El Salvador में Bitcoin के इस्तेमाल की रफ्तार हुई थीमी

सर्वे में शामिल लोगों में से केवल 20 प्रतिशत सरकार की ओर स्पॉन्सर्ड क्रिप्टो वॉलेट Chivo को डाउनलोड करने के बाद उसका इस्तेमाल कर रहे थे

El Salvador में Bitcoin के इस्तेमाल की रफ्तार हुई थीमी

अल साल्वाडोर के अधिकतर लोगों की बिटकॉइन के इस्तेमाल में ज्यादा दिलचस्पी नहीं है

ख़ास बातें
  • अल साल्वाडोर ने पिछले वर्ष बिटकॉइन को कानूनी दर्जा दिया था
  • बिटकॉइन का प्रति दिन की ट्रांजैक्शंस में कम इस्तेमाल हो रहा है
  • बिटकॉइन में टैक्स चुकाने और रेमिटेंस भेजने वालों की संख्या भी कम है
विज्ञापन
सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin को कानूनी दर्जा देने वाले पहले देश El Salvador को इसका इस्तेमाल बढ़ाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इस देश की जनसंख्या का बड़ा हिस्सा क्रिप्टो पेमेंट्स का इस्तेमाल नहीं कर रहा। हालांकि, कारोबारियों को बिटकॉइन में पेमेंट्स के बढ़ने की उम्मीद है। 

अमेरिका की गैर लाभकारी रिसर्च संस्था, नेशनल ब्यूरो ऑफ इकोनॉमिक रिसर्च ने अल साल्वाडोर में बिटकॉइन के इस्तेमाल को लेकर एक सर्वे किया है। इसकी रिपोर्ट से पता चलता है कि अल साल्वाडोर के अधिकतर लोगों की बिटकॉइन के इस्तेमाल में ज्यादा दिलचस्पी नहीं है। सर्वे में लगभग 1,800 परिवारों से बिटकॉइन से जुड़ी उनकी आदतों के बारे में प्रश्न पूछे गए थे। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि प्रति दिन की ट्रांजैक्शंस के लिए बिटकॉइन का इस्तेमाल कम है और बैकों तक पहुंच रखने वाले, शिक्षित और युवा लोग इसका अधिक इस्तेमाल कर रहे हैं। 

सर्वे में शामिल लोगों में से केवल 20 प्रतिशत सरकार की ओर स्पॉन्सर्ड क्रिप्टो वॉलेट Chivo को डाउनलोड करने के बाद उसका इस्तेमाल कर रहे थे। इनमें से केवल 10 प्रतिशत कैश का कम इस्तेमाल कर रहे थे और 11 प्रतिशत ने डेबिट या क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कम किया था। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि Chivo वॉलेट का टैक्स चुकाने या रेमिटेंस भेजने के लिए इस्तेमाल होने का प्रमाण नहीं मिला है। अल साल्वाडोर में बिटकॉइन को कानूनी दर्जा देने का प्रमुख कारण टैक्स के भुगतान या रेमिटेंस के लिए इसका इस्तेमाल बढ़ाना था। अल साल्वाडोर के लोगों को पिछले वर्ष Chivo वॉलेट को डाउनलोड करने के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से 30 डॉलर के बिटकॉइन साइन-अप रिवॉर्ड के तौर पर दिए गए थे। रिपोर्ट में बताया गया है कि अधिकतर लोगों ने इन बिटकॉइन को खर्च करने के बाद वॉलेट का इस्तेमाल बंद कर दिया।

रिपोर्ट में कहा गया है, "सभी बिक्री के औसत 4.9 प्रतिशत के लिए बिटकॉइन में भुगतान किया जा रहा है। कारोबारियों में से लगभग 88 प्रतिशत सेल्स से बिटकॉइन में मिली रकम को डॉलर में कन्वर्ट कर रहे हैं और वे इसे बिटकॉइन के तौर पर Chivo वॉलेट में नहीं रखते।" इसके अलावा सर्वे में शामिल कारोबारियों में से केवल 20 प्रतिशत ने बिटकॉइन में पेमेंट स्वीकार करने की जानकारी दी। अल साल्वाडोर की सरकार ने हाल ही में कहा था कि उसे बिटकॉइन का इस्तेमाल बढ़ने से इकोनॉमी मजबूत होने की उम्मीद है। 
 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Bitcoin, Government, El Salvador, Payments, Economy, Tax, Legal

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. स्मार्टफोन होने लगेंगे सस्ते! RAM की कीमतों में राहत की आ रही खबर
  2. ₹6450 सस्ता खरीदें Vivo का 50MP तीन कैमरा, 6500mAh बैटरी वाला फोन!
  3. OnePlus Pad Go 2r जल्द होगा भारत में लॉन्च, मिल सकते हैं AI फीचर्स
  4. Infinix Smart Power 5G के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, अफोर्डेबल हो सकता है प्राइस
  5. इंटरनेशनल मार्केट में स्मार्टफोन की बिक्री 16 प्रतिशत घटी, iPhone की डिमांड में बढ़ोतरी
  6. OnePlus का 9000mAh बैटरी वाला अपकमिंग स्मार्टफोन लीक!
  7. Oppo Reno 17 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. Redmi TV A55 2027 हुआ लॉन्च: 55-इंच 4K टीवी में मिलेगा 165Hz रिफ्रेश रेट, कीमत करीब ₹22 हजार!
  9. Xiaomi का धमाकेदार 150W साउंड वाला स्पीकर लॉन्च, 9,800mAh बैटरी, IP68 रेटिंग, 28 घंटे की बैटरी!
  10. Vivo X500s में हो सकता है कस्टम MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »