Crypto मार्केट आज संभली, Bitcoin, Ether समेत अधिकतर कॉइन्स में बढ़त

Dogecoin और Shiba Inu दोनों ही क्रिप्टोकरेंसी आज हरे रंग में नजर आईं।

विज्ञापन
राधिका पाराशर, अपडेटेड: 23 सितंबर 2022 19:34 IST
ख़ास बातें
  • डॉजकॉइन की कीमत में 1.71 प्रतिशत की बढ़त
  • Tether, Binance Coin, Ripple में भी आज बढ़त
  • शिबा इनु ₹0.000875 पर कर रहा है ट्रेड

बिटकॉइन आज 19,312 डॉलर (लगभग 15.6 लाख रुपये) पर ट्रेड कर रहा है।

क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में कई दिनों से लगातार चल रही गिरावट के बाद आज, यानि शुक्रवार को हल्की बढ़त देखने को मिली। अधिकतर क्रिप्टोकरेंसी प्राइस चार्ट में हरे रंग में दिखीं। बिटकॉइन की कीमत में भी आज बढ़त देखने को मिली है। इसकी वर्तमान कीमत की बात करें तो दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी 19,312 डॉलर (लगभग 15.6 लाख रुपये) पर ट्रेड कर रही है जो कि पिछले 24 घंटो में 4.34 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी है। ग्लोबल एक्सचेंज्स जैसे CoinMarketCap, Coinbase और Binance पर यह 19,406 डॉलर (लगभग 15.7 लाख रुपये) पर ट्रेड कर रहा है। 

बिटकॉइन के साथ-साथ ईथर ने भी आज बढ़त हासिल की है। इसकी कीमत 1,327 डॉलर (लगभग 1.07 लाख रुपये) पर चल रही है। ईथर को इसके नए अपग्रेड का भी फायदा मिल रहा है। इसका Merge अपग्रेड अब लाइव हो चुका है और इसे काफी ईको फ्रेंडली बताया जा रहा है। इसके अलावा, ग्लोबल क्रिप्टो मार्केट कैपिटलाइजेशन में भी पिछले 24 घंटों में बढ़ोत्तरी हुई है। ग्लोबल मार्केट कैप में लगभग 5 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है। 

गैजेट्स 360 क्रिप्टोकरेंसी प्राइस ट्रैकर बताता है कि आज बिटकॉइन और ईथर समेत अधिकतर ऑल्टकॉइन में बढ़त देखने को मिली है। Tether, Binance Coin, Ripple, Binance USD, Cardano, Solana जैसे पॉपुलर टोकन हरे रंग में नजर आए। बढ़त हासिल करने वाले ऑल्टकॉइन्स में Polkadot और Polygon का भी नाम रहा। 

मीम क्रिप्टोकरेंसी की बात करें तो, Dogecoin और Shiba Inu दोनों ही क्रिप्टोकरेंसी आज हरे रंग में नजर आईं। पिछले 24 घंटों में डॉजकॉइन की कीमत में 1.71 प्रतिशत की बढ़त हो चुकी है। वर्तमान में यह ₹4.88 पर ट्रेड कर रहा है जबकि शिबा इनु का प्राइस ₹0.000875 पर है, जो पिछले दिन की तुलना में 1.21 प्रतिशत अधिक है।

 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Cryptocurrency News Hindi, BTC, ETH, Dogecoin, Shiba Inu
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola भारत में ला रही Moto G Max, 7000mAh बैटरी, 50MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग, 14 अगस्त को है लॉन्च
  2. Amazon Great Freedom Sale में सस्ता हो गया OnePlus का 7000mAh बैटरी वाला फोन
  3. Flipkart Freedom Sale: 33 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25+
  4. Amazon Freedom Sale 2026: टॉप सिक्योरिटी कैमरों की डील्स, कुछ की कीमत ₹1,799 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy A36 5G vs Redmi Note 17 5G vs Vivo T5x 5G: जानें कौन सा है बेस्ट?
  2. Vivo India के X अकाउंट पर हैकर्स का कब्जा! अचानक दिखने लगे Crypto के Scam पोस्ट
  3. Flipkart Freedom Sale 2026: ₹40 हजार में आने वाले 55 इंच Smart TV पर डिस्काउंट
  4. Flipkart Freedom Sale 2026: LG, Samsung, Sony के 55-inch प्रीमियम TV, कीमत ₹30 हजार से शुरू!
  5. Amazon Freedom Sale 2026: टॉप सिक्योरिटी कैमरों की डील्स, कुछ की कीमत ₹1,799 से शुरू
  6. Amazon Great Freedom Sale: ₹2000 में आने वाले ईयरबड्स पर जबरदस्त डिस्काउंट
  7. आज से बढ़ जाएगी iPhone 17 की कीमत? मैमोरी चिप की कमी को बताया जा रहा जिम्मेदार
  8. Amazon Great Freedom Sale में सस्ता हो गया OnePlus का 7000mAh बैटरी वाला फोन
  9. Flipkart Freedom Sale: 33 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25+
  10. UPI ट्रांजैक्शंस पर कस्टमर्स को नहीं देना होगा चार्ज, सरकार ने दी जानकारी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.