Bitcoin, Ether समेत आज Crypto मार्केट दिखी स्टेबल, Terra, Cardano, Solana में हल्की गिरावट

Terra, Cardano, Solana, Avalanche जैसे टोकनों में हल्की गिरावट आई है।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 12 मार्च 2022 15:35 IST
ख़ास बातें
  • Dogecoin की कीमत में आज 0.62 प्रतिशत की बढ़त हुई है।
  • Terra, Cardano, Solana, Avalanche में हल्की गिरावट।
  • Tether, Binance Coin, USD Coin और Ripple में आज मामूली बढ़त।
Bitcoin के लिए पिछले 24 घंटे काफी स्थिर रहे। दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी में आज बहुत अधिक उतार चढ़ाव देखने को नहीं मिला है। बिटकॉइन की कीमत में आज 0.50% की वृद्धि देखी गई। यह खबर लिखे जाने तक बिटकॉइन की कीमत (Bitcoin price in India) भारतीय एक्सचेंज CoinSwitch Kuber पर 40,755 डॉलर (लगभग 31.18 लाख रुपये) पर ट्रेड कर रही थी। CoinMarketCap जैसी ग्लोबल एक्सचेंज पर इसकी कीमत 39,132 डॉलर (लगभग 29.94 लाख रुपये) पर ट्रेड कर रही थी। इस हफ्ते में बिटकॉइन की कीमत (Bitcoin Price) में सबसे बड़ा उछाल 9 मार्च को देखा गया था जब इसकी कीमत में लगभग 8 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी। उसके बाद से कीमत स्थिरता में है और इसमें हल्की बढ़त और गिरावट का सिलसिला जारी है। 

Ether की चाल भी हफ्ते में बिटकॉइन की तरह ही लड़खड़ाती देखी गई।  दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी पिछले 24 घंटे में 0.33 प्रतिशत नीचे आई है जो कि बेहद मामूली गिरावट है। हफ्ते की शुरुआत में इसकी कीमत सोमवार के दिन 3.20 प्रतिशत नीचे आ गई थी। उसके बाद मंगलवार को यह इतनी ही प्रतिशत से ऊपर चली गई। वहीं, आज खबर लिखने के समय पर ईथर की कीमत (Ether price in India) भारतीय एक्सचेंज CoinSwitch Kuber पर 2,691 डॉलर (लगभग 2.06 लाख रुपये) थी। जबकि ग्लोबल एक्सचेंज्स जैसे CoinMarketCap पर ईथर की कीमत 2,584 डॉलर (लगभग 1.97 लाख रुपये) पर ट्रेड कर रही है। 9 मार्च को 4.04 प्रतिशत की बढ़त हासिल करने के बाद अगले ही दिन इसकी कीमत में 4.54 प्रतिशत की गिरावट आ गई। उसके बाद से इथेरियम ब्लॉकचेन आधारित इस क्रिप्टोकरेंसी की कीमत स्थिरता की तरफ जा रही है। 
Advertisement

Gadgets 360 के क्रिप्टोकरेंसी प्राइस ट्रैकर के अनुसार अधिकतर altcoins ने आज ट्रेडिंग में मिक्स ट्रेंड दर्शाया। कुछ पॉपुलर क्रिप्टोकरेंसी में फायदा हुआ तो कुछ को हल्का नुकसान हुआ। एक तरफ Terra, Cardano, Solana, Avalanche जैसे टोकनों में हल्की गिरावट आई है। वहीं दूसरी तरफ, Tether, Binance Coin, USD Coin और Ripple जैसे कॉइन्स की कीमत पिछले 24 घंटों में मामूली बढ़त के साथ देखी गईं। 

इसके अलावा, मीम टोकन जैसे Dogecoin की कीमत में आज 0.62 प्रतिशत की बढ़त हुई है। वर्तमान में भारत में डॉजकॉइन की कीमत (Dogecoin price in India) 9.31 रुपये पर ट्रेड कर रही है। Shiba Inu ने आज 0.34 प्रतिशत की गिरावट देखी है। खबर लिखने के समय तक भारत में शिबा इनु की कीमत (Shiba Inu price in India) 0.001779 रुपये पर चल रही थी।
Advertisement

 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्ट
  2. ₹5000 सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  2. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  3. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  4. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  5. iPhone 17 Pro को 30km ऊपर ले जाकर हवाई जहाज से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड! वीडियो वायरल
  6. Moto Buds 2 Fusion ईयरबड्स भारत में 17 सितंबर को होंगे लॉन्च, 53 घंटे बैटरी, IP54, IPX2 रेटिंग!
  7. Vivo Buds मात्र ₹1,999 में लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, गेमिंग के लिए खास फीचर्स भी
  8. iPhone Duo vs Google Pixel 11 Pro Fold vs Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra: जानें कौन सा फोल्डेबल फोन है बेस्ट?
  9. 1 फोल्डेबल iPhone के दाम में खरीद लेंगे Bike, Fridge, AC और TV, फिर भी पैसे बचेंगे
  10. Meta का नया AI एजेंट Muse लॉन्च, डिजिटल असिस्टेंट बनकर भेजेगा Email, करेगा ट्रैवल बुकिंग और बहुत कुछ!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.