Crypto मार्केट ने मारी पलटी, Bitcoin समेत सभी पॉपुलर ऑल्टकॉइन्स में भारी नुकसान

पिछले 24 घंटों में डॉजकॉइन 3.08 प्रतिशत की गिरावट के बाद $ 0.08 (लगभग 6.5 रुपये) पर ट्रेड कर रहा है

विज्ञापन
शॉमिक सेन भट्टाचार्जी, अपडेटेड: 7 जून 2022 15:01 IST
ख़ास बातें
  • Shiba Inu और Dogecoin की कीमत में भी दिन के दौरान गिरावट देखी गई
  • ईथर की कीमत $1,863 (लगभग 1.4 लाख रुपये) पर चल रही है
  • Solana, Polygon, Litecoin, Uniswap में भारी गिरावट

भारतीय एक्सचेंज कॉइनस्विच कुबेर पर बिटकॉइन का प्राइस 31,622 डॉलर (लगभग 24.6 लाख रुपये) है

Cryptocurrency मार्केट ने एक बार फिर से पलटी मार ली है और आज एक बार फिर से पूरा क्रिप्टोकरेंसी प्राइस चार्ट लाल रंग में रंगा दिख रहा है। वीकेंड में बढ़ोत्तरी करने वाले सभी पॉपुलर ऑल्टकॉइन्स आज फिर से बड़ी गिरावट के साथ नीचे आ गए हैं। इनमें बिटकॉइन और ईथर जैसी टॉप क्रिप्टोकरेंसी भी शामिल हैं। दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin एक बार फिर से 30 हजार डॉलर (लगभग 23 लाख रुपये) के नीचे आ गई है। बिटकॉइन की कीमत में आज लगभग 5 प्रतिशत से गिरावट आ गई है। ग्लोबल लेवल पर वर्तमान में बिटकॉइन की कीमत 29,500 डॉलर (लगभग 23 लाख रुपये) पर ट्रेड कर रही है। वहीं, भारतीय एक्सचेंज कॉइनस्विच कुबेर पर बिटकॉइन का प्राइस 31,622 डॉलर (लगभग 24.6 लाख रुपये) पर बना हुआ है। जो कि पिछले 24 घंटों में 3.33 प्रतिशत की गिरावट है। 

CoinMarketCap, Coinbase और Binance जैसे ग्लोबल एक्सचेंज्स पर बिटकॉइन का प्राइस 29,512 डॉलर (लगभग 23 लाख रुपये) पर चल रहा है जो कि पिछले 24 घंटों में 5.4 प्रतिशत की गिरावट है। CoinGecko के आंकड़े कहते हैं कि वीक टू डे परफॉर्मेंस में इसकी वैल्यू 7.1 प्रतिशत से नीचे आ गई है। Ether ने भी बिटकॉइन का अनुसरण किया और इसकी कीमत में बिटकॉइन के जितना ही नुकसान आज दर्ज हुआ है। दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी एक दिन पहले काफी मजबूती के साथ ट्रेडिंग में उतरी थी लेकिन उस उछाल को यह 24 घंटे तक बनाकर नहीं रख पाई। 
Advertisement

खबर लिखे जाने तक ईथर की कीमत भारतीय एक्सचेंज कॉइनस्विच कुबेर पर $1,863 (लगभग 1.4 लाख रुपये) पर थी। वहीं ग्लोबल एक्सचेंज्स पर इसकी कीमत $1,757 (लगभग 1.35 लाख रुपये) थी। पिछले 24 घंटों में इसकी कीमत में 6.01 प्रतिशत की गिरावट आई है। गैजेट्स 360 क्रिप्टो प्राइस ट्रैकर बताता है कि आज सभी पॉपुलर ऑल्टकॉइन लाल रंग में हैं और ग्लोबल क्रिप्टो मार्केट कैपिटलाइजेशन 4.85 प्रतिशत तक गिर गया है। Solana, Polygon, Litecoin, Uniswap और Avalanche में बड़ी गिरावट दर्ज हुई है। 

मीम क्रिप्टोकरेंसी Shiba Inu और Dogecoin की कीमत में भी दिन के दौरान गिरावट देखी गई। पिछले 24 घंटों में डॉजकॉइन 3.08 प्रतिशत की गिरावट के बाद $ 0.08 (लगभग 6.5 रुपये) पर ट्रेड कर रहा है, जबकि शीबा इनु का प्राइस $ 0.000011 (लगभग 0.000868 रुपये) है, जो पिछले दिन की तुलना में 4.09 प्रतिशत कम है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , dogecoin, shiba inu, Cryptocurrency
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  2. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  3. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  4. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  5. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  6. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  7. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  2. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  3. फिटिंग का झंझट खत्म! किचन शेल्फ के ऊपर आ जाएगा Xiaomi का नया Dishwasher, AI करेगा बर्तन धोने में मदद
  4. Oppo ने लॉन्च किए Enco X4 ईयरबड्स; 99.8% शोर होगा गायब, 20+ भाषाओं में करेंगे लाइव ट्रांसलेशन!
  5. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  6. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  7. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  8. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
  9. हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू
  10. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.