अमेरिका के  El Salvador में क्रिप्टोकरेंसी की जानकारी मांगने से नाराज Nayib Bukele 

अल साल्वाडोर ने पिछले वर्ष Bitcoin को कानूनी दर्जा दिया था। अमेरिकी सीनेट इससे उनके देश की इकोनॉमी को होने वाले रिस्क को समझना और उसे कम करना चाहती है

विज्ञापन
राधिका पाराशर, अपडेटेड: 28 मार्च 2022 10:17 IST
ख़ास बातें
  • El Salvador ने पिछले वर्ष Bitcoin को कानूनी दर्जा दिया था
  • Bukele की ओर से बिटकॉइन के इस्तेमाल को बढ़ावा देना जारी है
  • क्रिप्टोकरेंसीज को लेकर यूरोपियन यूनियन की ओर से भी चेतावनी दी गई है

अल साल्वाडोर की सरकार ने Chivo कहा जाने वाला बिटकॉइन वॉलेट शुरू किया है

El Salvador के प्रेसिडेंट Nayib Bukele ने उनकी देश की वित्तीय स्थिति के बारे में अमेरिका के जानकारी मांगने पर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा, "अमेरिकी सरकार स्वतंत्रता के पक्ष में नहीं है।" El Salvador ने पिछले वर्ष Bitcoin को कानूनी दर्जा दिया था। अमेरिकी सीनेट इससे उनके देश की इकोनॉमी को होने वाले रिस्क को समझना और उसे कम करना चाहती है। 

अमेरिका में "एकाउंटेबिलिटी फॉर क्रिप्टोकरेंसी इन अल साल्वाडोर (ACES) एक्ट" पास किया गया है। El Salvador अपनी करेंसी के तौर पर अमेरिकी डॉलर का इस्तेमाल करता है। El Salvador के बिटकॉइन को कानूनी दर्जा देने का अमेरिकी इकोनॉमी पर कुछ असर हो सकता है जिसे सीनेट समझना चाहती है। बड़े क्रिप्टो एक्सचेंजों में शामिल Binance के  CEO Chengpeng Zhao इन दिनों El Salvador का विजिट कर रहे हैं और Bukele ने उनके साथ मीटिंग की है। Bukele ने ट्विटर पर एक पोस्ट में कहा, "मैंने कभी यह नहीं सोचा था कि हम यहां जो कर रहे हैं उससे अमेरिकी सरकार को डर लगेगा।" 
Advertisement

बिटकॉइन को कानूनी दर्जा देने के कारण वित्तीय स्थिति में आए बदलावों की जानकारी देने के लिए अमेरिका ने अल साल्वाडोर को 90 दिन की अवधि दी है। Bukele की Zhao के साथ मीटिंग में बिटकॉइन बॉन्ड के बारे में बातचीत होने की संभावना है। इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड (IMF) के बिटकॉइन को कानूनी दर्जा देने की  निंदा करने के बावजूद Bukele क्रिप्टो इंडस्ट्री का लगातार समर्थन करते रहे हैं।

IMF ने  El Salvador को 15 करोड़ डॉलर के बिटकॉइन ट्रस्ट फंड को बंद करने और उसमें बिना इस्तेमाल वाली रकम को उसकी ट्रेजरी में लौटाने को कहा है। ट्रस्ट फंड का उद्देश्य बिटकॉइन का इस्तेमाल करने से चिंतित लोगों को इसे ऑटोमैटिक तरीके से डॉलर में बदलने की अनुमति देना था। हालांकि, Bukele की ओर से बिटकॉइन के इस्तेमाल को बढ़ावा देना जारी है। अल साल्वाडोर की सरकार ने Chivo कहा जाने वाला बिटकॉइन वॉलेट शुरू किया है। अल साल्वाडोर का कहना है कि बिटकॉइन को कानूनी दर्जा देने के बाद से उसकी इकोनॉमी मजबूत हुई है और पर्यटन भी बढ़ा है। क्रिप्टोकरेंसीज को लेकर यूरोपियन यूनियन की ओर से भी चेतावनी दी गई है। इसके रेगुलेटर्स ने हाल ही में कहा था कि क्रिप्टोकरेंसीज में इनवेस्टमेंट करने वाले लोगों को अपनी पूरी रकम गंवाने के लिए तैयार रहना चाहिए। 
Advertisement

 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, El Salvador, Bitcoin, Legal, America, Economy, IMF
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  3. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  4. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  2. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  3. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  4. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  5. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  6. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  7. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  9. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  10. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.