बिटकॉइन में गिरावट के बावजूद 37,000 डॉलर से ज्यादा प्राइस

हॉलिडे सीजन निकट होने और क्रिप्टो एक्सचेंज Binance के कानून के उल्लंघन से जुड़ा बड़ा मामला होने से क्रिप्टो मार्केट में कमजोरी है

विज्ञापन
Written by राधिका पाराशर, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 28 नवंबर 2023 17:29 IST
ख़ास बातें
  • दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether का प्राइस 1.83 प्रतिशत घटा है
  • बिटकॉइन के शॉर्ट-टर्म होल्डर्स की संख्या काफी कम हुई है
  • पिछले सप्ताह क्रिप्टो एक्सचेंज Binance पर भारी जुर्माना लगा था

अमेरिका में जल्द स्पॉट बिटकॉइन ETF के लिए स्वीकृति दी जा सकती है

मार्केट प्राइस के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin का प्राइस में मंगलवार को गिरावट थी। यह 37,034 डॉलर पर कारोबार कर रहा था। पिछले एक दिन में इसका प्राइस 204 डॉलर घटा है। हॉलिडे सीजन निकट होने और क्रिप्टो एक्सचेंज Binance के कानून के उल्लंघन से जुड़ा बड़ा मामला होने से क्रिप्टो मार्केट में कमजोरी है। 

दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether का प्राइस 1.83 प्रतिशत घटकर लगभग 2,012 डॉलर पर था। इसके अलावा Avalanche, Binance Coin, Tether, Ripple, Solana, Cardano, Tron, Chainlink, Polygon और Litecoin के प्राइसेज में भी नुकसान था। पिछले एक दिन में क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन लगभग 1.65 प्रतिशत घटकर लगभग 1.4 लाख करोड़ डॉलर पर था। 
Advertisement

CoinSwitch Ventures के इनवेस्टमेंट्स लीड, Parth Chaturvedi ने Gadgets360 को बताया, "बिटकॉइन के शॉर्ट-टर्म होल्डर्स की संख्या बहुत कम हो गई है। इसका मतलब है कि बिटकॉइन में लंबी अवधि तक इनवेस्ट करने वालों का विश्वास बरकरार है। पिछले सप्ताह क्रिप्टो इनवेस्टमेंट फंड्स में इस वर्ष का सबसे अधिक नेट इनफ्लो हुआ है। इसकी वजह अमेरिका में बिटकॉइन स्पॉट ETF के लिए स्वीकृति मिलने की संभावना हो सकती है।" पिछले सप्ताह बड़े क्रिप्टो एक्सचेंजों में से एक Binance को अमेरिका में एंटी मनी लॉन्ड्रिंग कानून के उल्लंघन का दोषी पाया गया था। इस वजह से Binance पर 4.3 अरब डॉलर (लगभग 35,827 करोड़ रुपये) का जुर्माना लगा है। इसके चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर, Changpeng Zhao ने भी इस्तीफा देने की घोषणा की थी। 

अमेरिका के इतिहास में यह किसी कंपनी पर लगाए गए सबसे बड़े जुर्मानों में से एक है। यह क्रिप्टो इंडस्ट्री के लिए एक बड़ा झटका था। हाल ही में एक अन्य क्रिप्टो एक्सचेंज FTX के फाउंडर, Sam Bankman-Fried को फ्रॉड के मामले में दोषी पाया गया था। इसके बाद क्रिप्टो मार्केट में भारी गिरावट आई थी। Binance के मामले में Changpeng को व्यक्तिगत तौर पर लगभग पांच करोड़ डॉलर का भुगतान करना होगा। हालांकि, कुछ लीगल एक्सपर्ट्स का कहना है कि यह नतीजा Changpeng के लिए अच्छा है क्योंकि इससे उनकी काफी वेल्थ बरकरार रहेगी और उन्हें एक्सचेंज में अपनी हिस्सेदारी को बरकरार रखने की अनुमति मिलेगी। Binance ने अमेरिका के एंटी मनी लॉन्ड्रिंग और सैंक्शंस कानूनों का पालन नहीं किया था। इसने एक लाख से अधिक संदिग्ध ट्रांजैक्शंस की रिपोर्ट नहीं दी थी। 
 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  2. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  3. OnePlus Nord CE6 Lite मिल रहा Amazon दिवाली सेल में सस्ता, जल्द खरीदें लिमिटेड है ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. अब बच्चे नहीं चला पाएंगे Dating Apps, Apple ने Romantic AI Chatbots पर भी कसी लगाम
  2. EPFO की वॉट्सऐप सर्विस लॉन्च तो हुई, लेकिन काम नहीं कर रही, X पर यूजर्स ने जमकर की शिकायत
  3. चाबी रखने की टेंशन खत्म! Xiaomi लाया फिंगरप्रिंट वाला स्मार्ट लॉक, फोन से भी होगा कंट्रोल
  4. टूथब्रश बताएगा दांत साफ हुए या नहीं! Xiaomi का Electric Toothbrush 2 Pro लॉन्च, जानें कीमत
  5. आ गया Cyclon AI Phone, बोलने पर बना देगा नया ऐप, बिना छूए मैसेज और कॉल का जवाब देगा, एंड्रॉयड-iOS की होगी छुट्टी
  6. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G मिल रहा ₹8500 सस्ता, Flipkart दिवाली सेल में लिमिटेड है मौका
  7. HP ने लॉन्च किए OmniBook 5 14, ProBook 4 G2iS 14 लैपटॉप, लेटेस्ट फीचर्स से लैस, जानें कीमत
  8. REDMAGIC 12 Pro हुआ 8400mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कैसे हैं फीचर्स
  9. OnePlus Nord CE6 Lite मिल रहा Amazon दिवाली सेल में सस्ता, जल्द खरीदें लिमिटेड है ऑफर
  10. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की सेल्स ने बनाया रिकॉर्ड, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.