Crypto मार्केट क्रैश का अमेरिकी लोगों पर नहीं पड़ेगा बड़ा असर: Goldman Sachs

गोल्डमैन सैक्स के एनालिस्ट्स बताते हैं कि पिछले साल के आंकड़ों के अनुसार कुल अमेरिकी घरेलू एसेट $150 ट्रिलियन (लगभग 1,16,31,27,920 करोड़ रुपये) थी।

विज्ञापन
शॉमिक सेन भट्टाचार्जी, अपडेटेड: 20 मई 2022 16:37 IST
ख़ास बातें
  • 2021 में अमेरिकी घरेलू एसेट $150 ट्रिलियन (लगभग 1,163 लाख करोड़ रुपये) थी
  • जबकि क्रिप्टो मार्केट ने पिछले एक साल में $1 ट्रिलियन की वैल्यू खो दी है
  • यह आंकड़ा अभी भी पूरे अमेरिकी हाउसहोल्ड नेट वर्थ के लिए "बहुत छोटा" है

पिछले साल के आंकड़ों के अनुसार कुल अमेरिकी घरेलू एसेट $150 ट्रिलियन (लगभग 1,16,31,27,920 करोड़ रुपये) थी

बैंकिंग दिग्गज गोल्डमैन सैक्स (Goldman Sachs) के एनालिस्ट्स का दावा है कि भले ही अमेरिकी परिवारों का कुल निवेश के मामले में ग्लोबल क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में एक तिहाई हिस्सा है, लेकिन फिर भी, क्रिप्टो मार्केट में हालिया मंदी का अर्थव्यवस्था पर बहुत कम प्रभाव पड़ेगा।गोल्डमैन सैक्स के एनालिस्ट्स बताते हैं कि पिछले साल के आंकड़ों के अनुसार कुल अमेरिकी घरेलू एसेट $150 ट्रिलियन (लगभग 1,16,31,27,920 करोड़ रुपये) थी।

दूसरी ओर, क्रिप्टो बाजार ने पिछले वर्ष की तुलना में $1 ट्रिलियन (लगभग 77,53,395 करोड़ रुपये) की वैल्यू खो दी है। इस प्रकार, अर्थशास्त्रियों का मानना ​​है कि यह आंकड़ा अभी भी पूरे अमेरिकी हाउसहोल्ड नेट वर्थ के लिए "बहुत छोटा" है।
Advertisement

Bloomberg ने Goldman Sachs की एक स्टडी के हवाले से दिखाया कि शेयर्स में प्रति डॉलर के नुकसान के साथ खर्च में 3 सेंट की कमी आई। 2022 में पांच महीने की इस बिकवाली का मतलब है 300 अरब डॉलर (करीब 23,26,265 करोड़ रुपये) से अधिक खर्च में कटौती। गोल्डमैन सैक्स की स्टडी के अनुसार, 2021 के अंत तक कुल अमेरिकी घरेलू नेट वर्थ में स्टॉक का हिस्सा 33 प्रतिशत था। दूसरी ओर, क्रिप्टो का हिस्सा केवल 0.3 प्रतिशत था।

गोल्डमैन सैक्स के अर्थशास्त्रियों ने लिखा, "इन पैटर्न का मतलब है कि इक्विटी प्राइस में उतार-चढ़ाव हाउसहोल्ड नेट वर्थ में बदलाव का मुख्य चालक है, जबकि क्रिप्टोकरेंसी केवल मामूली योगदानकर्ता हैं।"
Advertisement

इसके अलावा, गोल्डमैन सैक्स को उम्मीद नहीं है कि मार्केट में चल रहे सुधार से युवा पुरुषों के बीच लेबर फोर्स की भागीदारी में एक बड़ा उछाल आएगा।
Advertisement

बैंक का मानना ​​​​है कि सख्त वित्तीय स्थितियों के कारण अधिक लोगों को काम पर लौटने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा, यह भी देखते हुए कि क्रिप्टो की कीमतों में गिरावट का उस संबंध में 'सीमित दायरा' होगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Goldman Sachs, Cryptocurrency
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: किस फोन में हैं ज्यादा दमदार फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  3. Samsung Galaxy S27 Pro, S27 Ultra में होगी 5,700mAh तक बैटरी! यहां हुआ खुलासा
  4. iQOO Neo 12 में मिलेगी 9,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  5. AI सेल्फी देखकर बता देगा आपकी हेल्थ कैसी है! कैंसर रोगियों के लिए बड़ी खबर
  6. Apple के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  7. NVIDIA के सीईओ ने पेश किए माइक्रोडक रोबोट, AI से चलते हैं, जानें क्या काम करेंगे
  8. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  9. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  10. अब itel के फीचर फोन से बिना इंटरनेट भी कर पाएंगे PhonePe की डिजिटल पेमेंट, कीमत ₹1200 से भी कम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.