क्रिप्टो मार्केट में लौटी तेजी, बिटकॉइन का प्राइस 29,150 डॉलर से ज्यादा

दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether में 0.40 प्रतिशत की तेजी थी। इसका प्राइस 1,853 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था

विज्ञापन
Written by राधिका पाराशर, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 26 जुलाई 2023 14:58 IST
ख़ास बातें
  • Bitcoin का प्राइस 0.38 प्रतिशत बढ़कर 29,151 डॉलर पर पर पहुंच गया
  • पिछले कुछ दिनों से क्रिप्टो मार्केट में गिरावट थी
  • बहुत से देशों में क्रिप्टो सेगमेंट को लेकर रेगुलेशंस बनाए जा रहे हैं

इस मार्केट का कुल वैल्यूएशन 0.66 प्रतिशत बढ़कर लगभग 1.18 लाख करोड़ डॉलर पर था

पिछले कुछ दिनों से क्रिप्टो मार्केट में जारी गिरावट बुधवार को थम गई। सबसे अधिक वैल्यू वाली क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin का प्राइस 0.38 प्रतिशत बढ़कर 29,151 डॉलर पर पर पहुंच गया। इसके अलावा बहुत सी अन्य क्रिप्टोकरेंसीज में भी तेजी थी। पिछले एक दिन में इस मार्केट का कुल वैल्यूएशन 0.66 प्रतिशत बढ़कर लगभग 1.18 लाख करोड़ डॉलर पर था। 

दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether में 0.40 प्रतिशत की तेजी थी। इसका प्राइस 1,853 डॉलर पर था। क्रिप्टो फर्म Mudrex के CEO, Edul Patel ने Gadgets 360 को बताया, "इस सप्ताह की शुरुआत एक महीने के निचले स्तर से करने के बावजूद बिटकॉइन में रिकवरी के संकेत हैं। हालांकि, इसकी वैल्यू उच्च स्तर से 56 प्रतिशत कम है। इसमें इस वर्ष 75 प्रतिशत से अधिक की तेजी आई है।" 
Advertisement

बड़ी क्रिप्टोकरेंसीज के अलावा Avalanche, Tether, Ripple, USD Coin,Solana, Tron और Litecoin के प्राइसेज भी बढ़े हैं। CoinSwitch के मार्केट्स डेस्क ने Gadgets 360 को बताया, "अगर बिटकॉइन के मौजूदा प्राइस की तुलना इसमें तेजी के पिछले दौर से की जाए तो यह प्राइस कई दिनों तक इस स्तर पर रह सकता है। हालांकि, DOGE में मजबूती आ रही है और यह लगभग 8 सेंट पर ट्रेड कर रहा है। Elon Musk की वजह से इसमें तेजी बढ़ सकती है।" क्रिप्टो फीयर एंड ग्रीड इंडेक्स एक प्वाइंट बढ़ा है। 

हाल ही में इंटरनेशनल बैंक Standard Chartered ने कहा था कि बिटकॉइन में हाल की तेजी से इसकी माइनिंग करने वाले सप्लाई को रोक सकते हैं। हालांकि, इससे पहले Standard Chartered ने अगले वर्ष के अंत तक बिटकॉइन के एक लाख डॉलर तक पहुंचने का अनुमान दिया था। इसका कहना था कि क्रिप्टो मार्केट में मंदी का दौर बीत चुका है। Standard Chartered के प्रमुख FX एनालिस्ट्स में शामिल Geoff Kendrick ने कहा कि इस अनुमान में 20 प्रतिशत की तेजी आ सकती है। एक रिपोर्ट में Geoff ने बताया, "प्रति बिटकॉइन की माइनिंग में प्रॉफिट बढ़ने से माइनर्स कम बिक्री कर कैश फ्लो को बरकरार रख सकते हैं। इससे बिटकॉइन की सप्लाई घटेगी और इसके प्राइसेज में तेजी आएगी। क्रिप्टो मार्केट के सेंटीमेंट पर पिछले महीने MicroStrategy के 37.4 करोड़ डॉलर के अतिरिक्त बिटकॉइन खरीदने की रिपोर्ट का भी असर पड़ा है। बिटकॉइन के सामने 30,750 डॉलर का रेजिस्टेंस लेवल है। हाल ही में BlackRock ने बिटकॉइन ETF के लिए फाइलिंग की है। 
Advertisement


 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.