Dogecoin के दाम 24% बढ़े, Elon Musk का 44 अरब डॉलर में Twitter को खरीदना रही वजह

वर्तमान में यह क्रिप्‍टोकरेंसी 0.1574 डॉलर पर ट्रेड कर रही है।

Dogecoin के दाम 24% बढ़े, Elon Musk का 44 अरब डॉलर में Twitter को खरीदना रही वजह

सोमवार रात करीब साढ़े 11 बजे से डॉजकॉइन की कीमतों में आई तेजी अब भी जारी है

ख़ास बातें
  • मस्‍क के ट्विटर को खरीदने का फायदा डॉजकॉइन को मिला है
  • इस खबर ने डॉजकॉइन को 23.63 फीसदी ऊपर चढ़ा दिया है
  • यह क्रिप्‍टोकरेंसी 0.1574 डॉलर पर ट्रेड कर रही है
विज्ञापन
डील, ट्विटर और एलन मस्‍क के बीच हुई है, लेकिन भाव चढ़ गए हैं मीम कॉइन के तौर पर चर्चित डॉजकॉइन (Dogecoin) के। वैसे यह लाजिमी भी है, क्‍योंकि एलन मस्‍क खुलेतौर पर इस क्रिप्‍टोकरेंसी को सपोर्ट करते रहे हैं। कई मौकों पर ऐसा हुआ है, जब एलन के एक बयान के बाद डॉजकॉइन की कीमतों में बढ़ोतरी देखी गई है। फ‍िर मंगलवार को इसके दाम बढ़ने ही थे। एलन मस्‍क के ट्विटर को खरीदने का फायदा डॉजकॉइन को मिलता हुआ दिखाई दे रहा है। इस खबर ने डॉजकॉइन को 23.63 फीसदी ऊपर चढ़ा दिया है और यह क्रिप्‍टोकरेंसी 0.1574 डॉलर पर ट्रेड कर रही है।  

CoinMarketCap पर यह आंकड़ा मंगलवार दोपहर 12:15 बजे का है। सोमवार रात जब यह खबर सामने आई कि एलन मस्‍क 44 अरब डॉलर में ट्विटर को खरीदने जा रहे हैं, उसके बाद से ही डॉजकॉइन की कीमतों में तेजी दिखाई देनी शुरू हो गई। सोमवार रात करीब साढ़े 11 बजे से डॉजकॉइन की कीमतों में आई तेजी अब भी जारी है और फ‍िलहाल 24 फीसदी की ग्रोथ हासिल करने की ओर बढ़ रही है।

यह पहली बार नहीं है, जब मस्क से जुड़ी खबरों ने डॉजकॉइन की कीमतों में तेजी दिखाई है। हाल ही में मस्‍क ने Twitter को बेहतर बनाने के लिए कई तरीके बताए थे। उन्होंने यह भी सुझाव दिया था कि सोशल नेटवर्किंग साइट पर डॉजकॉइन एक पेमेंट ऑप्‍शन होना चाहिए। अब यह देखना होगा कि ट्विटर का कंट्रोल अपने हाथ में आने के बाद एलन मस्‍क किस तरह से इसके इकोसिस्टम में डॉजकॉइन को शामिल करते हैं।

करीब एक महीने पहले एलन मस्‍क ने ट्विटर में 9 फीसदी हिस्‍सेदारी खरीदी थे। एलन इसके बाद से ही ट्विटर पर फ्री स्‍पीच को लेकर मुखर थे। कंपनी ने उन्‍हें ट्विटर के बोर्ड में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया था, जिसे उन्‍होंने ठुकरा दिया था। इसके कुछ दिनों बाद ही उन्होंने अमेरिकी मार्केट्स रेगुलेटर सिक्‍योरिटीज एंड एक्‍सचेंज कमीशन (SEC) में ट्विटर को खरीदने के लिए अपनी बोली का खुलासा किया। 

इसके बाद कंपनी ने सोमवार देर रात ऐलान किया कि उसने एलन मस्‍क को कंपनी का पूर्ण स्‍वामित्‍व 44 बिलियन डॉलर में 54.20 डॉलर प्रति शेयर के हिसाब से देने के लिए समझौता किया है। यह लेन-देन पूरा हो जाने के बाद ट्विटर एक प्राइवेट कंपनी बन जाएगी।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo 22.5W Power Bank 10000 पावर बैंक लॉन्च, iPhone होगा दो बार चार्ज
  2. Amazon Great Indian Festival Reloaded: ₹9000 सस्ता मिल रहा Google का फ्लैगशिप फोन
  3. eMudhra का बड़ा फैसला, बंद करेगी ग्लोबल SSL और TLS सर्टिफिकेट बिजनेस!
  4. Oppo Find X10 vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: किस फोन में हैं ज्यादा दमदार फीचर्स
  5. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी
  6. ₹1800 सस्ता खरीदें Ai+ Nova 2 Power 5G फोन, 7000mAh बैटरी के साथ
  7. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  8. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  9. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »