Bitcoin का प्राइस बढ़ा, Ether की अपग्रेड के बाद तेजी से शुरुआत

ग्लोबल एक्सचेंजों पर बिटकॉइन का प्राइस पिछले एक दिन में बढ़कर 19,300 डॉलर से कुछ अधिक था

विज्ञापन
Written by शॉमिक सेन भट्टाचार्जी, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 20 सितंबर 2022 18:36 IST
ख़ास बातें
  • Ether के प्राइस में भी 'Merge' अपग्रेड के बाद से बढ़ोतरी हो रही है
  • क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन भी लगभग 2.56 प्रतिशत बढ़ा है
  • बिटकॉइन ने पिछले वर्ष नवंबर में 67,000 डॉलर से अधिक का हाई छुआ था

पिछले एक दिन में अधिकतर क्रिप्टोकरेंसीज में बढ़ोतरी हुई है

मार्केट कैपिटलाइजेशन के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin और बाकी क्रिप्टो मार्केट में मंगलवार को अमेरिकी फेडरल रिजर्व की मॉनेटरी पॉलिसी मीटिंग से पहले तेजी रही। ग्लोबल एक्सचेंजों पर बिटकॉइन का प्राइस पिछले एक दिन में बढ़कर 19,300 डॉलर से कुछ अधिक था। CoinSwitch और CoinDCX जैसे भारतीय एक्सचेंजों पर यह 0.80 प्रतिशत से अधिक बढ़कर 21,084 पर था।

CoinMarketCap, Binance और CoinMarketCap जैसे ग्लोबल एक्सचेंजों पर बिटकॉइन लगभग 19,353 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था। Ether के प्राइस में भी 'Merge' अपग्रेड के बाद से बढ़ोतरी हो रही है। पिछले एक दिन में यह लगभग 4 प्रतिशत की तेजी के साथ ग्लोबल एक्सचेंजों पर लगभग 1,350 डॉलर पर था। भारतीय एक्सचेंजों पर इसका प्राइस 3.18 प्रतिशत बढ़कर 1,493 डॉलर का था। इस अपग्रेड में Ethereum के डिवेलपर्स ने इसके माइनिंग प्रोटोकॉल की प्रूफ-ऑफ-वर्क (PoW) सिस्टम से प्रूफ-ऑफ-स्टेक (PoS) पर दोबारा कोडिंग की है। इससे Ethereum की एनर्जी की खपत बहुत कम होने की संभावना है। इस ब्लॉकचेन पर 100 अरब डॉलर से अधिक के डीसेंट्रलाइज्ड फाइनेंस (DeFi) ऐप्स को सपोर्ट मिलता है और इस वजह से अपग्रेड को लेकर सतर्कता बरती गई है। अपग्रेड से stETH कहे जाने वाले क्रिप्टो डेरिवेटिव टोकन के इनवेस्टर्स को भी राहत मिल सकती है। 
Advertisement

Gadgets 360 के क्रिप्टोकरेंसी प्राइस ट्रैकर से पता चलता है कि पिछले एक दिन में अधिकतर क्रिप्टोकरेंसीज में बढ़ोतरी हुई है। क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन भी लगभग 2.56 प्रतिशत बढ़ा है। Solana, Cardano, Polygon, TRON, Monero, Avalanche, Chainlink और BNB के प्राइसेज पिछले एक दिन में बढ़े हैं। मीमकॉइन Shiba Inu और Dogecoin में भी तेजी आई है। मजाक के तौर पर शुरू किया गया Dogecoin लगभग 2.44 प्रतिशत की तेजी के साथ लगभग 0.05 डॉलर और Shiba Inu का प्राइस 1.33 प्रतिशत बढ़कर 0.000011 डॉलर पर था। 

CoinDCX की रिसर्च टीम ने Gadgets 360 को बताया, "बिटकॉइन की ट्रेडिंग वॉल्यूम में 60 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। इसका कारण माइक्रो इकोनॉमिक स्थितियों को लेकर नेगेटिव सेंटीमेंट से वोलैटिलिटी का बढ़ना है।" कुछ अच्छे संकेत मिलने पर बिटकॉइन के प्राइस में तेजी आ सकती है। बिटकॉइन ने पिछले वर्ष नवंबर में 67,000 डॉलर से अधिक का हाई छुआ था। इसके बाद से स्लोडाउन और कुछ अन्य कारणों से इसके प्राइस में काफी गिरावट आई है। 
 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  2. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
  3. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
  4. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  2. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  3. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
  4. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
  5. MSI Cyborg 15 Max C2W, C13W गेमिंग लैपटॉप भारत में पेश, जानें कैसे हैं गजब फीचर्स
  6. Instagram पर बदल गया पोस्ट दिखाने का तरीका, अब टैग्ड पोस्ट भी आएंगी मुख्य प्रोफाइल पर नजर
  7. iPhone 18 Pro Max vs Oppo Find X9 Ultra vs Vivo X300 Ultra: जानें कौन सा फ्लैगशिप है बेस्ट?
  8. 10,000mAh बैटरी वाले Redmi Note 17 Pro और Pro Max के स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा, 15 सितंबर को होंगे भारत में लॉन्च
  9. AI से जाएगी अनगिनत लोगों की जान, Anthropic के AI रिसर्चर ने नौकरी छोड़ी, बताया सभ्यता पर बड़ा खतरा
  10. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.