Crypto मार्केट गिरने से Terra (LUNA) को बड़ा झटका, Binance ने ट्रेडिंग की बंद!

बाइनेंस ने घोषणा की कि वह LUNA/USDT के साथ अपने स्थायी कॉन्ट्रेक्ट्स को सस्पेंड कर रहा है 

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 13 मई 2022 10:05 IST
ख़ास बातें
  • 24 घंटों के भीतर ही Terra की वैल्यू 99 प्रतिशत तक गिर गई
  • स्टेबल कॉइन्स को मार्केट मंदी के लिहाज से माना जाता है सेफ
  • बीते महीने क्रिप्टोकरेंसी की मार्केट वैल्यू में 800 बिलियन डॉलर का नुकसान

टेरा लूना में आई बड़ी गिरावट के कारण बाइनेंस ने टोकन में ट्रेडिंग बंद कर दी है

क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में पिछले दो दिनों में आए भूचाल ने कई डिजिटल करेंसी को बुरी तरह से प्रभावित किया, और ज्यादातर डिजिटल कॉइन्स को भारी नुकसान हुआ। लेकिन, एक टोकन ऐसा है जिस पर इस गिरावट का सबसे ज्यादा असर हुआ। Terra (LUNA) की वैल्यू इतनी तेजी से गिरी कि दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टो एक्सचेंज Binance ने Terra (LUNA) को अपने प्रोजेक्ट्स से बाहर कर दिया। Terra ईकोसिस्टम के LUNA के लिए 12 मई दिन का सबसे खराब साबित हुआ जब बाइनेंस जैसे क्रिप्टो एक्सचेंज ने इस टोकन से मुंह फेर लिया। बाइनेंस ने घोषणा की कि वह LUNA/USDT के साथ अपने स्थायी कॉन्ट्रेक्ट्स को सस्पेंड कर रहा है। 

इसका कारण लूना में आई बड़ी गिरावट रही। 24 घंटों के भीतर ही इस क्रिप्टोकरेंसी की वैल्यू 99 प्रतिशत तक गिर गई जिसके कारण दुनियाभर में टेरा के इनवेस्टर्स को लाखों डॉलर का नुकसान हुआ। लूना को डी-लिस्ट करने की घोषणा तक ही बात नहीं थमी। क्रिप्टोकरेंसी इसके बाद भी लगातार गिरती रही और बाइनेंस ने इसके बाद एक और घोषणा की। क्रिप्टो एक्सचेंज ने घोषित किया कि वह टेरा लूना के लिए क्रॉस और आइसोलेटेड मार्जिन पेअर, स्पॉट ट्रेडिंग पेअर को भी खत्म कर रहा है। यानि कि सीधे अर्थों में बाइनेंस ने अपने प्लेटफॉर्म से टेरा को बाहर कर दिया। 
Advertisement

एक दिन पहले Binance के सीईओ Changpeng Zhao ने अपने ऑफिशिअल ट्विटर अकाउंट के माध्यम से इनवेस्टर्स को आगाह किया था कि ट्रेडिंग करते समय मार्केट की इज्जत करना जरूरी है, जैसे कि यह एक नई मार्केट है और नए स्टेबल कॉइन्स के साथ है। जब ये ऊपर चढ़ते हैं तो सभी में बढ़त होती है, लेकिन जब ये गिरने लगते हैं तो यह एक नुकसान देने वाला सर्कल बन जाता है। Changpeng Zhao का ये संदेश टेरा में चल रही गिरावट से ही जुड़ा था। 

CoinMarketCap के आंकड़े बताते हैं कि बीते महीने क्रिप्टोकरेंसी की मार्केट वैल्यू में 800 बिलियन डॉलर (लगभग 61 लाख करोड़ रुपये) का घाटा हुआ है। पिछले कई दिनों से लगभग सभी क्रिप्टोकरेंसी में गिरावट जारी है और यह भारी गिरावट है। लेकिन स्टेबल कॉइन्स को सेफ माना जाता है और इन पर बाजार में आ रही गिरावट का असर न के बराबर होता है। USD Coin, Tether और Binance USD कुछ पॉपुलर स्टेबलकॉइन्स हैं और ये यूएस डॉलर से जुड़े हुए हैं। USDT और Terra LUNA भी इन्हीं स्टेबल कॉइन्स में से हैं। मार्केट में आ रही गिरावट के बाद भी इनकी वैल्यू में मामूली ही अंतर आता है। लेकिन बुधवार के दिन Terra LUNA के मामले में ट्रेंड उल्टा ही नजर आया। स्टेबल कॉइन्स की लिस्ट में शामिल इस कॉइन में एक दिन के अंदर 90% गिरावट आ गई जो अगले दिन तक 99 प्रतिशत के आंकड़े को पार कर गई। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Binance, Terra, Changpeng Zhao, Cryptocurrency Market News

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  2. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  3. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  4. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  5. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  6. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  7. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  2. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
  3. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  4. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
  5. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  6. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
  7. चार्जर की टेंशन खत्म! Amazfit की नई स्मार्टवॉच धूप से होगी चार्ज, 25 दिन चलेगी
  8. Viture Vonder Smart Glasses लॉन्च, AI से आवाज को यादों में करेगा कन्वर्ट, जानें और क्या है खास
  9. OnePlus N6 Lite vs Tecno Spark Go 3 Pro vs Samsung Galaxy M17 5G: जानें कौन सा है बेस्ट
  10. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.