ED ने Binance की मदद से पकड़ा 400 करोड़ रुपये का गेमिंग स्कैम, एक्सचेंज ने किया दावा

ED ने अगस्त में Fiewin से जुड़े चार एग्जिक्यूटिव्स को कथित तौर पर यूजर्स से 4.75 करोड़ डॉलर (लगभग 400 करोड़ रुपये) के स्कैम में गिरफ्तार किया था

विज्ञापन
Written by राधिका पाराशर, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 25 सितंबर 2024 23:46 IST
ख़ास बातें
  • ED ने Fiewin गेमिंग प्लेटफॉर्म से जुड़ी संदिग्थ ट्रांजैक्शंस को पकड़ा था
  • Fiewin से जुड़े चार एग्जिक्यूटिव्स को गिरफ्तार किया गया था
  • यह ऐप यूजर्स का बैलेंस अधिक होने पर उन्हें फंड विड्रॉ नहीं करने देती थी

Binance का दावा है कि उसकी इंटेलिजेंस यूनिट ने महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई थी

हाल ही में एन्फोर्समेंट डायरेक्टरेट (ED) ने 4.75 करोड़ डॉलर (लगभग 400 करोड़ रुपये) का Fiewin गेमिंग स्कैम पकड़ा था। अमेरिकी क्रिप्टो एक्सचेंज Binance ने दावा किया है कि उसकी इंटेलिजेंस डिविजन ने इस गेमिंग स्कैम का खुलासा करने में काफी मदद की थी। ED ने Fiewin गेमिंग प्लेटफॉर्म से जुड़ी संदिग्थ ट्रांजैक्शंस पकड़ने के बाद इसे फ्रॉड करार दिया था। 

Binance ने एक स्टेटमेंट में बताया कि वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई में पब्लिक-प्राइवेट भागीदारी से देश के तेजी से उभरते क्रिप्टो सेगमेंट में उसका योगदान बढ़ सकता है। ED ने अपनी जांच में कहा था कि Fiewin एक वैध ऐप की आड़ में ऑनलाइन गेमिंग और बेटिंग की पेशकश कर रही है और यूजर्स के साथ कथित तौर पर फ्रॉड कर रही है। Fiewin मिनी गेम्स की आड़ में यूजर्स को जल्द रिटर्न का वादा कर रही है और विभिन्न तरीकों से उन्हें इन-ऐप बैलेंस को टॉप अप करने के लिए प्रोत्साहित कर रही है। यूजर्स का बैलेंस अधिक होने पर यह उन्हें फंड विड्रॉ नहीं करने देती। 

ED ने अगस्त में Fiewin से जुड़े चार एग्जिक्यूटिव्स को कथित तौर पर यूजर्स से 4.75 करोड़ डॉलर (लगभग 400 करोड़ रुपये) के स्कैम में गिरफ्तार किया था। इस रकम की क्रिप्टोकरेंसी एसेट्स और डिजिटल वॉलेट्स के जरिए लॉन्ड्रिंग की गई थी। Binance का दावा है कि उसकी इंटेलिजेंस यूनिट ने महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई थी जिससे इस फ्रॉड नेटवर्क का खुलासा करने और फंड्स का पता लगाने में आसानी हुई है। 

हाल ही में Binance को देश में 772 करोड़ रुपये के GST का भुगतान करने का नोटिस मिला था। इसके बाद Binance ने देश के कानूनों का पालन करने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया है। इस अमेरिकी एक्सचेंज को डायरेक्टरेट जनरल ऑफ GST इंटेलिजेंस (DGGI) की ओर से नोटिस जारी किया गया था। इस वर्ष की शुरुआत में Binance के बिजनेस पर देश में अस्थायी तौर पर रोक लगाई गई थी। इसका कारण फाइनेंशियल इंटेलिजेंस यूनिट (FIU) के पास इस एक्सचेंज का रजिस्ट्रेशन नहीं होना था। इस नोटिस का कारणदेश के ट्रेडर्स से वसूली गई एक फीस है। इस फीस की रकम लगभग 4,000 करोड़ रुपये की है और इसे विदेश में कंपनी को ट्रांसफर किया गया था। DGGI की अहमदाबाद की जोनल यूनिट ने Binance के कामकाज में एक गड़बड़ी को पकड़ा था। पिछले महीने Binance ने देश में फाइनेंशियल इंटेलिजेंस यूनिट (FIU) के पास रजिस्ट्रेशन कराया था। 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
  3. प्रीपेड टेलीकॉम यूजर्स को फायदा, सरकार ने बनाया 30 दिन के रिचार्ज का रूल
  4. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
  5. Vivo X Fold 6 जल्द होगा भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  6. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  7. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
#ताज़ा ख़बरें
  1. प्रीपेड टेलीकॉम यूजर्स को फायदा, सरकार ने बनाया 30 दिन के रिचार्ज का रूल
  2. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
  3. Vivo X Fold 6 जल्द होगा भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  4. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  5. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
  6. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
  7. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
  8. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  10. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.