बिटकॉइन में गिरावट के बावजूद 37,000 डॉलर से ज्यादा प्राइस

हॉलिडे सीजन निकट होने और क्रिप्टो एक्सचेंज Binance के कानून के उल्लंघन से जुड़ा बड़ा मामला होने से क्रिप्टो मार्केट में कमजोरी है

बिटकॉइन में गिरावट के बावजूद 37,000 डॉलर से ज्यादा प्राइस

अमेरिका में जल्द स्पॉट बिटकॉइन ETF के लिए स्वीकृति दी जा सकती है

ख़ास बातें
  • दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether का प्राइस 1.83 प्रतिशत घटा है
  • बिटकॉइन के शॉर्ट-टर्म होल्डर्स की संख्या काफी कम हुई है
  • पिछले सप्ताह क्रिप्टो एक्सचेंज Binance पर भारी जुर्माना लगा था
विज्ञापन
मार्केट प्राइस के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin का प्राइस में मंगलवार को गिरावट थी। यह 37,034 डॉलर पर कारोबार कर रहा था। पिछले एक दिन में इसका प्राइस 204 डॉलर घटा है। हॉलिडे सीजन निकट होने और क्रिप्टो एक्सचेंज Binance के कानून के उल्लंघन से जुड़ा बड़ा मामला होने से क्रिप्टो मार्केट में कमजोरी है। 

दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether का प्राइस 1.83 प्रतिशत घटकर लगभग 2,012 डॉलर पर था। इसके अलावा Avalanche, Binance Coin, Tether, Ripple, Solana, Cardano, Tron, Chainlink, Polygon और Litecoin के प्राइसेज में भी नुकसान था। पिछले एक दिन में क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन लगभग 1.65 प्रतिशत घटकर लगभग 1.4 लाख करोड़ डॉलर पर था। 

CoinSwitch Ventures के इनवेस्टमेंट्स लीड, Parth Chaturvedi ने Gadgets360 को बताया, "बिटकॉइन के शॉर्ट-टर्म होल्डर्स की संख्या बहुत कम हो गई है। इसका मतलब है कि बिटकॉइन में लंबी अवधि तक इनवेस्ट करने वालों का विश्वास बरकरार है। पिछले सप्ताह क्रिप्टो इनवेस्टमेंट फंड्स में इस वर्ष का सबसे अधिक नेट इनफ्लो हुआ है। इसकी वजह अमेरिका में बिटकॉइन स्पॉट ETF के लिए स्वीकृति मिलने की संभावना हो सकती है।" पिछले सप्ताह बड़े क्रिप्टो एक्सचेंजों में से एक Binance को अमेरिका में एंटी मनी लॉन्ड्रिंग कानून के उल्लंघन का दोषी पाया गया था। इस वजह से Binance पर 4.3 अरब डॉलर (लगभग 35,827 करोड़ रुपये) का जुर्माना लगा है। इसके चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर, Changpeng Zhao ने भी इस्तीफा देने की घोषणा की थी। 

अमेरिका के इतिहास में यह किसी कंपनी पर लगाए गए सबसे बड़े जुर्मानों में से एक है। यह क्रिप्टो इंडस्ट्री के लिए एक बड़ा झटका था। हाल ही में एक अन्य क्रिप्टो एक्सचेंज FTX के फाउंडर, Sam Bankman-Fried को फ्रॉड के मामले में दोषी पाया गया था। इसके बाद क्रिप्टो मार्केट में भारी गिरावट आई थी। Binance के मामले में Changpeng को व्यक्तिगत तौर पर लगभग पांच करोड़ डॉलर का भुगतान करना होगा। हालांकि, कुछ लीगल एक्सपर्ट्स का कहना है कि यह नतीजा Changpeng के लिए अच्छा है क्योंकि इससे उनकी काफी वेल्थ बरकरार रहेगी और उन्हें एक्सचेंज में अपनी हिस्सेदारी को बरकरार रखने की अनुमति मिलेगी। Binance ने अमेरिका के एंटी मनी लॉन्ड्रिंग और सैंक्शंस कानूनों का पालन नहीं किया था। इसने एक लाख से अधिक संदिग्ध ट्रांजैक्शंस की रिपोर्ट नहीं दी थी। 
 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Dell Pro वायरलेस हेडफोन लॉन्च, सिंगल चार्ज में 4 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी
  2. OnePlus Turbo 7 Pro के स्पेसिफिकेशन्स लीक, 100W चार्जिंग स्पीड के साथ मिलेगी 9000mAh बैटरी!
  3. Xiaomi 18 Pro vs Xiaomi 17 Pro: कितना है दोनों में अंतर
  4. Samsung का ये फ्लैगशिप फोन हुआ ₹14000 सस्ता, एक्सचेंज ऑफर से भी होगी हजारों की बचत
  5. Xiaomi Clip:कान के बाहर होंगे फिट ईयरबड्स, कॉल रिकॉर्डिंग भी करेंगे, सिंगल चार्ज में 38 घंटे चलेगी बैटरी
  6. Xiaomi Watch S5 41mm लॉन्च, पीरियड्स कब आएंगे बताएगी, पानी में डूबने पर भी काम करेगी
  7. अमेरिकी पार्लियामेंट में पेश होंगे Nvidia के पूर्व CEO Jensen Huang, चाइनीज कनेक्शन पर होंगे सवाल 
  8. इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च हुई Xiaomi 18 Pro सीरीज, जानें प्राइस, फीचर्स
  9. Oppo Find X11 Pro Max में क्वाड-कर्व्ड ग्लास के साथ हो सकता है फ्लैट डिस्प्ले 
  10. 26 नवंबर को भारत में लॉन्च होगा Motorola Edge 70 Neo? टीजर पेज में मिला हिंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »