Cryptocurrency News: Dogecoin और XRP में गिरावट, Solana चढ़ा 16% ऊपर

एक या दो डिजिटल करेंसी को छोड़ दें तो टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसी में से 8 में नुकसान देखने को मिला है। जिन कॉइन्स को फायदा हुआ उनमें Solana भी शामिल है जिसने 16 फीसदी की बढ़त दर्ज की।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 28 अगस्त 2021 10:13 IST
ख़ास बातें
  • 27 अगस्त को Solana को छोड़कर अधिकांश कॉइन लाल रंग में देखे गए।
  • टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसी में से 8 में नुकसान देखने को मिला है।
  • अगले 24 घंटों में मार्केट के इसी तरह अस्थिर बने रहने के आसार हैं।

कुल क्रिप्टो बाजार का वॉल्यूम लगभग 4 प्रतिशत घटकर 109.12 बिलियन डॉलर (लगभग 10,900 करोड़ रु) हो गया।

क्रिप्टोकरेंसी बाजार के लिए अगस्त महीने का यह अंतिम सप्ताहांत निराशाजनक साबित हो रहा है। शुक्रवार को एक बार फिर से सभी मुख्य क्रिप्टोकरेंसी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। एक या दो डिजिटल करेंसी को छोड़ दें तो टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसी में से 8 में नुकसान देखने को मिला है। जिन कॉइन्स को फायदा हुआ उनमें Solana भी शामिल है जिसने 16 फीसदी की बढ़त दर्ज की।

27 अगस्त को भी ग्लोबल क्रिप्टो मार्केट कैप 2 ट्रिलियन डॉलर के निशान से नीचे ही रहा। इसी तरह कुल क्रिप्टो बाजार का वॉल्यूम लगभग 4 प्रतिशत घटकर 109.12 बिलियन डॉलर (लगभग 10,900 करोड़ रुपये) हो गया। मई महीने में हुई मार्केट क्रेश के लगभग तीन महीने के बाद विश्व की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन की कीमत अगस्त के अंत में आकर इसके साल के उच्चतम स्तर के करीब पहुंची थी। मगर एक बार उछाल खाने के बाद इसकी कीमत फिर से नीचे आना शुरू हो गई है। 50,000 डॉलर (लगभग 37.1 लाख रुपये) के स्तर से ऊपर यह डिजिटल कॉइन ज्यादा समय तक टिक नहीं पाया। गिरावट ने Bitcoin की रैली को जुलाई के निचले स्तर से लगभग 60 प्रतिशत तक कम कर दिया। 28 अगस्त को भारत में बिटकॉइन की कीमत 37.38 लाख रुपये थी। 
 
Economic Times में प्रकाशित एक रिपोर्ट के मुताबिक CoinSwitch Kuber के चीफ बिजनेस ऑफिसर शरण नायर ने कहा, "Solana को छोड़कर बिकवाली के कारण पिछले दिन अधिकांश कॉइन लाल रंग में देखे गए। गिरावट के बावजूद, मार्केट कैप 2 ट्रिलियन डॉलर के करीब है।"

क्रिप्टो मार्केट अभी मुश्किल स्थिति में हैं क्योंकि उसे मजबूत सपोर्ट नहीं मिल रहा है। पिछले 24 घंटों में तेज अस्थिरता देखी गई। पूरे बाजार ने इस अस्थिरता के झटके को पूरे स्पेक्ट्रम में समान बिकवाली के साथ महसूस किया। "अगले 24 घंटों में मार्केट के इसी तरह अस्थिर बने रहने के आसार हैं", Mudrex के सीईओ और सह-संस्थापक Edul Patel ने कहा। 
Advertisement
अभी आने वाले दो दिनों में देखना है कि मार्केट में यह अस्थिरता ऐसे ही बनी रहती है या फिर एक बार फिर से क्रिप्टोबाजार में रौनक लौटेगी।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  2. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  3. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  4. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  5. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  6. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  7. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  8. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  9. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  10. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.