Crypto मंदी: Bitcoin माइनिंग कंपनी को ही बेचनी पड़ गई अपनी बिटकॉइन होल्डिंग

सेल से पहले कंपनी के पास 31 मई तक 8,058 BTC थे और इस हिसाब से कंपनी की होल्डिंग्स में 75% की कमी आ गई है।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 6 जुलाई 2022 10:25 IST
ख़ास बातें
  • क्रिप्टो माइनिंग फर्म Core Scientific ने 7 हजार से ज्यादा बिटकॉइन बेचे
  • इन कॉइन्स की कीमत 16.7 करोड़ डॉलर (लगभग 13 अरब रुपये) बताई जा रही है
  • सेल से मिले फंड को कंपनी ASIC सर्वर्स में लगाएगी

वर्तमान में Bitcoin की कीमत 16.4 लाख रुपये पर चल रही है

क्रिप्टोकरेंसी की मंदी का असर निवेशकों से लेकर क्रिप्टो एक्सचेंज्स व प्लटेफॉर्म्स पर तो दिख ही रहा था, लेकिन अब क्रिप्टोकरेंसी बनाने वाली फर्म तक इसके प्रभाव में आ गई हैं। अमेरिका की क्रिप्टोकरेंसी माइनिंग करने वाली फर्म Core Scientific ने जून में बिटकॉइन टोकनों की बड़ी सेल की है, ताकि वह अपने सर्वर्स के लिए पैसे जुटा सके, डेटा कैपिसिटी बढ़ा सके और फर्म पर जो देनदारी है, उसे कम कर सके। 

अमेरिका आधारित क्रिप्टो माइनिंग फर्म Core Scientific ने पिछले महीने 7 हजार से ज्यादा बिटकॉइन की सेल की है। कंपनी ने एक घोषणा कर इसकी जानकारी दी। इन कॉइन्स की कीमत 16.7 करोड़ डॉलर (लगभग 13 अरब रुपये) बताई जा रही है। जून में बिटकॉइन की औसत कीमत 23 हजार डॉलर (लगभग 18 लाख रुपये) चल रही थी। उस वक्त कंपनी ने 7,202 BTC की सेल की। सेल के बाद कंपनी के पास 1,959 BTC रह गए जो इसकी कुल होल्डिंग का 21 प्रतिशत है। 

सेल से पहले कंपनी के पास 31 मई तक 8,058 BTC थे। इस हिसाब से कंपनी की होल्डिंग्स में 75% की कमी आ गई है। Core Scientific का कहना है कि क्रिप्टो सेल से मिले फंड को वह ASIC सर्वर्स में लगाएगी, कंपनी की देनदारी को कम करेगी और एडिशनल डेटा सेंटर कैपिसिटी में इनवेस्ट करेगी। अपनी रिपोर्ट में कंपनी ने कहा है कि जून में उसने 1,106 BTC का निर्माण किया। 

Core Scientific के सीईओ माइक लेविट (Mike Levitt) ने कहा कि  इंडस्ट्री (क्रिप्टो इंडस्ट्री) इस वक्त बहुत अधिक दबाव और तनाव महसूस कर रही है। कैपिटल मार्केट बहुत कमजोर है, ब्याज दरें बढ़ रही हैं और अर्थव्यवस्था एतिहासिक महंगाई का सामना कर रही है। उन्होंने आगे कहा कि उनकी कंपनी ने बीते समय में मंदी और उतारों का अच्छे से सामना किया है और उन्हें पूरा विश्वास है कि वे इस बार भी मार्केट की इस मंदी को अच्छे तरीके से झेल लेंगे। 
Advertisement

क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में आई मंदी थमने का नाम नहीं ले रही है और आए दिन टोकनों की कीमत में गिरावट दर्ज की जा रही है। आज भी अधिकतर पॉपुलर टोकनों की कीमतें नीचे गिरी हैं जिनमें दो सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन और ईथर भी शामिल हैं। क्रिप्टोकरेंसी प्राइस चार्ट का लाल रंग बहुत दिनों से मार्केट पर हावी है, जो बताता है कि हाल-फिलहाल क्रिप्टो इंडस्ट्री की मुश्किलें खत्म होती नजर नहीं आ रही हैं। 

 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  2. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  3. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  2. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  3. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  4. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  5. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  6. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  7. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  8. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  9. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  10. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.