क्रिप्‍टो मार्केट ने एक दिन में गंवाए 100 अरब डॉलर, Bitcoin 40 हजार डॉलर पर लुढ़का

बिटकॉइन का मार्केट कैपिटलाइजेशन लगभग 775 अरब डॉलर तक गिर गया है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 22 अप्रैल 2022 20:01 IST
ख़ास बातें
  • क्रिप्‍टोकरेंसी मार्केट के लिए शुक्रवार का दिन अच्‍छा नहीं रहा
  • बिटकॉइन समेत ज्‍यादातर कॉइन लाल चार्ट में आ गईं
  • बिटकॉइन का मार्केट कैप 775 अरब डॉलर तक गिर गया है

क्रिप्टो मार्केट कैप कल के पीक से 100 अरब डॉलर तक गिर गया है और अभी 1.9 ट्रिलियन डॉलर से नीचे है।

क्रिप्‍टोकरेंसी मार्केट के लिए शुक्रवार का दिन अच्‍छा साबित नहीं हुआ। दुनिया की सबसे पॉपुलर क्रिप्‍टोकरेंसी बिटकॉइन (Bitcoin) गुरुवार को 43 हजार डॉलर के मार्क पर पहुंची थी, लेकिन उस पॉइंट पर निवेशकों ने बिटकॉइन को खारिज कर दिया। करीब 3 हजार डॉलर की गिरावट के साथ यह 40 हजार डॉलर पर आ गई। ज्‍यादातर altcoins का भी ऐसा ही हाल हुआ। बिटकॉइन के बाद दूसरी पॉपुलर क्रिप्‍टोकरेंसी ईथीरियम (Ethereum) 3 हजार डॉलर से नीचे आने के करीब है, जबकि BNB 400 डॉलर पर रुकी हुई है। 

cryptopotato की रिपोर्ट के अनुसार, इस हफ्ते सोमवार को बिटकॉइन ने 39 हजार डॉलर तक गोता लगाया था। मंगलवार को इसने तेजी दिखाई और 41 हजार डॉलर पर पहुंच गई। यह तेजी जारी रही और बुधवार को बिटकॉइन की कीमत 42 हजार डॉलर पर पहुंच गई। गुरुवार को यह 43 हजार डॉलर पर पहुंची, जो बीते 11 दिनों का सबसे हाई स्‍कोर था। हालांकि वक्‍त बदलते ज्‍यादा देर नहीं लगी। यह करेंसी कुछ ही घंटों में लगभग 3,000 डॉलर तक नीचे चली गई और Bitstamp पर इसकी वैल्‍यू 40 हजार डॉलर पर आ गई। 

फ‍िलहाल यह उसी स्‍तर पर है, लेकिन एक दिन में 3% से ज्‍यादा नीचे जाने का मतलब है कि इसका मार्केट कैपिटलाइजेशन लगभग 775 अरब डॉलर तक गिर गया है। बिटकॉइन के साथ जो करेंसी बीते दिनों अच्‍छा प्रदर्शन कर रही थीं, वह भी अब लुढ़क गई हैं। 

Ethereum ने गुरुवार को 10 दिनों का हाई लेवल देखा था। यह कॉइन 3,200 डॉलर की वैल्‍यू पार करने जा रही थी, लेकिन कीमतों में गिरावट के बाद यह 3,000 डॉलर पर बने रहने के लिए जूझ रही है। इसी तरह Binance Coin जो 430 डॉलर के करीब पहुंच गया था, अब 400 डॉलर से नीचे जाने के करीब पहुंच गया है। 

Ripple, Solana, Terra, Cardano, Avalanche, Polkadot, Dogecoin और Shiba Inu सबका यही हाल है। कुल मिलाकर क्रिप्टो मार्केट कैप कल के पीक से 100 अरब डॉलर तक गिर गया है और अभी 1.9 ट्रिलियन डॉलर से नीचे है।
Advertisement

भारत में क्रिप्टोकरेंसी स्टेटस की बात करें तो यूनियन फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण ने इसके लिए ग्लोबल फ्रेमवर्क तैयार करने की बात कही है, ताकि क्रिप्टो को रेगुलेट किया जा सके और मनी लॉन्ड्रिंग या आतंकवाद के वित्त पोषण जैसे कामों में इसका दुरुपयोग न किया जा सके। 
 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, cryptocurency, Bitcoin, Ether

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 19000 रुपये सस्ता मिल रहा Google का 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला Pixel स्मार्टफोन
  2. Vivo X500 Pro में हो सकता है 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 7,500mAh की बैटरी
  3. Honor की 14,000mAh की पावरफुल बैटरी वाला स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी
  4. Maruti Suzuki की e Vitara हुई महंगी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Reno 16 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  2. GTA 6 Pre-Order Live: भारतीय गेमर्स अब बुक कर सकते हैं गेम, जानें कितनी है कीमत
  3. 10200mAh बैटरी के साथ Moto Pad 70 Pro होने जा रहा 27 जून को लॉन्च, जानें सबकुछ
  4. वेनेजुएला भूकंप से पहले Google ने भेजा था अलर्ट! क्या आपके फोन में ऑन है ये फीचर?
  5. Lava Smart 4 Plus हुआ 13 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  6. OnePlus Nord Buds 4 लॉन्च: ANC, AI ट्रांसलेशन के साथ 54 घंटे तक चलने वाली बैटरी, जानें सबकुछ
  7. EV दिग्गजों को टक्कर देने उतरी तेल बेचने वाली Shell! पेश की 10 मिनट से कम चार्ज होने वाली इलेक्ट्रिक कार
  8. Nothing Phone (4b) का डिजाइन आया सामने, जानें कैसा होगा यह फोन
  9. अब जेब में लेकर घूम पाएंगे सिनेमा, प्रोजेक्टर वाला रग्ड फोन लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  10. स्मार्टफोन चोर अब पछताएंगे! मार्केट में आ रही अनोखी तकनीक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.