ज्‍वालामुखी के पास बसने जा रही सोने जैसी Bitcoin सिटी, देखें शानदार फोटो

इस सिटी का निर्माण दक्षिण-पूर्व में फोन्सेका की खाड़ी पर कोंचगुआ ज्वालामुखी के पास किया जाएगा।

विज्ञापन
शॉमिक सेन भट्टाचार्जी, अपडेटेड: 12 मई 2022 14:29 IST
ख़ास बातें
  • राष्‍ट्रपति बुकेले ने अपने ट्विटर अकाउंट पर तस्‍वीरें शेयर कीं
  • बिटकॉइन सिटी का निर्माण कबतक पूरा होगा, यह नहीं बताया
  • सिटी बनाने के लिए ‘बिटकॉइन बॉन्ड’ को बेचने की भी योजना है

Bitcoin को करेंसी का दर्जा देने के बाद अल सल्‍वाडोर के राष्‍ट्रपति ने बिटकॉइन सिटी बनाने की बात कही थी।

Photo Credit: twitter/nayib bukele

अल सल्वाडोर के राष्ट्रपति नायब बुकेले ने देश की प्रस्तावित बिटकॉइन सिटी का एक लेआउट पेश किया है। इस सिटी का निर्माण दक्षिण-पूर्व में फोन्सेका की खाड़ी पर कोंचगुआ ज्वालामुखी के पास किया जाएगा। राष्‍ट्रपति बुकेले ने अपने ट्विटर अकाउंट पर इस सिटी के लेआउट की तस्वीरों को कैप्शन के साथ शेयर किया है। कैप्‍शन में लिखा गया है, BTC सिटी खूबसूरती से साथ आ रही है। गौरतलब है कि देश में Bitcoin को करेंसी का दर्जा देने के बाद अल सल्‍वाडोर के राष्‍ट्रपति ने बिटकॉइन सिटी बनाने की बात कही थी। पिछले साल नवंबर में इसका ऐलान किया गया था। 
नायब बुकेले ने यह नहीं बताया है कि बिटकॉइन सिटी का निर्माण कबतक पूरा होगा। लेकिन जो लेआउट उन्‍होंने दिखाया है, वह बताता है कि शहर में नीले समुद्र के साथ-साथ बहुत सारे पेड़ होंगे। लेआउट में एयरपोर्ट को भी दिखाया गया है। लेआउट में उस ज्‍वालामुखी को भी दिखाया गया है, जिसके पास बिटकॉइन सिटी को बसाने का इरादा है। गौरतलब है कि नायब बुकेले ने पिछले साल अपनी योजना का खुलासा किया था। उन्‍होंने बताया था कि बिटकॉइन माइनिंग के लिए ज्‍वालामुखी की ऊर्जा का इस्‍तेमाल किया जाएगा।  
Advertisement
इस प्रोजेक्ट को शुरू करने के लिए राष्‍ट्रपति बुकेले 1 बिलियन डॉलर (लगभग 7,725 करोड़ रुपये) मूल्य के ‘बिटकॉइन बॉन्ड' को बेचने की योजना बना रहे हैं। इनमें से आधी रकम को शहर के इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर प्रोजेक्‍ट्स में लगाया जाएगा। 10 साल के इस बॉन्‍ड में अगर बिटकॉइन की कीमत बढ़ती है, तो इसका आधा फायदा बॉन्‍ड में निवेश करने वालों को दिया जाएगा। 

हालांकि इस स्‍कीम के कई अलोचक भी हैं। उनका कहना है कि जो लोग बिटकॉइन में निवेश करना चाहते हैं, वो ऐसा करके 100 फीसदी मुनाफा कमा सकते हैं। बुकेले के प्रस्‍तावित बॉन्‍ड पर निवेश का क्‍या मतलब है, जिसमें आधा मुनाफा ही मिल रहा है। हालांकि राष्‍ट्रपति बुकेले को इस स्‍कीम पर भरोसा है। 
Advertisement

इन बॉन्‍डों को शुरुआत में मार्च में पेश किया जाना था, लेकिन सरकार ने यूक्रेन पर रूस के हमले के कारण पैदा हुई आर्थिक अनिश्‍च‍ितता का हवाला देते हुए योजना को स्थगित कर दिया। अल सल्वाडोर के वित्त मंत्री ने कहा है कि अब ये बॉन्‍ड सितंबर में पेश किए जाएंगे।
 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  2. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  3. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  5. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  2. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  3. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  4. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  6. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  8. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  9. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  10. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.