Dogecoin को-फाउंडर Billy Markus ने Terra 2.0 को बनाया निशाना, जानें क्या कहा

वर्तमान LUNA टोकन का नाम बदलकर LUNA Classic कर दिया जाएगा, जबकि एक नया LUNA-only ब्लॉकचेन 27 मई को block 0 पर लॉन्च किया जाएगा।

विज्ञापन
शॉमिक सेन भट्टाचार्जी, अपडेटेड: 27 मई 2022 16:29 IST
ख़ास बातें
  • कम्युनिटी वोटिंग में Terra 2.0 प्रोजेक्ट को 65 प्रतिशत बहुमत हासिल हुए
  • वर्तमान LUNA टोकन का नाम बदलकर LUNA Classic कर दिया जाएगा
  • नया LUNA-only ब्लॉकचेन 27 मई को block 0 पर लॉन्च किया जाएगा

वर्तमान LUNA टोकन का नाम बदलकर LUNA Classic कर दिया जाएगा

Dogecoin के को-फाउंडर Billy Markus, जो असकर TerraUSD स्टेबलकॉइन की ट्विटर पर आलोचना करते दिखाई देते हैं, अब दावा कर रहे हैं कि Terra 2.0 का अपकमिंग लॉन्च दुनिया को दिखाएगा कि वास्तव में क्रिप्टोकरेंसी गैंबलर्स असल में कितने "डंब" होते हैं। एक हफ्ते पहले टेरा के सीईओ डो क्वोन (Do Kwon) द्वारा रिबूट को कम्युनिटी द्वारा हरी झंडी दिखा दी गई है। नए प्रोजेक्ट के लिए की गई कम्युनिटी वोटिंग में इसने 65 प्रतिशत बहुमत हासिल किया। Kwon के प्रोपोजल के अनुसार, वर्तमान LUNA टोकन का नाम बदलकर LUNA Classic कर दिया जाएगा, जबकि एक नया LUNA-only ब्लॉकचेन 27 मई को block 0 पर लॉन्च किया जाएगा।

यूं तो Terra प्रोजेक्ट को लेकर अपनी लेटेस्ट आलोचना में दिए बयान को मार्कस ने विस्तार से नहीं समझाया है, लेकिन यह निष्कर्ष निकालना आसान है कि Dogecoin के को-फाउंडर का मानना ​​​​है कि टेरा द्वारा अपनी नई चेन शुरू करने के बाद भी चीजें बदतर हो सकती हैं।
Advertisement
 

एक हफ्ते पहले, मार्कस ने TerraUSD क्रैश के बाद एक विवादास्पद ट्वीट किया था, जिसमें 95% क्रिप्टोकरेंसी प्रोजेक्ट को "घोटाले और कचरा" बताया गया था। अपने मूल ट्वीट में जोड़ते हुए, मार्कस ने कहा कि जो लोग उनके ट्वीट पर "ट्रिगर" और "लैश आउट" होने जा रहे हैं, वे "स्कैमर" हैं। जबकि Dogecoin निर्माता के ट्वीट ऐसे समय में आए जब क्रिप्टो बाजार स्कैम प्रोजेक्ट के साथ फलफूल रहा था।

इस बीच, Terra टीम अपने रिवाइवल प्लान के साथ चलते हुए अपनी कम्युनिटी के लिए अपकमिंग airdrop का सपोर्ट करने के लिए कई सेंट्रलाइज्ड एक्सचेंज्स के साथ मिलकर काम कर रही है। LUNA टोकन का 35 प्रतिशत LUNA और UST के धारकों को दिया जाएगा। टोकन का एक बड़ा हिस्सा Terra dApp डेवलपर्स और पूरे इकोसिस्टम के लिए भी आवंटित किया जाएगा।
Advertisement

टेरा के संस्थापक, डो क्वोन ने कहा कि करेंसी को फिर से शुरू करने की प्रेरणा टेरा के आसपास बनाए गए व्यापक प्लेटफॉर्म का सपोर्ट करना था।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Terra, Terra Crash, Terra cryptocurrency, Terra Luna, Cryptocurrency
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  3. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  5. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  6. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  7. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  8. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  9. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  3. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  4. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  5. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  6. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  7. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  8. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  10. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.