CryptoCom को साउथ कोरिया में क्रिप्टोकरेंसी सर्विसेज के लिए मिला लाइसेंस

एक ऑफिशिअल ब्लॉग पोस्ट में CryptoCom के सीईओ Kris Marszalek ने साउथ कोरिया को एक उत्साह से भरा बाजार कहा है

विज्ञापन
राधिका पाराशर, अपडेटेड: 9 अगस्त 2022 19:27 IST
ख़ास बातें
  • CryptoCom के सीईओ Kris Marszalek हैं
  • CryptoCom को 2016 में बनाया गया था
  • कंपनी के अनुसार, दुनियाभर में इसके पास 5 करोड़ से ज्यादा कस्टमर्स हैं

CryptoCom साउथ कोरिया में दे सकेगी क्रिप्टो सर्विसेज

CryptoCom को साउथ कोरिया में वर्चुअल ऐसेट्स सर्विस मुहैया करवाने के लिए अप्रूवल मिल गया है। यानि कि कंपनी अब आसानी से क्रिप्टोकरेंसी से जुड़़ी सर्विसेज देश में दे सकेगी। कंपनी को यह लाइसेंस साउथ कोरिया के इलेक्ट्रॉनिक फाइनेंशिअल ट्रांजैक्शन एक्ट के तहत मिला है, जिसे साउथ कोरिया के रेगुलेटर्स ने अप्रूव किया है। हाल ही में क्रप्टोमार्केट में आई मंदी में कंपनी को गंभीर नतीजे भुगतने पड़े थे। इसके अलावा CryptoCom ने दो साउथ कोरियाई फर्मों को भी हायर किया है जिसमें पेमेंट सर्विस प्रोवाइडर PnLink और वर्चुअल ऐेसेट प्रोवाइडर OK-Bit का नाम शामिल है। 

एक ऑफिशिअल ब्लॉग पोस्ट में CryptoCom के सीईओ Kris Marszalek ने साउथ कोरिया को एक उत्साह से भरा बाजार कहा है। उन्होंने कहा, "हमारा मानना है कि हमारी सर्विस शुरू होने के बाद कोरिया में कॉमर्स को न केवल और ज्यादा ताकत व विस्तार मिलेगा बल्कि, इससे Web3 ईकोसिस्टम को भी डेवलप करने में मदद मिलेगी।" साउथ कोरिया में CryptoCom के जनरल मैनेजर Patrick Yoon ने कहा है कि कोरिया उनके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण मार्केट है। 
Advertisement

साउथ कोरिया में फाइनेंशिअल सर्विस कमिशन की एक स्टडी के अनुसार, देश में क्रिप्टो बाजार 2021 के अंत तक 46 बिलियन डॉलर (लगभग 3,66,318 करोड़ रुपये) की वैल्यूएशन पर पहुंच चुका था, जिसमें यूजर्स  की संख्या लगभग 5.58 मिलियन हो गई थी। यह संख्या देश की आबादी का लगभग 10 प्रतिशत थी। 

यहां का सबसे बड़ा नेटवर्क प्रोवाइडर SK Telecom वर्तमान में एक क्रिप्टो वॉलेट बना रहा है जो एडवांस्ड Web3 क्षमताओं पर आधारित है। इस बीच, CryptoCom, जिसे 2016 में बनाया गया था, दावा करती है कि दुनियाभर में इसके पास 5 करोड़ से ज्यादा कस्टमर्स हैं। 
Advertisement

यूजर्स को Google की ऑनलाइन पेमेंट सर्विस के माध्यम से क्रिप्टोकरेंसी पर्चेज की एक्सेस देने के लिए प्लेटफ़ॉर्म धीरे-धीरे अपने ऐप पर Google Pay सपोर्ट को रोलआउट कर रहा है। कंपनी इसके अलावा दूसरे देशों में भी अप्रूवल पाने के लिए लगातार कोशिशें कर रही है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , cryptocom, South Korea, Crypto Services
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  3. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  4. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.