Floki Inu एशिया के इस क्रिप्टो एक्सचेंज पर हुआ लिस्ट

Floki Inu शुरुआती दौर में Shiba Inu, Dogecoin की पॉपुलरिटी की सवारी कर रहा था लेकिन 2021 में मीम कॉइन्स की चमक फीकी पड़ने लगी।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 6 सितंबर 2022 09:52 IST
ख़ास बातें
  • Deepcoin क्रिप्टो एक्सचेंज सिंगापुर से रजिस्टर्ड है
  • अप्रैल के अंत में फ्लोकी इनु के लिए मार्केटिंग कैम्पेन शुरू किया गया
  • जुलाई में फ्लोकी इनु को LiteBit क्रिप्टो एक्सचेंज पर लिस्ट किया गया

वर्तमान में फ्लोकी इनु 0.000009579 डॉलर पर ट्रेड कर रहा है

मीम क्रिप्टोकरेंसी में डॉजकॉइन और शिबा इनु के अलावा फ्लोकि इनु (Floki Inu) भी काफी पॉपुलर टोकन है। इसे डॉजकॉइन का प्रतिद्वंदी कहा जाता है। Floki Inu निवेशकों के लिए अच्छी खबर है कि इसे डीपकॉइन (Deepcoin) नामक ग्लोबल क्रिप्टो एक्सचेंज पर लिस्ट किया गया है। क्रिप्टो एक्सचेंज काफी बड़ी है और CoinMarketCap के डेटा के अनुसार इसका रोज का ट्रेडिंग वॉल्यूम 2 खरब डॉलर के करीब है। वहीं, एक्सचेंज दावा करता है कि दुनियाभर में इसके पास 10 लाख से ज्यादा रजिस्टर्ड यूजर्स हैं। क्रिप्टो एक्सचेंज के ये यूजर्स दर्जन भर से ज्यादा देशों से आते हैं। 

Deepcoin पर फ्लोकी इनु को लिस्ट किया गया है, जिसकी घोषणा क्रिप्टो एक्सचेंज ने एक ट्वीट के माध्यम से भी की। इसके बाद से जाहिर तौर पर टोकन की वैल्यू में बढ़ोत्तरी होने की उम्मीद है। Deepcoin क्रिप्टो एक्सचेंज सिंगापुर से रजिस्टर्ड है और इसे नवंबर 2018 में शुरू किया गया था। यह क्रिप्टो एक्सचेंज 100 से ज्यादा क्रिप्टोकरेंसी में ट्रेडिंग की सुविधा मुहैया करवाता है। जुलाई में फ्लोकी इनु को LiteBit क्रिप्टो एक्सचेंज पर लिस्ट किया गया था। इसके अलावा फ्लोकी इनु Gate.io, Huobi Global, MEXC Global और Poloniex जैसे प्लेटफॉर्म्स पर भी ट्रेडिंग के लिए उपलब्ध है। 

Advertisement
2021 की शुरुआत में फ्लोकी इनु सुर्खियों में छाया हुआ था। बावजूद इसके, इसे तुलनात्मक रूप से डॉजकॉइन या शिबा इनु जैसी पॉपुलरिटी नहीं मिल पाई। टोकन का मार्केट कैप 9.5 करोड़ डॉलर है। अप्रैल के अंत में फ्लोकी इनु के लिए मार्केटिंग कैम्पेन शुरू किया गया जिसके अंतर्गत लंदन के अंदर सिटी बसों में इसके विज्ञापन लगाए गए। ट्रेन स्टेशनों पर भी टोकन का प्रोमोशन किया गया। इन कैम्पेनों का असर भी काफी हुआ। 

Floki Inu शुरुआती दौर में Shiba Inu, Dogecoin की पॉपुलरिटी की सवारी कर रहा था। लेकिन 2021 में मीम कॉइन्स की चमक फीकी पड़ने लगी। 2022 के आते आते मीम टोकनों की कीमत में काफी अधिक गिरावट आ गई। बिटकॉइन समेत मीम क्रिप्टोकरेंसी पर भी मार्केट क्रैश का उतना ही असर हुआ। अभी भी मीम टोकन अपने अब तक के उच्चतम स्तर से 60 से 70% नीचे ट्रेड कर रहे हैं। Floki Inu की वर्तमान कीमत की बात करें तो, CoinmarketCap के अनुसार यह 0.000009579 डॉलर पर ट्रेड कर रहा है। आज इसकी कीमत में 1.95% की गिरावट आई है। 
 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Meme cryptocurrency, Floki Inu, shiba inu, Dogecoin, Deepcoin

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus N6 Lite vs Samsung Galaxy M17e 5G vs Realme P4 Lite 5G: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  2. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  3. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  4. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  6. Gym और स्पोर्ट्स खेलने वालों के लिए Cult ने लॉन्च की मसाज गन, फुल चार्ज में चलेगी 5 घंटे!
  7. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  8. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  9. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  2. Gym और स्पोर्ट्स खेलने वालों के लिए Cult ने लॉन्च की मसाज गन, फुल चार्ज में चलेगी 5 घंटे!
  3. क्रिप्टो एक्सचेंज BitBank पर अमेरिका ने लगाया बैन, ईरान से है लिंक
  4. UPI की वॉल्यूम पर MDR से बड़ा असर नहीं, 10 प्रतिशत मर्चेंट्स डाल सकते हैं कॉस्ट का भार: NPCI
  5. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  6. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  7. Sennheiser Momentum 5 Wireless, Momentum True Wireless 5 लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, शोर नहीं करेगा परेशान
  8. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  9. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  10. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.