा और 7700mAh बैटरी वाला फोन लॉन्च, जानें कीमत
  8. Samsung W27 Launch: 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन, कीमत में iPhone Duo को देगा टक्कर!
  9. iQOO 16 के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  10. OnePlus Festive Sale 2026: OnePlus 15 से Nord सीरीज तक पर डिस्काउंट, Pad 4 के साथ फ्री मिलेगा Stylus
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.