Dogecoin के दाम 24% बढ़े, Elon Musk का 44 अरब डॉलर में Twitter को खरीदना रही वजह

वर्तमान में यह क्रिप्‍टोकरेंसी 0.1574 डॉलर पर ट्रेड कर रही है।

विज्ञापन
प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 26 अप्रैल 2022 12:58 IST
ख़ास बातें
  • मस्‍क के ट्विटर को खरीदने का फायदा डॉजकॉइन को मिला है
  • इस खबर ने डॉजकॉइन को 23.63 फीसदी ऊपर चढ़ा दिया है
  • यह क्रिप्‍टोकरेंसी 0.1574 डॉलर पर ट्रेड कर रही है

सोमवार रात करीब साढ़े 11 बजे से डॉजकॉइन की कीमतों में आई तेजी अब भी जारी है

डील, ट्विटर और एलन मस्‍क के बीच हुई है, लेकिन भाव चढ़ गए हैं मीम कॉइन के तौर पर चर्चित डॉजकॉइन (Dogecoin) के। वैसे यह लाजिमी भी है, क्‍योंकि एलन मस्‍क खुलेतौर पर इस क्रिप्‍टोकरेंसी को सपोर्ट करते रहे हैं। कई मौकों पर ऐसा हुआ है, जब एलन के एक बयान के बाद डॉजकॉइन की कीमतों में बढ़ोतरी देखी गई है। फ‍िर मंगलवार को इसके दाम बढ़ने ही थे। एलन मस्‍क के ट्विटर को खरीदने का फायदा डॉजकॉइन को मिलता हुआ दिखाई दे रहा है। इस खबर ने डॉजकॉइन को 23.63 फीसदी ऊपर चढ़ा दिया है और यह क्रिप्‍टोकरेंसी 0.1574 डॉलर पर ट्रेड कर रही है।  

CoinMarketCap पर यह आंकड़ा मंगलवार दोपहर 12:15 बजे का है। सोमवार रात जब यह खबर सामने आई कि एलन मस्‍क 44 अरब डॉलर में ट्विटर को खरीदने जा रहे हैं, उसके बाद से ही डॉजकॉइन की कीमतों में तेजी दिखाई देनी शुरू हो गई। सोमवार रात करीब साढ़े 11 बजे से डॉजकॉइन की कीमतों में आई तेजी अब भी जारी है और फ‍िलहाल 24 फीसदी की ग्रोथ हासिल करने की ओर बढ़ रही है।

यह पहली बार नहीं है, जब मस्क से जुड़ी खबरों ने डॉजकॉइन की कीमतों में तेजी दिखाई है। हाल ही में मस्‍क ने Twitter को बेहतर बनाने के लिए कई तरीके बताए थे। उन्होंने यह भी सुझाव दिया था कि सोशल नेटवर्किंग साइट पर डॉजकॉइन एक पेमेंट ऑप्‍शन होना चाहिए। अब यह देखना होगा कि ट्विटर का कंट्रोल अपने हाथ में आने के बाद एलन मस्‍क किस तरह से इसके इकोसिस्टम में डॉजकॉइन को शामिल करते हैं।

करीब एक महीने पहले एलन मस्‍क ने ट्विटर में 9 फीसदी हिस्‍सेदारी खरीदी थे। एलन इसके बाद से ही ट्विटर पर फ्री स्‍पीच को लेकर मुखर थे। कंपनी ने उन्‍हें ट्विटर के बोर्ड में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया था, जिसे उन्‍होंने ठुकरा दिया था। इसके कुछ दिनों बाद ही उन्होंने अमेरिकी मार्केट्स रेगुलेटर सिक्‍योरिटीज एंड एक्‍सचेंज कमीशन (SEC) में ट्विटर को खरीदने के लिए अपनी बोली का खुलासा किया। 
Advertisement

इसके बाद कंपनी ने सोमवार देर रात ऐलान किया कि उसने एलन मस्‍क को कंपनी का पूर्ण स्‍वामित्‍व 44 बिलियन डॉलर में 54.20 डॉलर प्रति शेयर के हिसाब से देने के लिए समझौता किया है। यह लेन-देन पूरा हो जाने के बाद ट्विटर एक प्राइवेट कंपनी बन जाएगी।
Advertisement
 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹25,000 से कम में आए ये नए 5G फोन, 7900mAh Battery और 50MP AI Camera जैसे फीचर्स
  2. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.