Crypto मार्केट में खलबली के बावजूद एक्सपैंशन जारी रखेंगे Binance और Kraken

ट्रेड वॉल्यूम के लिहाज से सबसे बड़े क्रिप्टो एक्सचेंज Binance ने 2,000 एंप्लॉयीज को रिक्रूट करने की योजना बनाई है

Crypto मार्केट में खलबली के बावजूद एक्सपैंशन जारी रखेंगे Binance और Kraken

Binance ने 2,000 एंप्लॉयीज को रिक्रूट करने की योजना बनाई है

ख़ास बातें
  • क्रिप्टो मार्केट में पिछले कुछ महीनों से गिरावट है
  • इससे इस सेगमेंट की फर्मों पर बड़ा असर हुआ है
  • कुछ क्रिप्टो फर्मों ने छंटनी करने का फैसला किया है
विज्ञापन
पिछले कुछ महीनों से क्रिप्टो मार्केट में गिरावट के कारण इस सेगमेंट से जुड़ी कुछ फर्मों ने छंटनी करने की घोषणा की है। हालांकि, दो बड़े क्रिप्टो एक्सचेंजों Binance और Kraken ने हायरिंग की अपनी योजना पर आगे बढ़ने का फैसला किया है। ट्रेड वॉल्यूम के लिहाज से सबसे बड़े क्रिप्टो एक्सचेंज Binance ने 2,000 एंप्लॉयीज को रिक्रूट करने की योजना बनाई है। चौथे सबसे बड़े एक्सचेंज Kraken ने बताया है कि वह इस वर्ष 500 से अधिक एंप्लॉयीज को हायर करेगा।

Binance के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर Changpeng Zhao ने राइवल एक्सचेंजों पर तंज कसते हुए ट्वीट किया कि Binance इस वर्ष ग्रोथ के लिए तैयारी कर रहा है। कुछ क्रिप्टो एक्सचेंजों के छंटनी करने की घोषणा करने के बाद Kraken के भी वर्कफोर्स को घटाने की अटकलें लगी थी। हालांकि. एक्सचेंज ने एक ब्लॉग पोस्ट में बताया कि वह इस वर्ष के लिए हायरिंग की अपनी योजना में बदलाव नहीं करेगा। Binance को चलाने वाली फर्म Binance Global की योजनाओं में Web3 से जुड़े प्रोजेक्ट्स पर काम करना शामिल है। इसकी यूनिट Binance Labs ने अपने Web3 से जुड़े फंड के लिए लगभग 50 करोड़ डॉलर का इनवेस्टमेंट हासिल किया है। इनवेस्टमेंट करने वालों में DST Global Partners और Breyer Capital शामिल हैं। इस फंड से क्रिप्टो और Web3 स्टार्टअप्स की मदद की जाएगी। 

इस सप्ताह की शुरुआत में क्रिप्टो एक्सचेंज Crypto.com ने अपनी वर्कफोर्स को घटाने की जानकारी दी थी। इसके अलावा BlockFi ने भी अपने एंप्लॉयीज की संख्या में लगभग 20 प्रतिशत की कमी करने की घोषणा की थी। बड़े क्रिप्टो एक्सचेंजों में शामिल Coinbase ने भी अपनी वर्कफोर्स को लगभग 18 प्रतिशत कम करने का फैसला किया है। 

Coinbase ने इसकी चपेट में आए एंप्लॉयीज को ईमेल के जरिए यह जानकारी दी है। एक्सचेंज के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर Brian Armstrong ने एक ब्लॉग पोस्ट में कहा, "हमारी टीम के साइज को लगभग 18 प्रतिशत कम करने का मुश्किल फैसला लिया गया है। इससे इकोनॉमिक स्लोडाउन के दौरान फर्म की मजबूत स्थिति को पक्का किया जा सकेगा।" उन्होंने एक्सचेंज के लिए हायरिंग की जिम्मेदारी लेते हुए कहा कि पिछले कुछ महीनों में बहुत से लोगों को रिक्रूट किया गया था और इससे अब फर्म की एफिशिएंसी पर असर पड़ रहा है। एक्सचेंज ने हटाए जा रहे एंप्लॉयीज को सेवरेंस पैकेज और हेल्थ इंश्योरेंस उपलब्ध कराने का दावा किया है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Exchange, Binance, Market, Investment, Kraken, Hiring, Growth, Plan
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  2. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  3. OnePlus N6 Lite vs Samsung Galaxy M17e 5G vs Realme P4 Lite 5G: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  4. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  5. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  6. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  7. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  8. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  9. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो एक्सचेंज BitBank पर अमेरिका ने लगाया बैन, ईरान से है लिंक
  2. UPI की वॉल्यूम पर MDR से बड़ा असर नहीं, 10 प्रतिशत मर्चेंट्स डाल सकते हैं कॉस्ट का भार: NPCI
  3. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  4. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  5. Sennheiser Momentum 5 Wireless, Momentum True Wireless 5 लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, शोर नहीं करेगा परेशान
  6. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  7. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  8. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  9. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  10. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »