Bitcoin, Ether समेत ज्‍यादातर Cryptocurrency में आज बढ़त, जानें क्रिप्‍टो मार्केट का ताजा हाल

0.22 फीसदी की बढ़ाेतरी के साथ ईथर (Ether) ने 2,064 डॉलर (लगभग 1.65 लाख रुपये) पर कारोबार शुरू किया।

Bitcoin, Ether समेत ज्‍यादातर Cryptocurrency में आज बढ़त, जानें क्रिप्‍टो मार्केट का ताजा हाल

USD कॉइन, कार्डानो, रिपल, सोलाना, पोलकाडॉट और एवलांच ने मुनाफा कमाया है। जबकि मीम कॉइंस के तौर पर पॉपुलर शीबा इनु और डॉजकॉइन भी फायदे में हैं।

ख़ास बातें
  • ग्‍लोबल क्रिप्टो मार्केट कैप 1.15 ट्रिलियन डॉलर पर पहुंचा
  • ग्‍लोबल क्रिप्टो मार्केट कैप में 1.25 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  • रिपल, सोलाना, पोलकाडॉट और एवलांच ने भी कमाया मुनाफा
विज्ञापन
क्रिप्‍टो (Crypto) मार्केट में कई महीनों से जारी उथल-पुथल के बीच क्रिप्‍टोकरेंसीज मजबूत होने के लिए जूझ रही हैं। हालांकि बुधवार को संकेत थोड़े बेहतर दिखाई दिए। भारतीय एक्सचेंज कॉइनस्विच कुबेर के अनुसार 0.34 फीसदी की मामूली गिरावट के बावजूद बिटकॉइन (Bitcoin) ने अपना मूल्य 25,800 डॉलर (लगभग 25.80 लाख रुपये) पर बरकरार रखा। दुनिया की पहली और सबसे पॉपुलर क्रिप्‍टोकरेंसी ने इंटरनेशनल एक्सचेंजों पर भी कीमतों को बेहतर बनाए रखा। Binance और CoinMarketCap के अनुसार, वर्तमान में BTC 24,011 डॉलर (लगभग 19 लाख रुपये) पर कारोबार कर रहा है।

गैजेट्स 360 के क्रिप्टो प्राइस ट्रैकर के अनुसार, 0.22 फीसदी की बढ़ाेतरी के साथ ईथर (Ether) ने 2,064 डॉलर (लगभग 1.65 लाख रुपये) पर कारोबार शुरू किया। बाकी ऑल्‍टकॉइंस भी बिटकॉइन और ईथर की राह पर चलती दिखाई दीं और मुनाफा दर्ज कर रही थीं।  

USD कॉइन, कार्डानो, रिपल, सोलाना, पोलकाडॉट और एवलांच ने मुनाफा कमाया है। जबकि मीम कॉइंस के तौर पर पॉपुलर शीबा इनु और डॉजकॉइन भी फायदे में हैं। ट्रॉन, लाइटकॉइन, चेनलिंक और कॉसमॉस भी प्रॉफ‍िट में हैं। हालांकि कुछ क्रिप्‍टोकरेंसीज आज भी नुकसान दर्ज कर रही हैं इनमें टीथर, पॉलिगॉन, यूनिस्‍वैप और बेबी डॉजकॉइन शामिल हैं। 

ग्‍लोबल क्रिप्टो मार्केट कैप वर्तमान में 1.15 ट्रिलियन डॉलर (लगभग 91,62,291 करोड़ रुपये) है, जिसमें पिछले दिन की तुलना में 1.25 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

गौरतलब है कि पिछले कुछ वर्षों में क्रिप्टोकरेंसी का कारोबार तेजी से बढ़ा है। भारत में पिछले वर्ष सात प्रतिशत से अधिक लोगों के पास क्रिप्टोकरेंसी के तौर पर डिजिटल करेंसी थी। संयुक्त राष्ट्र की ट्रेड से जुड़ी संस्था UNCTAD के अनुसार कोरोना महामारी के दौरान विकासशील देशों सहित दुनिया भर में क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल बढ़ा है। हालांकि, इस सेगमेंट में टैक्स की चोरी और मनी लॉन्ड्रिंग जैसी समस्याएं भी हैं।

बीते दिनों UNCTAD ने पिछले वर्ष डिजिटल करेंसीज रखने वाले टॉप 20 देशों का डेटा जारी किया है। इसमें यूक्रेन पहले स्थान पर है। यूक्रेन की लगभग 12.7 प्रतिशत जनसंख्या के पास डिजिटल करेंसी थी। भारत इस लिस्ट में सातवें पायदान पर है। हालांकि, UNCTAD का कहना है कि क्रिप्टोकरेंसीज एक अस्थिर फाइनेंशियल एसेट है और इससे सामाजिक जोखिमों के साथ ही वित्तीय नुकसान भी हो सकता है।
 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  4. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  5. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  6. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  8. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  9. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  10. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »