क्रिप्टो मार्केट में तेजी, बिटकॉइन का प्राइस 98,800 डॉलर से ज्यादा

इंटरनेशनल क्रिप्टो एक्सचेंज Binance पर दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether का प्राइस लगभग 0.75 प्रतिशत बढ़कर 3,631 डॉलर पर था

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 6 जनवरी 2025 16:26 IST
ख़ास बातें
  • हाल ही में बिटकॉइन ने 1,08,800 डॉलर से अधिक का हाई बनाया था
  • इसके बाद हिटकॉइन में काफी गिरावट हुई थी
  • बिटकॉइन में इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स की दिलचस्पी भी बढ़ रही है

इस सेगमेंट में इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स की दिलचस्पी भी बढ़ रही है

मार्केट वैल्यू के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन के प्राइस में सोमवार को तेजी थी। बिटकॉइन का प्राइस एक प्रतिशत से अधिक बढ़कर 98,800 डॉलर से अधिक पर ट्रेड कर रहा था। इस सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी ने पिछले महीने 1,08,800 डॉलर से अधिक का हाई बनाया था। हालांकि, इसके बाद हिटकॉइन में काफी गिरावट हुई थी। 

मार्केट एनालिस्ट्स का कहना है कि अगर बिटकॉइन 99,500 डॉलर से महत्वपूर्ण रेजिस्टेंस को पार करता है तो इसमें जोरदार तेजी आ सकती है। हालांकि, इस लेवल को पार करने में नाकाम रहने पर इसका प्राइस के गिरने की आशंका है। इंटरनेशनल क्रिप्टो एक्सचेंज Binance पर दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether का प्राइस लगभग 0.75 प्रतिशत बढ़कर 3,631 डॉलर पर था। इसके अलावा Avalanche, Cardano, Litecoin और Monero के प्राइस बढ़े हैं। पिछले एक दिन में क्रिप्टो की मार्केट वैल्यू लगभग 0.52 प्रतिशत बढ़कर लगभग 3.52 लाख करोड़ डॉलर पर थी। इस मार्केट में बिटकॉइन की हिस्सेदारी लगभग 56 प्रतिशत की है। 
Advertisement

बिटकॉइन में इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स की दिलचस्पी भी बढ़ रही है। एंटरप्राइज सॉफ्टवेयर बनाने वाली MicroStrategy ने दिसंबर के अंत में लगातार आठवें सप्ताह में बिटकॉइन की बड़ी संख्या में खरीदारी की थी। यह बिटकॉइन की सबसे अधिक होल्डिंग वाली कंपनी है। माइक्रोस्ट्रैटेजी के पास लगभग 4,46,000 बिटकॉइन हैं। 

हाल ही में इस कंपनी ने बताया था कि वह इस वर्ष अधिक शेयर्स इश्यू कर बिटकॉइन खरीद सकती है। पिछले वर्ष बिटकॉइन का प्राइस 130 प्रतिशत से अधिक बढ़ा था। हालांकि, माइक्रोस्ट्रैटेजी के शेयर्स की बिक्री कर बिटकॉइन खरीदने की स्ट्रैटेजी पर सवाल भी उठ रहे हैं। अमेरिका में प्रेसिडेंट के चुनाव के लिए प्रचार के दौरान Donald Trump ने बिटकॉइन का रिजर्व बनाने का संकेत दिया था। हालांकि, Federal Reserve का कहना है कि उसका बिटकॉइन का बड़ा स्टॉक बनाने की आगामी सरकार की योजना में शामिल होने का इरादा नहीं है। बिटकॉइन का इस्तेमाल रूस की कंपनियां विदेश से कारोबार में कर रही हैं। रूस ने कानून में बदलाव कर पश्चिमी देशों की पाबंदियों से निपटने के लिए क्रिप्टोकरेंसीज के इस्तेमाल की अनुमति दी थी। रूस के प्रेसिडेंट Vladimir Putin ने कहा था कि अमेरिका की मौजूदा सरकार अमेरिकी डॉलर का राजनीतिक उद्देश्यों के लिए इस्तेमाल कर इसकी भूमिका को घटा रही है। इस वजह से बहुत से देशों को अन्य एसेट्स का रुख करना पड़ रहा है। 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  2. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  3. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  5. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  2. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  3. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  4. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  5. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  6. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  7. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  8. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  9. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  10. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.