Crypto प्लेटफॉर्म The Sandbox की 3058 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी, बनाएगा खुद का मेटावर्स

Sandbox पर ब्लॉकचेन गेमिंग डेवलपर एनीमोका ब्रांड्स कॉर्प (Animoca Brands Corp) का मालिकाना हक ज्यादा है।

Crypto प्लेटफॉर्म The Sandbox की 3058 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी, बनाएगा खुद का मेटावर्स

Photo Credit: Twitter/The Sandbox

The Sandbox यूजर्स को वर्चुअल एसेट्स को इथेरियम ब्लॉकचेन में ट्रेड और मॉनिटाइज करने की एक्सेस देता है।

ख़ास बातें
  • कंपनी ने नवंबर 2021 में 93 मिलियन डॉलर (लगभग 7.1 अरब रुपये) का फंड जुटाया
  • इस फंड के माध्यम से कंपनी ने पहली बार क्रिप्टो में इनवेस्ट किया था।
  • हाल ही में कंपनी ने Slipknot के साथ अपनी भागीदारी की घोषणा की है।
विज्ञापन
Crypto से जुड़े The Sandbox प्लेटफॉर्म की वैल्यू जल्द ही 4 बिलियन डॉलर (लगभग 3.05 खरब रुपये) के पार जा सकती है। खबर है कि ऑनलाइन गेम प्लेटफॉर्म 400 मिलियन डॉलर (लगभग 30 अरब रुपये) की फंडिंग जुटाने का प्रयास कर रहा है। प्रोजेक्ट के मूल टोकन की कीमत डबल डिजिट से उछाल खा रही है। 

The Sandbox एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जो यूजर्स को वर्चुअल एसेट्स को  इथेरियम ब्लॉकचेन (Ethereum Blockchain) में ट्रेड और मॉनिटाइज करने की एक्सेस देता है। Bloomberg में प्रकाशित एक रिपोर्ट में मामले के जानकारों के हवाले से लिखा गया है कि, सैंडबॉक्स 400 मिलियन डॉलर (लगभग 30 अरब रुपये) की फंडिंग जुटाने के लक्ष्य पर काम कर रहा है और जल्द ही 4 बिलियन डॉलर (लगभग 3.05 खरब रुपये) की वैल्यूएशन को पर करने वाला है। 

कंपनी इस फंड को नए और पहले से मौजूद इनवेस्टर्स से जुटाएगी। Sandbox पर ब्लॉकचेन गेमिंग डेवलपर एनीमोका ब्रांड्स कॉर्प (Animoca Brands Corp) का मालिकाना हक ज्यादा है। कंपनी फंडिंग के लिए अपने इनवेस्टर्स से बात कर रही है। फंडिंग के लिए इस राउंड के लिए रकम और कीमत दोनों बदल सकती हैं, क्योंकि यह मार्केट और इनवेस्टर्स की डिमांड पर निर्भर करेगा। रिपोर्ट में कहा गया है कि, सैंडबॉक्स की ओर से इस बारे में अभी कोई टिप्पणी नहीं की गई है। 

इससे पहले कंपनी ने नवंबर 2021 में 93 मिलियन डॉलर (लगभग 7.1 अरब रुपये) का फंड जुटाया था। इस फंड के माध्यम से कंपनी ने पहली बार क्रिप्टो में इनवेस्ट किया था ताकि यह अपने ओपन मेटावर्स के प्रोजेक्ट को गति दे सके। हाल ही में कंपनी ने Slipknot के साथ अपनी भागीदारी की घोषणा की है। Slipknot के साथ मिलकर कंपनी मेटावर्स में  KNOTVERSE नाम का एक प्लेटफॉर्म तैयार करेगी जहां पर म्यूजिक से जुड़े लोगों की अपनी अलग दुनिया होगी। 

अपने गेमिंग प्लान्स से आगे जाते हुए कंपनी अपना खुद का मेटावर्स प्लेटफॉर्म लाने की तैयारी में है, जिसके लिए यह तेज गति से काम कर रही है। कंपनी के साथ ब्रिटिश बैंकिंग ऑर्गेनाइजेशन HSBC का नाम भी जुड़ चुका है। इस ब्रिटिश बैंकिंग ऑर्गेनाइजेशन ने साल की शुरुआत में घोषणा की थी कि वह मेटावर्स में प्रेवश करना चाहती है और इसके लिए उसने The Sandbox के साथ भागीदारी की है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Nothing Phone (3) पर मिल रहा ₹39 हजार से ज्यादा डिस्काउंट, यहां से खरीदें सस्ता
  2. Amazon के पैकेज पर दिखे Pink या Red Dot तो हो जाएं सावधान! डिलीवरी लेने से पहले जान लें इसका मतलब
  3. Samsung Galaxy S26 FE vs Vivo X300 FE vs OnePlus 15: कौन सा फ्लैगशिप मोबाइल रहेगा बेहतर?
  4. Samsung Galaxy S26 FE India Launch: भारत में कब शुरू होगी सेल? सामने आईं कई बड़ी डिटेल्स
  5. Laser से 1 मिनट में 1,800 मच्छरों का सफाया! चीन की इस मशीन का प्री-ऑर्डर शुरू, जानें कैसे काम करती है टेक्नोलॉजी
  6. Lava Agni 4N आज यूके के बाजार में लॉन्च हुआ, 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा जैसे फीचर्स से लैस
  7. क्या फोन पर टूटा हुआ टेम्पर्ड ग्लास उपयोग करना चाहिए, जानें क्या होगा असर
  8. मुस्लिम देश को सीधे आसमान से मिलेगा इंटरनेट, भारत से पहले Starlink को मिला 10 साल का लाइसेंस
  9. बिना इंटरनेट के फीचर फोन से होगा UPI पेमेंट, PhonePe ने लॉन्च किया UPI 123Pay; ऐसे करें रजिस्टर
  10. Poco X8 5G देगा 4 सितंबर को दस्तक, फीचर्स से लेकर डिजाइन आया सामने
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »