अमेरिका में कस्टमर अब ग्रोसरी स्टोर्स से भी खरीद सकते हैं Dogecoin

इस सर्विस का लाभ उठाने के लिए कस्टमर को अपने Coinme अकाउंट को वेरिफाई करवाना होगा

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 25 अगस्त 2022 10:33 IST
ख़ास बातें
  • Coinstar की Coinme क्रिप्टो एक्सचेंज के साथ है भागीदारी
  • कस्टमर को अपने Coinme अकाउंट को वेरिफाई करवाना होगा
  • Coinstar मशीन पर कैश के बदले मिलेगा क्रिप्टो वाउचर

Bitcoin के बाद Dogecoin, Chainlink, Litecoin, Lumens और Polygon भी सर्विस में शामिल

अमेरिका में ग्रोसरी स्टोर्स में अब कस्टमर Dogecoin भी खरीद सकते हैं। इससे पहले यह सुविधा Bitcoin के लिए ही उपलब्ध थी लेकिन अब इसमें कई और क्रिप्टोकरेंसीज को जोड़ दिया गया है जिनमें से Dogecoin भी एक है। यह सुविधा Coinstar के बड़े हरे रंग किओस्क में उपलब्ध करवाई गई है जहां पर कस्टमर पैसे के बदले में डॉजकॉइन समेत कई और क्रिप्टोकरेंसी या डिजिटल टोकन खरीद सकते हैं। 

कंपनी ने इसकी शुरुआत 4 साल पहले की थी। जिसके लिए Coinstar ने Coinme क्रिप्टो एक्सचेंज के साथ भागीदारी की थी। Fortune की रिपोर्ट में कहा गया है कि इस सुविधा के तहत खरीदार ग्रोसरी स्टोर्स पर अपने कैश को क्रिप्टोकरेंसी में बदल सकते हैं या फिर कैश के बदले क्रिप्टो को ट्रेड भी कर सकते हैं। इसमें Ethereum, Dogecoin, Chainlink, Litecoin, Lumens और Polygon जैसे टोकनों को भी शामिल किया गया है। 

खरीदारों को इस सुविधा का इस्तेमाल करने के लिए अपना Coinme अकाउंट बनाना होगा। जिसके बाद वो Coinstar मशीन पर कैश के बदले एक क्रिप्टो वाउचर पा सकेंगे। इसके लिए मशीन 4% की फीस चार्ज करती है। हालांकि, यह क्रिप्टोकरेंसी खरीदने का एक महंगा तरीका बन जाता है। कैश के बदले जिस कीमत का टोकन मिलेगा वह भी मार्केट की मौजूदा स्थिति पर निर्भर करेगा क्योंकि बिटकॉइन जैसे अन्य पॉपुलर डिजिटल कॉइन्स की कीमत काफी अस्थिर है और यह घटती-बढ़ती रहती है। 

इस सर्विस का लाभ उठाने के लिए कस्टमर को अपने Coinme अकाउंट को वेरिफाई करवाना होगा। इसके लिए यूजर अपना ड्राइविंग लाइसेंस दे सकते हैं या अन्य कोई दस्तावेज पेश कर सकते हैं। प्रोग्राम के तहत Walmart ने अक्टूबर में 200 Coinstar मशीन अपने स्टोर्स में चुपके से लगा दी थीं। अमेरिका में विभिन्न स्टोर्स में Coinstar की 9 हजार से भी ज्यादा मशीनें लगी हैं जिनमें Coinme क्रिप्टो एक्सचेंज की भी भागीदारी है। Coinstar के सीईओ जिम गेहरिटी ने कहा कि कस्टमर्स बिटकॉइन के अलावा और भी कॉइन्स को इस सुविधा में शामिल करने की मांग कर रहे थे।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  2. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  3. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% ड
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  2. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  3. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  4. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  5. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  6. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  7. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  8. ₹349 से शुरू होने वाले Lyne Jukebox स्पीकर भारत में हुए लॉन्च, जानें फीचर्स
  9. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
  10. Oppo K14 Plus की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.