अमेरिका में क्रिप्टो माइनिंग से बजी पॉल्यूशन के खतरे की घंटी

अमेरिका में साइंस एंड टेक्नोलॉजी ऑफिस ने कहा है कि Bitcoin जैसी क्रिप्टोकरेंसीज की माइनिंग से क्लाइमेट चेंज से निपटने की कोशिशों को झटका लग सकता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 9 सितंबर 2022 14:20 IST
ख़ास बातें
  • क्रिप्टो माइनिंग से क्लाइमेट चेंज से निपटने की कोशिश को झटका लग सकता है
  • अमेरिका के टेक्सस में बड़े पैमाने पर बिटकॉइन की माइनिंग होती है
  • बिटकॉइन माइनिंग से टेक्सस में इलेक्ट्रिसिटी की काफी बढ़ी है

क्रिप्टो माइनिंग से हो रहे पॉल्यूशन को कम करने के लिए कदम उठाने की जरूरत बताई गई है

पिछले कुछ महीनों में क्रिप्टो माइनिंग से एनवायरमेंट को हो रहे नुकसान को लेकर कुछ देशों ने चेतावनी दी है। अमेरिका में व्हाइट हाउस के साइंस एंड टेक्नोलॉजी ऑफिस ने एक रिपोर्ट में कहा है कि Bitcoin जैसी क्रिप्टोकरेंसीज की माइनिंग से क्लाइमेट चेंज से निपटने की कोशिशों को झटका लग सकता है।

रिपोर्ट में क्रिप्टो माइनिंग से हो रहे पॉल्यूशन को कम करने के लिए कदम उठाने की जरूरत बताई गई है। इसमें कहा गया है कि सरकार को इसमें होने वाली इलेक्ट्रिसिटी की खपत का विस्तृत डेटा एकत्र करने के साथ ही इसके लिए मापदंड तय करने के लिए राज्यों और क्रिप्टो इंडस्ट्री के साथ मिलकर काम करना चाहिए। रिपोर्ट के अनुसार, "इस्तेमाल की जा रही टेक्नोलॉजी में इलेक्ट्रिसिटी की अधिक खपत के कारण क्रिप्टोकरेंसीज से अमेरिका की क्लाइमेट चेंज से निपटने की प्रतिबद्धता और लक्ष्यों को पूरा करने में रुकावट आ सकती है।" रिपोर्ट में बताया गया है कि अमेरिका में क्रिप्टो इंडस्ट्री घरों में इस्तेमाल होने वाले कंप्यूटर्स के लगभग समान इलेक्ट्रिसिटी का इस्तेमाल कर रही है। 

मार्च में अमेरिका के राष्ट्रपति Joe Biden ने क्रिप्टोकरेंसीज पर एक एग्जिक्यूटिव ऑर्डर के हिस्से के तौर पर यह स्टडी करने का ऑर्डर दिया था। कुछ अन्य सरकारी एजेंसियां इस समस्या से निपटने के तरीकों के बारे में सुझाव दे सकती हैं। बिटकॉइन की माइनिंग का हब माने जाने वाले अमेरिका के राज्य टेक्सस में हाल ही में गर्मी बढ़ने से इलेक्ट्रिसिटी की सप्लाई पर असर पड़ा था। इस कारण से बिटकॉइन की माइनिंग करने वाली बहुत सी फर्मों ने अपना कामकाज रोक दिया था। टेक्सस में माइनिंग दोबारा शुरू हो गई है। 

क्रिप्टोकरेंसीज की माइनिंग में इलेक्ट्रिसिटी की अधिक खपत करने वाले कंप्यूटर्स का इस्तेमाल होता है। इसमें ब्लॉकचेन ट्रांजैक्शंस को वैलिडेट करने के लिए मैथमैटिक्स की पजल्स को कंप्यूटर सिस्टम्स पर सॉल्व करना होता है। पजल को पहले सॉल्व करने वाले माइनर को रिवॉर्ड के तौर पर क्रिप्टोकरेंसी दी जाती है। पिछले वर्ष चीन में सरकार की ओर से क्रिप्टो से जुड़ी सभी एक्टिविटीज पर पाबंदियां लगाने के बाद टेक्सस बिटकॉइन माइनिंग के हब के तौर पर उभरा है। चीन की ओर से क्रिप्टो माइनिंग पर रोक लगाने का बड़ा कारण इसमें इलेक्ट्रिसिटी का अधिक इस्तेमाल होना था। 
Advertisement

 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Report, Bitcoin, Mining, Transactions, Electricity, America

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  4. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
  5. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
  2. Amazon Great Indian Festival: Samsung Galaxy M17e 5G से लेकर Galaxy Z Fold7 5G पर डिस्काउंट, जानें कितनी कीमत होगी कम
  3. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
  4. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
  5. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  6. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  7. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  8. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  9. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  10. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.