Crypto मार्केट फ‍िर हुआ ‘लाल’, Bitcoin, Ether समेत ज्‍यादातर क्रिप्‍टोकरेंसी में गिरावट

दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्‍टोकरेंसी ईथर (Ether) ने बिटकॉइन से भी बड़ा नुकसान दर्ज किया है।

विज्ञापन
राधिका पाराशर, अपडेटेड: 28 जून 2022 14:33 IST
ख़ास बातें
  • एक दिन पहले ही मार्केट ने रिकवरी दिखाई थी
  • लेकिन आज ज्‍यादातर करेंसी लाल रंग में दिख रही हैं
  • ईथर को बिटकॉइन से भी ज्‍यादा नुकसान हुआ है

डॉजकॉइन, शीबा इनु, एवलांच, पॉलीगॉन और यूनिस्वैप भी कोई मुनाफा नहीं कमा पाए हैं।

क्रिप्टो मार्केट के लिए जून का महीना रोलरकोस्टर राइड साबित हुआ है। मंगलवार को ट्र्रेडिंग शुरू होने के बाद क्रिप्टो प्राइस चार्ट पर ज्‍यादातर कॉइंस लाल रंग में नजर आए। दुनिया की सबसे पॉपुलर क्रिप्‍टोकरेंसी बिटकॉइन (Bitcoin) ने 2.67 फीसदी की गिरावट दर्ज की और इंडियन एक्सचेंज कॉइनस्विच कुबेर पर यह 21,957 डॉलर (लगभग 17 लाख रुपये) पर कारोबार कर रही है। इंटरनेशनल एक्सचेंजों पर भी बिटकॉइन कोई मुनाफा कमाने में नाकाम रही। 2.20 फीसदी से अधिक की गिरावट के बाद BTC लगभग 20,721 डॉलर (लगभग 16 लाख रुपये) पर कारोबार कर रहा है।

दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्‍टोकरेंसी ईथर (Ether) ने बिटकॉइन से भी बड़ा नुकसान दर्ज किया है। गैजेट्स 360 के क्रिप्टो प्राइस ट्रैकर के अनुसार, ETH की वैल्‍यू 3.28 फीसदी गिर गई। इसका मूल्य 1,252 डॉलर (लगभग 98,481 रुपये) हो गया है। स्‍टेबल कॉइंस जैसे- टीथर और यूएसडी कॉइन से लेकर बाकी पॉपुलर altcoins जैसे- बिनेंस कॉइन, कार्डानो और सोलाना की कीमतों में गिरावट देखी गई है।

डॉजकॉइन, शीबा इनु, एवलांच, पॉलीगॉन और यूनिस्वैप भी कोई मुनाफा कमाने में विफल रहे। यह हालात मार्केट की स्‍पीड को लगातार कम कर रहे हैं। इससे निवेशकों में भी क्रिप्‍टो विंटर की आशंका बढ़ रही है। 

वेंचर कैपिटल फर्म साइफर कैपिटल के मैनेजिंग पार्टनर विनीत बुडकी ने गैजेट्स 360 को बताया कि क्रिप्टोकरेंसी विंटर कोई नई बात नहीं है। यह दो बार पहले भी आ चुका है। यह एक चक्रीय घटना है और हर चार साल में होती है। उन्‍होंने कहा कि यह ग्‍लोबल लेवल पर ज्‍यादा स्‍टेबल और प्रॉफ‍िट देने वाले सेक्‍टर की नींव रखने में भूमिका निभाएगा। ऐसे प्रोजेक्‍ट खत्‍म हो जाएंगे, जिनका मकसद सिर्फ पैसे उगाहना था। 
Advertisement

बीते 24 घंटों में क्रिप्टो मार्केट का ओवरऑल वैल्‍यूएशन 25 बिलियन डॉलर (लगभग 1,96,546 करोड़ रुपये) से अधिक गिर गया है। क्रिप्‍टो इंडस्‍ट्री का मार्केट कैप फ‍िलहाल 929 अरब डॉलर (लगभग 73,11,028 करोड़ रुपये) से अधिक है। एक दिन पहले तक यह 954 अरब डॉलर था। हालांकि इस गिरावट के बीच भी बिनेंस यूएसडी, बेबी डॉजकॉइन और स्‍टेट्स जैसी करेंसीज ने थोड़ा मुनाफा दर्ज किया है। 
Advertisement

गौरतलब है कि दुनिया के साथ-साथ भारतीय क्रिप्‍टो मार्केट भी कठ‍िन दौर देख रहा है। देश के सबसे तेजी से बढ़ते क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंजों में से एक वजीरएक्स (WazirX) पर ट्रेडिंग वॉल्यूम नए टैक्‍स रेगुलेशंस की वजह से पिछले साल अक्टूबर के मुकाबले 95 फीसदी गिर गया है। वॉल्ड ने भी 30 फीसदी कर्मचारियों को बाहर का रास्‍ता दिखाया है। 
 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: crypto market latest, Cryptocurrency, Bitcoin, Ether, dogecoin
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone 18e में मिल सकता है 6.12 इंच डिस्प्ले, 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  2. Huawei Enjoy 100 Pro लॉन्च हुआ 50MP कैमरा, 6100mAh बैटरी के साथ
  3. Flipkart दिवाली सेल में iPhone 18 Pro Max पर ऑफर, मिल रहा डिस्काउंट
  4. OnePlus Ace 7 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 V चिपसेट, 9,000mAh बैटरी
  5. Flipkart दिवाली सेल में ₹16000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy Z Fold 8 5G, सीमित है ऑफर
  6. Vivo X500 हुआ चार 50 मेगापिक्सल कैमरे के साथ लॉन्च, 7500mAh की बड़ी बैटरी भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Neo 12 हुआ लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Huawei Enjoy 100 Pro लॉन्च हुआ 50MP कैमरा, 6100mAh बैटरी के साथ
  3. Samsung ला रही लग्जरी फोल्डेबल स्मार्टफोन Samsung W27, 29 अक्टूबर को होगा लॉन्च!
  4. OnePlus Ace 7 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 V चिपसेट, 9,000mAh बैटरी
  5. Flipkart दिवाली सेल में iPhone 18 Pro Max पर ऑफर, मिल रहा डिस्काउंट
  6. Delhi Liquor Booking ऐप: घर बैठे ऑनलाइन खरीद पाएंगे शराब, आ गया सरकारी ऐप
  7. Motorola Signature 27 भारत में लॉन्च को तैयार, 50MP कैमरा, Snapdragon 8 Elite लेटेस्ट चिप से होगा लैस!
  8. Ai+ स्मार्टफोन अपने मोबाइल करेगा ₹3,000 तक महंगे, 15 नवंबर से पहले खरीद लें
  9. Vivo X500 Pro, X500 Pro Max लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, जानें कैसे हैं फीचर्स
  10. 115 इंच बड़ा 4K QNED evo AI LED TV भारत में LG ने किया लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.