El Salvador के प्रेसिडेंट को Bitcoin की वैल्यू बढ़ने की उम्मीद

El Salvador की सरकार ने पिछले वर्ष सितंबर से बिटकॉइन खरीदने पर लगभग 10.5 करोड़ डॉलर खर्च किए हैं

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 20 जून 2022 17:52 IST
ख़ास बातें
  • Bukele को बिटकॉइन के बड़े समर्थकों में से एक माना जाता है
  • El Salvador ने अपने बिटकॉइन्स में से कोई बिक्री नहीं की है
  • Bukele ने पिछले महीने इस क्रिप्टोकरेंसी में गिरावट पर खरीदारी की थी

बिटकॉइन का प्राइस घटकर लगभग 20,000 डॉलर पर पहुंच गया है

पिछले वर्ष Bitcoin को कानूनी दर्जा देने वाले El Salvador के प्रेसिडेंट Nayib Bukele ने सबसे अधिक मार्केट कैपिटलाइजेशन वाली इस क्रिप्टोकरेंसी के प्राइस में गिरावट आने के बाद लोगों से संयम रखने को कहा है। Bukele को बिटकॉइन के बड़े समर्थकों में से एक माना जाता है।

बिटकॉइन का प्राइस घटकर लगभग 20,000 डॉलर पर पहुंच गया है। एक ट्रैकिंग साइट के अनुसार, El Salvador की सरकार ने पिछले वर्ष सितंबर से इसे खरीदने पर लगभग 10.5 करोड़ डॉलर खर्च किए हैं और प्रति बिटकॉइन लगभग 46,000 डॉलर का औसत प्राइस चुकाया है। यह इनवेस्टमेंट अब 57 प्रतिशत से अधिक घट गया है। Bukele ने अपने ट्विटर एकाउंट पर लिखा, "मैं देख रहा हूं कि बिटकॉइन के प्राइस को लेकर कुछ लोग चिंतित हैं। मेरी सलाह है कि ग्राफ को देखना छोड़ दें और मजा करें। अगर आपने इसमें इनवेस्टमेंट किया है तो आपका इनवेस्टमेंट सुरक्षित है और यह मार्केट में मंदी के बाद तेजी से बढ़ेगा। संयम रखना महत्वपूर्ण है।" 

Associated Press की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले सप्ताह एक पब्लिकेशन ने कहा था कि El Salvador को इस इनवेस्टमेंट पर लगभग 4 करोड़ डॉलर का नुकसान हुआ है। इस पर तंज कसते हुए Bukele ने ट्वीट किया था, "आप मुझे बता रहे हैं कि हमें और बिटकॉइन खरीदने चाहिए?" Bukele ने पिछले महीने इस क्रिप्टोकरेंसी में गिरावट पर खरीदारी की थी। हालांकि, इसके बाद से इसके प्राइस में और कमी आई है। 

इस इनवेस्टमेंट का पक्ष लेते हुए El Salvador के फाइनेंस मिनिस्टर Alejandro Zelaya ने एक लोकल टेलीविजन चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा था कि El Salvador ने अपने बिटकॉइन्स में से कोई बिक्री नहीं की है और इस वजह से वास्तव में नुकसान नहीं हुआ है। इस वर्ष की शुरुआत में इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड (IMF) ने El Salvador को बिटकॉइन का कानूनी दर्जा समाप्त करने की सलाह दी थी। इससे इनकार करते हुए Zelaya ने कहा था कि कोई अंतरराष्ट्रीय संगठन उनके देश को किसी चीज के लिए मजबूर नहीं कर सकता। उन्होंने इसे संप्रभुता का एक मुद्दा बताया था। IMF ने इस क्रिप्टोकरेंसी के प्राइसेज में वोलैटिलिटी और अपराधियों की ओर से इसका इस्तेमाल किए जाने पर आशंका जताई थी।  
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, IMF, Bitcoin, El Salvador, Investors, Market, Price, Legal, Purchase

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  3. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  4. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  5. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  6. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  7. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  8. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  9. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.