Dogecoin के को-फाउंडर ने बताया कैसे बढ़ेगी इस मीम कॉइन की कीमत?

हाल ही में Shiba Inu प्रोजेक्ट ने भी एक बर्न पोर्टल लॉन्च किया था, जिसके जरिए हर दिन लाखों से करोड़ों टोकन को बर्न किया जा रहा है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 8 अगस्त 2022 20:12 IST
ख़ास बातें
  • Shiba Inu के बर्निंग मैकेनिज्म की राह पर नहीं चलना चाहते Billy Markus
  • मजाकिया तरीके से सभी को अपने DOGE टोकन बर्न करने के लिए कहा
  • Shiba Inu प्रोजेक्ट ने हाल ही में अपना बर्न पोर्टल लॉन्च किया था

खबर लिखते समय तक Dogecoin की भारत में कीमत 5.60 रुपये थी।

Dogecoin की कीमत में उछाल आने का इंतजार कर रहे होल्डर्स या निवेशक अकसर इस टॉपिक पर सोशल मीडिया पर बहस करते रहते हैं। कुछ लोग सीधा DOGE के को-फाउंडर बिली मार्कस से ही सवाल कर बैठते हैं कि डॉजकॉइन की कीमत किस तरह बढ़ेगी। ऐसा ही सवालों और सुझावों से भरे एक ट्वीट थ्रेड में बिली मार्कस ने भी भाग लिया। थ्रेड में कॉइन को बर्न कर DOGE की कीमत को बढ़ाने के ऊपर चर्चा की गई है। बता दें, हाल ही में Shiba Inu प्रोजेक्ट ने भी एक बर्न पोर्टल लॉन्च किया था, जिसके जरिए हर दिन लाखों से करोड़ों टोकन को बर्न किया जा रहा है। डेवलपर्स को उम्मीद है कि ज्यादा से ज्यादा टोकन बर्न करने से लंबे समय में SHIB टोकन की कीमत में उछाल देखने को मिल सकता है।
 

@RepeatAfterVee ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट समाने आया है, जिसमें हैंडल का कहना है कि Dogecoin टोकन को बर्न कर उसकी कीमत को मून तक पहुंचाया जा सकता है। ट्वीट में लिखा है, "मैं डीएम में एक आदमी से इकॉनमी के बारे में बात कर रहा था कि तभी मुझे कोई सुझाव आया। मेरे पास एक प्रस्ताव है। यह अर्थशास्त्र में नोबेल पुरस्कार विजेता आर. थेलर के शोध पर आधारित है। आइए डॉजकॉइन जलाएं और मून पर जाएं!" 
Advertisement

Vee के इस ट्वीट पर Billy Markus (ट्विटर पर Shibetoshi Nakamoto) को टैग करते लिखा, "मुझे लगता है कि इस बारे में अतीत में कई बार बात की गई है,  @BillyM2k से पूछा जाना चाहिए कि उन्होंने क्या तय किया है?"
 

इसके जवाब में मार्कस सभी को अपने सारे कॉइन्स को बर्न करने का सुझाव देते हैं। इसके बाद उनसे पूछा जाता है कि 'ठीक है, उसके बाद क्या होगा?' जिसके जवाब में मार्कस लिखते हैं 'moon' 
Advertisement

बेशक, उन्होंने इसे मजाक में कहा, क्योंकि Dogecoin के सह-संस्थापक को उनके तंज भरी टिप्पणियों के लिए जाना जाता है। ऐसा लगता है कि बिली मार्कस ने एक बार फिर DOGE सेना को स्पष्ट कर दिया है कि डॉजकॉइन SHIB के उदाहरण का पालन नहीं करेगा, और प्रोजेक्ट टीम द्वारा किसी भी बर्निंग मैकेनिज्म पर विचार नहीं किया जाएगा।
Advertisement

Gadgets 360 क्रिप्टो प्राइस ट्रैकर के अनुसार, खबर लिखते समय तक Dogecoin की भारत में कीमत 5.60 रुपये थी।
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , dogecoin, Doge, Dogecoin Price in India, Dogecoin burn
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  2. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  4. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  2. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  3. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  4. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  5. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  7. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  8. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  9. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  10. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.