Cryptocurrency फ्रॉड : 40 करोड़ की धोखाधड़ी में 7 और गिरफ्तार, 2 हजार से ज्‍यादा निवेशक बने निशाना

अबतक 11 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

विज्ञापन
Press Trust of India, अपडेटेड: 21 फरवरी 2022 19:00 IST
ख़ास बातें
  • अपनी लाइफस्‍टाइल दिखाकर निवेशकों को लुभाता था मुख्‍य आरोपी
  • आरोपी का दावा था कि वह 'Ether' में डीलिंग कर रहा है
  • कई सेमिनार भी आयोजित कराए। वेबसाइट में भी हेरफेर की

मुख्य आरोपी निशिद वासनिक लोगों को एक फर्म में निवेश करने के लिए आकर्षित करता था।

क्रिप्‍टोकरेंसी (cryptocurrency) के बढ़ते इस्‍तेमाल के साथ इससे जुड़े अपराध भी बढ़ रहे हैं। महाराष्‍ट्र के नागपुर में 40 करोड़ रुपये की क्रिप्टोकरेंसी धोखाधड़ी इसका ताजा उदाहरण है। 2 हजार से ज्‍यादा निवेशकों को इसमें निशाना बनाया गया है। रविवार को सात और आरोपियों को पुलिस ने इस केस में अरेस्‍ट किया। अबतक 11 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इनमें मुख्‍य आरोपी, उसकी पत्‍नी और दो सहयोगी भी हैं। इन्‍हें पुणे के लोनावला से अरेस्‍ट किया गया था।

रिपोर्टों के मुताबिक, एक अधिकारी ने बताया कि धोखाधड़ी मामले का मुख्य आरोपी निशिद वासनिक लोगों को एक फर्म में निवेश करने के लिए आकर्षित करता था। वह अपनी लाइफस्‍टाइल दिखाकर निवेशकों को लुभाता था। आरोपी का दावा था कि वह 'Ether' में डीलिंग कर रहा है। अधिकारी ने बताया कि निशिद वासनिक ने इन्‍वेस्‍टमेंट की वैल्‍यू में बढ़ोतरी को दर्शाने के लिए फर्म की वेबसाइट में हेर-फेर भी किया। उसने साल 2017 और 2021 के बीच धोखाधड़ी करके अपने अकाउंट्स में पैसे ट्रांसफर किए।
Advertisement

मध्य प्रदेश के पचमढ़ी में उसने क्रिप्टोकरेंसी में निवेश को लेकर एक सेमिनार भी आयोजित किया था। धोखाधड़ी सामने आने के बाद वह निवेशकों से छुप गया। शनिवार को पुलिस ने उसे अरेस्‍ट कर लिया। गिरफ्तार किए गए सभी लोगों पर महाराष्‍ट्र प्रोटेक्‍शन ऑफ इंटरेस्‍ट ऑफ डिपॉजिटरी एक्‍ट और इन्‍फर्मेशन टेक्‍नाॅलजी एक्‍ट के तहत आरोप लगाए गए हैं।  

बात करें क्रिप्‍टोकरेंसी मार्केट की, तो Bitcoin के साथ-साथ सभी बड़े और पॉपुलर altcoins की कीमतें सोमवार को गिरती नजर आई। इसमें कोई शक नहीं है कि क्रिप्टो मार्केट पर रूस के यूक्रेन पर आक्रमण, और क्रिप्टो पर अमेरिका की तरफ से जारी बयान ने काफी नकारात्मक असर डाला है। दुनिया की सबसे मूल्यवान क्रिप्टोकरेंसी ने पिछले 24 घंटों में 1.89 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की है। खबर लिखते समय तक, भारतीय एक्सचेंज CoinSwitch Kuber पर बिटकॉइन की कीमत (Bitcoin price in India today) $41,622 (लगभग 31 लाख रुपये) थी।
Advertisement

इस बीच, ग्लोबल एक्सचेंज्स पर बिटकॉइन की कीमत (price of Bitcoin) पिछले 24 घंटों में 1.97 प्रतिशत की गिरावट के साथ $38,984 (लगभग 33 लाख रुपये) थी। CoinGecko के आंकड़ों के अनुसार, बिटकॉइन ने पिछले एक हफ्ते में 7.6 प्रतिशत गिरावट दर्ज की है।
Advertisement
 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  3. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  4. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  2. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  3. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  5. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  6. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  7. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  8. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  9. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  10. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.